• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विपक्ष को नजर नहीं आ रहे योगी सरकार के काम : सिद्धार्थनाथ

Writer D by Writer D
06/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Siddharth Nath

Siddharth Nath

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष को योगी सरकार के काम नजर नहीं आ रहे हैं। कोई मुददा मिल नहीं रहा है तो उन्होंने दूसरे राज्यों से यूपी की तुलना शुरू की है जो बिलकुल हास्यास्पद है।

श्री सिंह ने विपक्ष की खिंचाई करते हुए रविवार को कहा कि सरकार की आलोचना करने वाले विपक्ष को कोविड प्रबंधन की सफलताओं पर ध्यान देना चाहिये। यूपी सरकार के प्रयासों ने कोरोना काल में महाराष्ट् और दिल्ली से बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होने कहा, “जो लोग बार-बार कोविड प्रबंधन के यूपी मॉडल की दक्षता पर सवाल उठाते हैं, उन्हें पहले इसकी सफलता पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि उत्तर प्रदेश ने कोविड के मामलों और मौतों पर अंकुश लगाने में दिल्ली और महाराष्ट्र समेत प्रमुख अन्य राज्यों को काफी पीछे छोड़ दिया है।” सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में कोविड के मामलों पर तेजी से नियंत्रित किया गया है। योगी आदित्यनाथ के बड़े फैसलों का व्यापक असर हुआ है।”

उन्होंने कहा “ इससे हास्यास्पद क्या होगा कि दिल्ली और महाराष्ट्र पूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना को नियंत्रित नहीं कर सका और दिल्ली में प्रति दस लाख 313 और महाराष्ट्र में प्रति दस लाख 127 कोरोना मरीजों की मृत्यु हुई जबकि उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा सिर्फ 26 का है।”

कोविड मरीज से संपर्कित 15 लोगों का होगा टेस्ट, मुख्यमंत्री योगी ने दिए निर्देश

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं को सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में योगी सरकार का कोविड प्रबंधन बहुत कारगर साबित हुआ। 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश में प्रतिदिन आने वाले कोरोना संक्रमितों की संख्या में भारी गिरावट आई है। जबकि महाराष्ट्र में शनिवार को 14000 केस सामने आए थे और यूपी में रिकवरी रेट 97.1 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की संख्या 1000 तक आ गई है। उन्होंने बताया कि यूपी में पांच करोड़ से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट कराए जा चुके हैं। जबकि दिल्ली में 2.2 करोड़ और महाराष्ट्र में 3.60 करोड़ टेस्ट आज तक किये गये हैं।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कोरोना काल में जीवन और जीविका की मुहिम लगातार रंग ला रही है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं को जवाब देते हुए कहा कि देश में उत्तर प्रदेश ही पहला राज्य है, जिसने सूबे में आंशिक कोरोना कर्फ्यू लागू किया जबकि अन्य प्रदेशों में पूर्णत: लॉकडाउन लगाया गया।

बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास के लिए सरकार वचनबद्ध : सूर्य प्रताप शाही

आंशिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान इंडस्ट्रीज खुली रखीं गईं, श्रमिकों को सहूलियत प्रदान की गई। जनता को भरपेट भोजन देने के साथ ही सरकार ने कोरोना काल में हर रोज औसतन 50 से 60 हजार लोगों को रोजगार देने का भी बड़ा काम किया। 60 हजार से अधिक निगरानी समितियां बनाकर गांव-गांव में कोरोना संक्रमण से ग्रामीणों को बचाना हो या फिर टीकाकरण का महाअभियान शुरू कर उनको सुरक्षा कवर देना हो। सरकार के दिन रात बिना रुके किये जा रहे लगातार कार्य से विपक्ष सहम गया है। यही कारण है कि उसके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है।

Tags: Siddharth Nathup news
Previous Post

अनुष्का शर्मा ने शेयर की शानदार फोटो बोलीं, काम घर मत लाओ

Next Post

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को ना हो समस्या, तत्काल उनका गेहूं खरीदा जाए : शाही

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

गोरखपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेताओं में भिड़ंत, गाली-गलौज और थप्पड़ जड़ने का आरोप

03/10/2026
Main Slider

होमगार्ड्स के 41,424 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी

03/10/2026
Main Slider

“विकास भी, विरासत भी और जनसुविधा भी—धामी सरकार ने तेज की शहरों को संवारने की कवायद”

03/10/2026
Main Slider

विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
Next Post
surya pratap shahi

गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों को ना हो समस्या, तत्काल उनका गेहूं खरीदा जाए : शाही

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

Agreement on green hydrogen cooperation between UP and Yamanashi

उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर महत्वपूर्ण समझौता

21/08/2026
Biography of Pranab Mukherjee

तो ऐसा रहा प्रणब मुखर्जी का क्लर्क से राष्ट्रपति बनाने तक का सफर

31/08/2020

ऊर्जा विभाग के कामकाज पर सीएम धामी ने जताई नाराजगी

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version