• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में सर्वत्र भ्रष्टाचार है और हर थाने व तहसील में लूट मची हुई : अखिलेश

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कौशांबी, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार की नीतियों से नाखुश है और इसे सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है।

श्री यादव आज जिले के करारी कस्बा निवासी सपा के जिला मंत्री मौला बख्श के पुत्री के विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे।

इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता से हटाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का हर वर्ग मौजूदा राज्य सरकार की नीतियों से नाखुश है । केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार से किसानों को कई बार अपमानित होना पड़ा है। भाजपा ने किसानों को कभी आतंकवादी तो कभी बवाली कहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का रवैया किसान विरोधी है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सर्वत्र भ्रष्टाचार है और हर थाने व तहसील में लूट मची हुई है। जनता की परेशानियों को नहीं सुना जा रहा है । उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार पिछड़ों, दलितों एवं मुसलमानों के साथ अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार किसानों की आय दोगुना करने का राग तो अलाप रही है । आय को दोगुना कैसे करेंगी यह नहीं बताती है। किसानों को उनकी फसल का उचित दाम नहीं मिल पा रहा है। व्यापारी भी इस सरकार से परेशान है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि डीजल एवं पेट्रोल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी को लेकर सरकार ने चुप्पी साध रखी है । उन्होंने कहा कि सरकार अधिकारियों का निलंबन एवं बर्खास्तगी कर रही है और इसके पहले कभी ऐसा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि जब सूबे में हमारी सरकार थी। नेताजी यानी उनके पिता मुलायम सिंह यादव का फोन टेप किया जाता था। इस का खुलासा होने पर भी हमारी सरकार द्वारा इस तरह की कार्रवाई नहीं की गई ।

श्री यादव का यहां आने पर पार्टी कार्यकर्ताओं कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव इंद्रजीत सरोज भी शामिल थे।

Tags: akhilesh yadavpolitical newsup news
Previous Post

होली पर बनाइए ‘कढ़ाई पनीर ग्रेवी’, खा कर मेहमान हो जाएंगे खुश

Next Post

होली पर ठंडाई पीने के होते है गजब के फायदे, रहेंगे हेल्दी

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post
Thandai

होली पर ठंडाई पीने के होते है गजब के फायदे, रहेंगे हेल्दी

यह भी पढ़ें

Deputy CM Keshav Maurya expressed grief

डिप्टी सीएम केशव मौर्य का आज हमीरपुर दौरा , 94 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

20/08/2021
Independence Day

स्वतंत्रता दिवस के लिए स्पीच ऐसे करें तैयार, खूब बजेगी तालियां

14/08/2025
hands

सर्दियों में हाथ फटने पर अपनाएं ये आसान उपाय

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version