• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तुष्टीकरण और राष्ट्रवाद के बीच है मुकाबला : योगी आदित्यनाथ

Writer D by Writer D
03/04/2024
in आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के परिणाम स्पष्ट हैं और किसी को भी भाजपा की जीत को लेकर कोई संदेह नहीं है। हमारी जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा का चुनाव बहुत स्पष्ट है। यह पहले ही दो ध्रुवों में विभाजित हो चुका है। इस बार मुकाबला फैमिली बनाम नेशन फर्स्ट, तुष्टीकरण बनाम राष्ट्रवाद, भ्रष्टाचार बनाम जीरो टॉलरेंस है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि विपक्षी इंडी गठबंधन की हालत खराब है, उन्हें ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सीएम योगी बुधवार को सूरसदन में प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। यहां उन्होंने पार्टी के प्रत्याशी, वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के समर्थन में प्रचार किया।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि 18वीं लोकसभा का चुनाव पहला ऐसा चुनाव है जिसके परिणाम के बारे में उत्तर, दक्षिण, पूरब, पश्चिम कहीं किसी को कोई संदेह नहीं है। हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में जीत सुनिश्चित है, मगर इस जीत को ऐतिहासिक बनाने के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ना है। उन्होंने प्रबुद्धजनों से अपील की कि वे सभी प्रधानमंत्री मोदी के प्रतिनिधि बनकर घर-घर जाएं और जनता को एक एक वोट की ताकत समझाएं। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान, सुरक्षा और युवा, किसान, महिला, व्यापारी और समाज के प्रत्येक तबके के लिए जो कार्य पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में हुए हैं। उन कार्यों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए जनता तीसरा कार्यकाल पीएम मोदी को देने जा रही है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि इस समय क्या गांव, क्या शहर, क्या उत्तर, क्या दक्षिण, क्या पूरब और क्या पश्चिम हर तरफ से एक ही आवाज आ रही है। जो आवाज आप सभी आगरा में सुन रहे हैं वही आवाज पूरे देश में गूंज रही है। दलों को प्रत्याशी नहीं मिल पा रहे हैं। यह स्थिति केवल आगरा की नहीं बल्कि पूरे यूपी और पूरे देश की है। उन्होंने कहा कि हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है। हम न केवल बदलते हुए भारत को देख रहे हैं बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार होते देख रहे हैं।

योगी (CM Yogi) ने बताया कि आज एक भारतीय दुनिया में कहीं भी जाकर सीना चौड़ा करके बताता है कि वह भारत से आया है तो लोग उससे पूछते हैं कि क्या आप मोदी के भारत से आए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। कोई भी दुश्मन देश भारत की सीमा में घुसने की हिम्मत नहीं कर सकता, क्योंकि उसे पता है कि भारत की ओर से जो जोरदार प्रतिक्रिया होगी, उसकी कीमत हमारी कई पीढ़ियों को चुकानी होगी।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, हाईवे, एयरपोर्ट, एक्सप्रेस वे, आईआईटी, एम्स, आईआईएम वाला ये नया भारत न केवल 140 करोड़ जनता की आवश्यकता, बल्कि दुनिया की आवश्यकता की पूर्ति करने वाला भारत बनकर उभर रहा है। भारत दुनिया को नेतृत्व देगा, इस भाव से कार्य हो रहे हैं। किसी ने भी नहीं सोचा था कि गरीब को रसोई गैस कनेक्शन, गरीबों के घर में शौचालय, हर घर में नल से पानी मिल सकेगा। आज हम सभी की जेब में स्मार्टफोन आ चुका है। यही नये भारत की तस्वीर है।

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने जिस विकसित भारत की संकल्पना को आगे बढ़ाया है, उसका आधार ही मोदी की गारंटी है। मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि किसी ने सोचा भी नहीं था कि आगरा में मेट्रो रेल सेवा शुरू होगी। मगर, देश में कहीं भी शुरू हुई मेट्रो सेवाओं में से आगरा ही वह जगह है जहां सबसे जल्दी ये परियोजना साकार हुई है। यहां एयरपोर्ट की राह में आई रुकावटों को दूर कर लिया गया है। जो कभी सपना हुआ करता था आज वो साकार हो रहा है। सीएम ने कहा कि नया भारत संकल्प ही नहीं करता, बल्कि अपने हर संकल्प को जमीनी धरातल पर उतारने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य भी करता है।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने विभिन्न गरीब कल्याण योजनाओं की उपलब्धियों को प्रबुद्धजनों के सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रो. एसपी सिंह बघेल अपने संसदीय क्षेत्र में सबसे ज्यादा समय देने वाले सांसद हैं। सीएम योगी ने कहा कि वो दोनों लोग एक साथ ही सांसद बने थे। बघेल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सर्वाधिक समय अपने निर्वाचन क्षेत्र में दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव के दौरान आपको मोदी जी का प्रतिनिधि बनके एसपी सिंह बघेल के रूप में घर-घर जाना होगा। हर बूथ पर जितना वोट पिछली बार मिला था, उसमें 370 वोट हमें और जोड़ना होगा। अगर हम ऐसा कर पाए तो हमारे प्रत्याशी रिकॉर्ड वोटों के साथ देश की संसद में जाएंगे।

इस अवसर पर समारोह की अध्यक्षता कर रहे सुविख्यात चिकित्सक डॉ. आर एस पारेख, भाजपा महानगर अध्यक्ष मनु महाजन, केंद्रीय मंत्री और सांसद प्रत्याशी प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी धर्मेन्द्र सिंह, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, महापौर हेमलता दिवाकर, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ. जेएस धर्मेश, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, धर्मपाल सिंह, संजीव दिवाकर, लोकसभा प्रभारी सुनील टंडन, संयोजक टीएन अग्रवाल, यादवेन्द्र शर्मा सहित भारी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

Tags: agra newscm yogilok sabha 2024up newsYogi News
Previous Post

अब जेल जाने में भी डर रहे अपराधी : मुख्यमंत्री योगी

Next Post

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

पार्टनर कंट्रीज के प्रतिनिधियों से सीएम योगी ने की राउंड टेबल मीटिंग

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

उप्र की 8 सहकारी चीनी मिलों को मिला उत्कृष्ट दक्षता पुरस्कार

25/09/2026
Main Slider

UPITS वैश्विक बाजार में यूपी के उत्पादों की पहचान बनाने का सशक्त मंच : भूपेंद्र चौधरी

25/09/2026
Main Slider

4030 आंबेडकर प्रतिमा स्थलों का होगा विकास, योगी सरकार ने जारी किए 403 करोड़ रुपये

25/09/2026
Next Post
CM Dhami

विकसित भारत के लिए मोदी को सशक्त करें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी मिले CSK के खिलाड़ियों से, पत्नी साक्षी का आया रिएक्शन

15/08/2020
AK Sharma

उपभोक्ता समय से विद्युत बिल जमा कर निभाएं अपनी नैतिक जिम्मेदारी: एके शर्मा

02/08/2023
shaheed samman yatra

राजनाथ और सीएम धामी ने शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ

20/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version