• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस विधि से करें देवउठनी एकादशी व्रत, बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा

Writer D by Writer D
10/11/2024
in धर्म, फैशन/शैली
0
Devuthani Ekadashi

Devuthani Ekadashi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व माना गया हैं जो भगवान विष्णु को समर्पित होती हैं। लेकिन सबसे बड़ी एकादशी ‘देवोत्थान एकादशी’ (Devuthani Ekadashi) मानी जाती है। हर साल कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को यह आती हैं जिसे देवउठनी एकादशी या देव प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता हैं।

मान्यता अनुसार देवउठान एकादशी (Devuthani Ekadashi) के दिन से भगवान विष्‍णु 4 महीने की योगनिद्रा से बाहर आ जाते हैं और उसके बाद वे सृष्टि का कार्य देखने का अपना काम आरंभ कर देते हैं। इस साल देवउठानी एकादशी 12 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी और उसके अगले दिन तुलसी विवाह होगा। देवउठान एकादशी को एक अबूझ मुहूर्त माना जाता है और इस दिन से शादी, ब्‍याह और सभी शुभ कार्य आरंभ हो जाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इस व्रत के मुहूर्त, पूजा विधि और कथा के बारे में बताने जा रहे हैं।

देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) 2024 मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 11 नवंबर को शाम 6 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 12 नवंबर की शाम 4 बजकर 04 मिनट पर होगा। ऐसे में 12 नवंबर को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। जो लोग देवउठनी एकादशी व्रत का पालन कर रहे हैं, उन्हें पारण समय के अनुसार ही पारण करना चाहिए, क्योंकि पारण के बाद ही व्रत का पूरा फल प्राप्त होता है।

देवउठनी एकादशी (Devuthani Ekadashi) पूजा विधि

प्रात: स्नान के बाद देवउठनी एकादशी व्रत और विष्णु पूजा का संकल्प करें। उसके बाद शुभ मुहूर्त में पूजा करें। भगवान विष्णु की मूर्ति या तस्वीर को एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। उसके बाद उनको पंचामृत से स्नान कराएं। फिर उन्हें पीले रंग के वस्त्र चढ़ाएं। फिर भगवान विष्णु को चंदन, पीले फूल, हल्दी, रोली, अक्षत्, धूप, नैवेद्य, दीप, बेसन के लड्डू, तुलसी के पत्ते, गुड़ आदि अर्पित करें।

इस दौरान ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम: मंत्र का उच्चारण करते रहें। इसके बाद विष्णु चालीसा, विष्णु सहस्रनाम और देवउठनी एकादशी व्रत कथा का पाठ करें। फिर घी के दीपक से भगवान विष्णु की आरती करें। पूजा के समापन पर भगवान विष्णु से अपनी मनोकामना व्यक्त करें।

फिर दिनभर फलाहार पर रहें। भक्ति और भजन में समय व्यतीत करें। शाम को संध्या आरती करें। आज रा​त्रि के समय जागरण करें। अगले दिन सुबह स्नान-ध्यान के बाद पूजा पाठ करें।

किसी ब्राह्मण को पूजा में चढ़ाई गई वस्तुओं का दान करें। दक्षिण देकर विदा करें। इसके बाद पारण समय में भोजन करके व्रत को पूरा करें।

Tags: auspicious time for dev uthani ekadashidev uthani ekadashi 2024dev uthani ekadashi fasting rulesdev uthani ekadashi katha 2024dev uthani ekadashi puja timingsdev uthani ekadashi worship methodsrituals of dev uthani ekadashisignificance of dev uthani ekadashistory of dev uthani ekadashivrat vidhi for dev uthani ekadashi
Previous Post

रविवार और एकादशी के दिन भूल से भी न करें तुलसी के पौधे को जल अर्पित, जानें वजह

Next Post

देव उठनी एकादशी के दिन श्री हरि को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Onion-Cheese Sandwich
खाना-खजाना

नाश्ते में बनाएं चीज़ सैंडविच, बच्चों को बन जाएगा फ़ेवरट

14/06/2026
French Fries
खाना-खजाना

इस तरह से बनाएं फ्रेंच फ्राइस, मिलेगा होटल जैसा टेस्ट

14/06/2026
De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Thalipeeth
खाना-खजाना

संडे स्पेशल में ले इस स्पेशल डिश का स्वाद, बनाना भी है आसान

14/06/2026
relationship
फैशन/शैली

क्या आपके रिश्तों में आ गया है ठहराव? ट्राई करें ये टिप्स

14/06/2026
Next Post
Utpanna Ekadashi

देव उठनी एकादशी के दिन श्री हरि को लगाएं इन चीजों का भोग, मिलेगा आशीर्वाद

यह भी पढ़ें

धनतेरस पर बनाएं ये खास व्यंजन, लक्ष्मी पूजन में लगाएं भोग

18/10/2025
Vidur niti

जीवनभर धन के लिए तरसते हैं ये तीन आदत के लोग

23/06/2021
Gahna Vashisht

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

07/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version