• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
लखनऊ में ट्रिपल मर्डर triple murder in Lucknow

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एक साथ तीन हत्‍याओं से गुरुवार को सनसनी फैल गई है। यह घटना निगोहां के उदयपुर गांव में हुई है। जहां पर पहले एक कमरे में खून से लथपथ बुजुर्ग दम्‍पत्ति की लाश मिली। तो वहीं इस घटना स्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर बंद पड़े बाइक शो-रूम में एक गार्ड का भी शव मिला है।

मारे गए दम्‍पत्ति की पहचान 75 वर्षीय सनेही साहू और उनकी 70 वर्षीय पत्‍नी रामजानकी देवी के रूप में हुई

पुलिस ने बताया कि गार्ड की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद ले रही है। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि हत्‍या देर रात की गई है। मारे गए दम्‍पत्ति की पहचान 75 वर्षीय सनेही साहू और उनकी 70 वर्षीय पत्‍नी रामजानकी देवी के रूप में हुई है। सनेही साहू मूलरूप से राती गांव के रहने वाले थे।

पड़ोसियों के मुताबिक करीब 12 साल पहले वह उदयपुर गांव में आकर रहने लगे थे। उन्‍होंने हाइवे किनारे के इस गांव में अपना मकान बना लिया था। पुलिस के मुताबिक बुधवार रात किसी ने उनकी गला रेतकर हत्या कर दी। दम्‍पत्ति का खून से लथपथ शव कमरे में पड़ा मिला। गुरुवार दोपहर गांववालों की नज़र उन पर पड़ी। उन्‍होंने तत्‍काल पुलिस को सूचना दी।

बाइक शो-रूम में गार्ड शत्रुघन लाल की हत्‍या भी धारदार हथियार से गला काटकर की गई

पुलिस अभी दम्‍पत्ति हत्‍याकांड की जांच कर रही थी कि तभी घटनास्‍थल से करीब 50 मीटर दूर बंद पड़े बाइक शो-रूम में गार्ड शत्रुघन लाल का रक्‍तरंजित शव मिला। पुलिस ने शत्रुघन लाल के शव को भी कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक शत्रुघन लाल की हत्‍या भी धारदार हथियार से गला काटकर की गई है। फोरेंसिक टीम ने मौके से कई सबूत जुटाए हैं। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इनका परीक्षण करके कातिलों का पता लगाया जाएगा।

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस रात में गश्‍त नहीं करती

उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में ट्रिपल मर्डर की सूचना से हड़कम्‍प मच गया है। मौके पर पुलिस के आला अफसरों के साथ फोर्स मौजूद है। वारदात की जगह वाला गांव निगोहां थाने से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर है। इसके बावजूद पुलिस को घटना की जानकारी काफी देर से हुई। ग्रामीण इस पर सवाल उठा रहे हैं। घटना को लेकर उनमें आक्रोश है। उनका आरोप है कि पुलिस रात में गश्‍त नहीं करती। तभी हाइवे किनारे के इस गांव में तीन-तीन हत्‍याएं कर हत्‍यारे आराम से निकल गए।

पु‍लिस ने बताया कि शोरूम गार्ड की हत्‍या चार से पांच दिन पहले हुई

पु‍लिस के मुताबिक बंद पड़े शोरूम में मिली गार्ड की लाश चार से पांच दिन पुरानी लग रही है। निगोहा थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह ने कहा है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जल्‍द ही हत्‍यारे पकड़ लिए जाएंगे।


 

Tags: brutal murdercouple dead bodycrime newsCriminalguard dead bodyhindi newsLucknowlucknow policemurder in lucknowmurderersnews in hinditriple murdertriple murder in Lucknowआक्रोशखून से लथपथ लाशगार्डग्रामीणट्रिपल मर्डरदम्‍पत्तिपुलिसबंद शो-रूमबुजुर्ग दम्‍पत्ति की हत्‍याराजधानीलखनऊलखनऊ में ट्रिपल मर्डरलखनऊ में हत्यालाशहत्या
Previous Post

योगी मंत्रिपरिषद के पुनर्गठन में कई नए चेहरों मिल सकता है मौका, हलचल तेज

Next Post

आईपीएस तबादला : लव कुमार नोएडा के नए अपर पुलिस आयुक्‍त बनाया

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

पेपर लीक के मामलों में सरकार किसी भी दोषी को बख्शने वाली नहीं: मुख्यमंत्री

25/07/2026
CM Yogi laid the foundation stone for 125 development projects in Fatehpur.
उत्तर प्रदेश

सपा-कांग्रेस की देन हैं नकल माफिया, इनकी जगह जेल या जहन्नुम : योगी आदित्यनाथ

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में 2047 तक सपा की सरकार नहीं आने वाली : केशव प्रसाद मौर्य

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
IPS Transfers

आईपीएस तबादला : लव कुमार नोएडा के नए अपर पुलिस आयुक्‍त बनाया

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

सरदार पटेल की गगनचुंबी प्रतिमा भारत की प्रगति का प्रण दोहरा रही है : मोदी

31/10/2020
Kubereshwar Dham

कुबेरेश्वर धाम में मची भगदड़, भीड़ में दबकर दो श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

05/08/2025
Azam Khan

Swar By-Election: आजम खान को बड़ा झटका, नहीं मिली चुनावी सभा की अनुमति

08/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version