• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गांवों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू होंगे यूपी के युवा

Writer D by Writer D
17/09/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Rural Tourism
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। पुरानी कहावत है ”एक कोस पर पानी बदले, चार कोस पर बानी”, ये अनूठी विविधता ही भारतीय संस्कृति के सनातन प्रवाह का मूल तत्व है और जिसकी आत्मा बसती है हमारे गावों में। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप यूपी पर्यटन विभाग ने ग्राम्य पर्यटन (Tourism) में असीम संभावनाओं को धरातल पर उतारने के लिए कदम बढ़ा दिया है। इसमें देश की युवा पीढ़ी को ना सिर्फ ग्राम संस्कृति से रूबरू कराया जाएगा बल्कि ग्रामीण परिवेश, शिल्प और कौशल से भी युवा परिचित हो सकेंगे। पर्यटन विभाग की ओर से पहले चरण में प्रदेश के 18 जिलों पर फोकस किया गया है।

यूपी में ग्राम्य पर्यटन (Tourism) में हैं अपार संभावनाएं

प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम के अनुसार देश में सर्वाधिक गांवों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कृषि और ग्राम्य पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। हम गांवों में उन्नत कृषि, गौ-पालन, शिल्पकारी, हथकरघा, हस्तशिल्प, विशिष्ट शुद्ध भोजन, जैव एवं कृषि विविधता आदि के साथ साथ अपनी समृद्ध ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को सजोने और उसके वृहद् स्तर पर प्रचार प्रसार का कार्य शुरू कर रहे हैं।

हर जिले में दो-दो गांवों में संभावनाएं तलाशेगी टीम 

मुकेश मेश्राम के अनुसार प्रथम चरण में हमने प्रदेश के 18 जनपदों के लिए कार्यदायी संस्थाओं का चयन कर लिया है। इन संस्थाओं की ओर से प्रत्येक जनपदों से दो गांवों का चयन करके सर्वेक्षण का कार्य किया जाना है। उन गांवों में ग्राम्य पर्यटन की अवधारणा को साकार करने के लिए योजना तैयार की जाएगी, जिससे आज की युवा पीढ़ी जो कि इन सब से अनभिज्ञ है, को इस संबंध में विस्तृत रूप से परिचित कराया जा सकेगा।

कृषि-ग्राम पर्यटन (Tourism) को नई दिशा प्रदान करेगी ये पहल

चयनित संस्थाओं के प्रतिनिधि उन्हें आवंटित किये गये जिलों के जिलाधिकारियों से संपर्क स्थापित करेंगे। ये प्रतिनिधि पर्यटन गतिविधियों से जुडे सभी स्टेक होल्डर्स के साथ ग्रामीण पर्यटन से संबंधित विषयों पर संवाद करेंगे। चर्चा के बाद चयनित संस्थाओं की ओर से प्रमुख विषयों के आधार पर सर्वेक्षण करके कार्य योजना तैयार की जाएगी। अधिकारी के अनुसार पर्यटन विभाग द्वारा भविष्य में कृषि ग्राम पर्यटन को नई दिशा प्रदान करने के लिए सतत प्रयास किया जाता रहेगा।

वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली रही: एके शर्मा

इन जनपदों में सर्वेक्षण करेंगी ये परामर्शदायी संस्थाएं

– लखनऊ एवं लखीमपुर खीरी – एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडी

– मथुरा एवं अलीगढ़ – आदर्श सेवा समिति

– आगरा एवं फिरोजाबाद – अथर्वा प्लानिंग एंड रिसर्च सेंटर प्रा.लि.

– वाराणसी एवं आजमगढ़ – बकरी छाप एग्रो टूरिज्म एंड नेचुरल प्रॉडक्ट प्रा.लि.

– प्रयागराज एवं भदोही – अर्नेस्ट एंड यंग एलएलपी

– गोरखपुर एवं कुशीनगर – केमीस कनेक्ट

– झांसी एवं ललितपुर – नोड अर्बन लैब एलएलपी

– अयोध्या एवं बाराबंकी – स्कूलनेट इंडिया लिमिटेड

– चित्रकूट एवं बांदा – सोशल एसोसिएशन फॉर नर्चरिंग नाइटिंग एंड लिंकिंग पिपुल

Tags: cm yogirural toueismup tourismYogi News
Previous Post

वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना प्राचीन काल से ही हमारी जीवन शैली रही: एके शर्मा

Next Post

सीएम धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Writer D

Writer D

Related Posts

Aspirational Development Block
उत्तर प्रदेश

प्रदेश के 108 आकांक्षात्मक विकासखंडों की रैंकिंग में रामपुर जनपद के सैदनगर ने मारी बाजी

13/08/2026
Revenue
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण को मिली रफ्तार, लाखों मामलों का हुआ निपटारा

13/08/2026
THDC Tunnel: Dhami briefed the CMs of Jharkhand and Chhattisgarh on the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel: धामी ने झारखंड-छत्तीसगढ़ के CMs को दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी, श्रमिकों को हर मदद का भरोसा

13/08/2026
THDC Tunnel Accident: Dhami takes charge of the rescue operation.
Main Slider

THDC Tunnel Accident: धामी ने संभाली बचाव अभियान की कमान, रेस्क्यू किए गए मजदूरों से वीडियो कॉल पर बात

13/08/2026
13 people safely rescued from THDC tunnel
Main Slider

टीएचडीसी टनल में 13 लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू, जिलाधिकारी मौके पर

13/08/2026
Next Post
CM Dhami

सीएम धामी ने पीएम नरेन्द्र मोदी साहित्य प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

यह भी पढ़ें

Gautam Gambhir

गौतम गंभीर को ISIS कश्मीर से मिली जान से मारने की धमकी

24/11/2021
Arrested

अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा, चार आरोपित गिरफ्तार

24/01/2023
Sukanya Samriddhi Yojana(SSY)

सुकन्या समृद्धि योजना में अपनी लाड़ली के लिए करें निवेश, मिलेगा इतना ब्याज

23/12/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version