• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

होली पर बनाइए ‘कढ़ाई पनीर ग्रेवी’, खा कर मेहमान हो जाएंगे खुश

Writer D by Writer D
25/03/2021
in Main Slider, फैशन/शैली
0
pan

pan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

होली पर लोग अपने घरों में गुझिया के अलावा और भी ढेर सारे व्‍यंजन बनाते हैं। इस दिन घर की महिलाएं कुछ ऐसा बनाने की सोचती हैं, जिसको परिवार वाले खा कर खुश हो जाएं।

अगर आप भी इंटरनेट पर ऐसी ही कुछ होली की रेसिपी ढूंढ रही हैं, तो कढ़ाई पनीर से अच्‍छा और कुछ नहीं है। यह एक सिंपल ग्रेवी वाली सब्‍जी है, जिसे आप अपने महमानों या परिवारजनों के लिये बना सकती हैं। इसकी ग्रेवी को आप बढा या घटा भी सकती हैं।

इस सब्‍जी को खट्टा रखने के लिये आप इसमें ढेर सारे टमाटर यूज कर सकती हैं। यह लाल रंग की ग्रेवी देखने में भी बहुत स्‍वादिष्‍ट लगती है। अब आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी।

सामग्री-

300 ग्राम पनीर

1 मध्‍यम आकार की शिमला मिर्च

1.5 इंच अदरक और 7-8 लहसुन की कली

1 से 2 हरी मिर्च

2 मध्‍यम आकार के प्‍याज

7 मध्‍यम से बड़े आकार के टमाटर (2 टमाटर बारीक कटे और 5 टमाटर प्‍यूरी किये हुए)

1 चम्‍मच गरम मसाला पावडर

1/2 चम्‍मच कसूरी मेथी

1/2 से 3/4 कप पानी या जरुरत अनुसार

2 चम्‍मच मलाई

3 चम्‍मच बटर या तेल

थोडी सी कटी हरी धनिया

नमक- स्‍वादअनुसार

कढाई मसाले के लिये:

5 चम्‍मच साबुत धनिया

4 से 5 सूखी कश्‍मीरी लाल मिर्च

रेसिपी बनाने की विधि –

सबसे पहले सूखी धनिया और सूखी कश्‍मीरी लाल मिर्च को पैन में धीमी आंच पर तब तक गरम कर लें जब तक कि उसमें से खुशबू ना आने लगे।

जब यह मसाला ठंडा हो जाए, तब इसे ग्राइंडर में दरदरा पीस लें और किनारे रख दें।

एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसी हुई अदरक और लहसुन पेस्‍ट डालें। इसे कुछ मिनटों के लिये सौते करें।

उसके बाद इसमें कटी प्‍याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें।

फिर पिसी कश्‍मीरी मिर्च और धनिया पावडर डाल कर हरी मिर्च मिलाएं।

इसे कुछ देर चलाएं और फिर इसमें कटे टमाटर डाल कर पकाएं। जब टमाटर पक जाए तब उसमें टमाटर की प्‍यूरी डालें।

जब यह तेल छोड़ने लगे तब इसमें महीन कटी हुई शिमला मिर्च डालें और धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएं।

अब इसमें पानी और नमक मिला कर 7 से 8 मिनट पकाएं।

बाद में इसमें कसूरी मेथी और गरम मसाला मिलाएं।

उसके बाद पनीर के टुकडे डाल कर 5 मिनट पकाएं।

आखिर में आप इसमें 2 चम्‍मच क्रीम भी मिला सकती हैं। बस क्रीम को हल्‍के हाथों से चला दीजिये।

फिर इसमें कटी हरी धनिया छिड़किये और रोटी या जीरा राइस के साथ सर्व कीजिये।

Tags: #happy Holiholi 2021holi celebrationHoli Disheskadhai paneer gravy
Previous Post

Holi 2021: क्यों किया जाता है होलिका दहन, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक कथा

Next Post

प्रदेश में सर्वत्र भ्रष्टाचार है और हर थाने व तहसील में लूट मची हुई : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Honey Face Pack
Main Slider

डल हो गए चेहरे पर लगाएं ये फेस पैक, खिल जाएगी स्किन

14/07/2026
Deep cleaning of toenails
फैशन/शैली

इस पेडिक्योर से पैर बनेंगे बेहद खूबसूरत, जानें तरीका

14/07/2026
Sandalwood Face Pack
Main Slider

टैनिंग से राहत देगा चंदन, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

14/07/2026
Makeup Remover
फैशन/शैली

होममेड रिमूवर से हटाएं अपना मेकअप, जानें बनाने का आसान तरीका

14/07/2026
Mayur Dixit
Main Slider

डीएम ने माई भारत योजनाओं को घर-घर पहुंचाने के दिए निर्देश

13/07/2026
Next Post
akhilesh yadav

प्रदेश में सर्वत्र भ्रष्टाचार है और हर थाने व तहसील में लूट मची हुई : अखिलेश

यह भी पढ़ें

BHU Trauma Center

Oxygen की कमी होने पर त्रिमूर्ति अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजे 9 मरीज

23/04/2021
गोएयर GoAir

GoAir ने घरेलू नेटवर्क में 100 से अधिक नई उड़ानों को जोड़ा, देखें अपने शहर का नाम

05/09/2020
Shoes

जूते पहनकर घर के अंदर जाएं या नहीं, यहां जानें क्या है सही

09/07/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version