• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजादी के रंग से संवर रही 30 हजार महिलाओं की जिंदगी, हर घर के लिए बना रहीं तिरंगा

Writer D by Writer D
11/08/2026
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
The Yogi government linked the celebration of independence with employment.

The Yogi government linked the celebration of independence with employment.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: आजादी के उत्सव में इस बार उत्तर प्रदेश की 30 हजार ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता का रंग भी शामिल है। स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रदेश में फहराए जाने वाले तिरंगे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के लिए कमाई का बड़ा जरिया बने हैं। योगी सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को ग्रामीण आजीविका से जोड़ते हुए छह हजार महिला स्वयं सहायता समूहों की करीब 30 हजार महिलाओं को दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इन तिरंगों में से 1.90 करोड़ का निर्माण पूरा हो चुका है। अब इन्हें ग्राम पंचायतों और अन्य संस्थाओं के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूपीएसआरएलएम) को दो करोड़ राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने का लक्ष्य मिला है। इसके लिए प्रदेश भर के स्वयं सहायता समूहों को काम सौंपा गया है। मिशन से जुड़ी महिलाएं सिलाई से लेकर तिरंगे को अंतिम रूप देने तक के काम में जुटी हैं। वर्तमान में 1.90 करोड़ तिरंगे तैयार किए जा चुके हैं।

छह हजार समूह, 30 हजार महिलाएं और दो करोड़ तिरंगे-

हर घर तिरंगा अभियान का यह मॉडल एक साथ दो उद्देश्यों को साध रहा है। एक तरफ स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज पहुंचाने की तैयारी हो रही है तो दूसरी तरफ गांवों की महिलाओं के हाथ में बड़े पैमाने पर काम पहुंचा है। करीब छह हजार स्वयं सहायता समूहों की 30 हजार महिलाओं को इससे सीधे जोड़ा गया है। तिरंगों का निर्माण पूरा होने के बाद इन्हें ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों और अन्य संस्थाओं को सौंपा जाएगा। वहां से ये तिरंगे हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों तक पहुंचेंगे।

लखनऊ में महिलाओं के साथ संवाद कर परखी गई गुणवत्ता-

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मिशन निदेशक अरुण कुमार ने मंगलवार को लखनऊ के चिनहट विकासखंड की ग्राम पंचायत जुग्गौर और सिकन्दरपुर पहुंचकर तिरंगा निर्माण को लेकर निरीक्षण लिया। उन्होंने महिलाओं के साथ संवाद कर उनके काम और गुणवत्ता को देखा। यहां तुलसी मां स्वयं सहायता समूह, छोटे साहब स्वयं सहायता समूह और बजरंगबली स्वयं सहायता समूह को 1.50 लाख राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है। इसमें से करीब 1.30 लाख से अधिक तिरंगों का निर्माण पूरा किया जा चुका है।

राष्ट्रभक्ति के साथ महिलाओं की आत्मनिर्भरता : अरुण कुमार-

मिशन निदेशक अरुण कुमार ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान केवल राष्ट्रभक्ति का प्रतीक नहीं है, बल्कि ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का भी प्रभावी माध्यम बना है। स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं अपने परिश्रम और सामूहिक प्रयास से राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने के साथ आत्मनिर्भर भारत में भी योगदान दे रही हैं।

योगी सरकार का प्रयास इन महिलाओं को केवल तिरंगा निर्माण तक सीमित रखने का नहीं है। उन्हें वर्षभर आय देने वाली गतिविधियों से जोड़ने की तैयारी भी साथ-साथ चल रही है। आजीविका मिशन विभिन्न विभागों के साथ मिलकर महिला समूहों को मसाला और खाद्य प्रसंस्करण, सोलर ड्रायर, सिलाई एवं परिधान निर्माण, अगरबत्ती, डेयरी, बकरी पालन, मधुमक्खी पालन और हस्तशिल्प जैसे उद्यमों से जोड़ रहा है।

घर-परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ देशसेवा-

अभियान की खासियत यह है कि स्वतंत्रता दिवस के लिए गांवों में पहुंचने वाले राष्ट्रीय ध्वजों के निर्माण में स्थानीय महिलाओं की सीधी भागीदारी है। जिन हाथों में अब तक घर-परिवार की जिम्मेदारी थी, उन्हीं हाथों से तैयार तिरंगे प्रदेश भर में घरों और प्रतिष्ठानों पर फहराए जाएंगे।

Tags: cm yogihar ghar tiranga
Previous Post

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

Next Post

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
CM Yogi- PM Modi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट

26/09/2026
Suspicious death of Premanand Maharaj's disciple
Main Slider

वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, कमरे में मिला खून लगा ग्राइंडर

26/09/2026
Next Post
CM dashboard

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

यह भी पढ़ें

Devuthani Ekadashi

इस विधि से करें देवउठनी एकादशी व्रत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

10/11/2024
Rangbhari Ekadashi

बांकेबिहारी पहनेंगे रंगभरनी एकादशी पर बाबा विश्वनाथ से आई पगड़ी और फेटा, फिर खेलेंगे भक्तों संग होली

27/02/2023
Salman Khan

फिर मुश्किलों में फंसे सलमान खान, इस मामले में जारी हुआ समन

23/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version