• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पसंद का खाना नहीं मिलने पर पति बना हैवान, पत्नी पर कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला

Writer D by Writer D
11/05/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। राजधानी में पति ने पत्नी पर कुल्हाड़ी (Axe) से हमला करके उसकी जान (attack) लेने की कोशिश की। वो भी सिर्फ इसलिए कि पत्नी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया था। मामला मोहनलालगंज के गणेश खेड़ा का है।

घटना के बाद घायल (Injured) महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, आरोपित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrested) कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, गणेश खेड़ा में रहने वाला सुभाष चंद्र गौतम देर रात अपने घर पहुंचा। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी ने उसकी पसंद का खाना नहीं बनाया है तो वह उससे लड़ने लगा। लक्ष्मी देवी ने लड़ाई के दौरान कुछ ऐसा कह दिया जिससे सुभाष को और ज्यादा गुस्सा आ गया और उसने बिना कुछ सोचे-समझे पत्नी पर कुल्हाड़ी (Axe) से ताबड़तोड़ कई वार (Attack) करने शुरू कर दिए।

युवक की हत्या मामले में सात हत्यारोपित गिरफ्तार, चाक़ू बरामद

पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बेरहम पति उस पर वार करता रहा। उसने उसे कुल्हाड़ी से मार-मार कर अधमरा कर दिया। महिला की चीख सुनकर पड़ोसी वहां आ गए, जिन्हें देखकर पति मौके से फरार हो गया। पड़ोसियों ने तुरंत महिला को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, महिला की हालत अभी गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

वहीं, इस बारे में जब पुलिस को सूचना मिली तो उन्होंने फौरन आरोपी पति को ढूंढना शुरू कर दिया। पुलिस को आरोपी जल्द ही मिल गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। दरअसल, आरोपी बस में बैठकर वहां से भागने की फिराक में था। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर के मुताबिक, आरोपी पति से अभी पूछताछ की जा रही है। आगे की कार्रवाई अभी जारी है। घायल महिला से भी बयान लिया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow Newsup news
Previous Post

भूकंप के झटके से हिला पिथौरागढ़, रिक्टर स्केल पर 4.6 रही तीव्रता

Next Post

शेयर बाजार में तेजी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

Exemplar
Main Slider

लीड्स 2025 रैंकिंग में उत्तर प्रदेश को मिला ‘एग्जेम्प्लर’ अवार्ड

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
Pratik Yadav
Main Slider

घर लाया गया प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर, सीएम योगी 3 बजे अपर्णा यादव के घर जाएंगे

13/05/2026
Next Post
share market

शेयर बाजार में तेजी के साथ दिन की शुरुआत, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

Indian Navy

बदलने वाला है Indian Navy का ‘ध्वज’, पीएम मोदी करेंगे नए निशान का अनावरण

30/08/2022
Cheese Maggi

बच्चों के लिए बनाएं स्ट्रीट स्टाइल चीज मैगी

13/07/2025

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने कोविड19 के बीच प्रभाग में लागू वेतन कटौती कर दी खत्म

26/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version