• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में शादी समारोह में बैण्ड बजाने, डीजे बजाने पर कोई रोक नहीं है : योगी

Writer D by Writer D
27/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में लोगों को निरंतर जागरूक किये जाने पर बल देते हुए कहा कि गाइडलाइन्स के नाम पर किसी का भी उत्पीडन बर्दास्त नहीं किया जायेगा।

उन्होंने कहा है कि आमजन को कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। गाइडलाइन्स के नाम पर उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने लोगों से कोविड-19 के प्रोटोकाॅल का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विवाह समारोह के लिए नजदीकी पुलिस थाना/चौकी को सूचना देकर तथा कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पूर्ण पालन करते हुए यह आयोजन सम्पन्न किये जा सकते हैं।

सरसों के खेत में मिला बुजुर्ग का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शादी समारोह में बैण्ड बजाने, डीजे बजाने पर कोई रोक नहीं है। यदि कोई पुलिस अथवा प्रशासनिक अधिकारी बैण्ड बजाने या डीजे बजाने से रोकेगा तो ऐसे कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शादी समारोह में शामिल होने के लिए अनुमन्य की गयी लोगों की संख्या, इस आयोजन में सम्मिलित होने वाले अतिथियों एवं पारिवारिक सदस्यों के सम्बन्ध में है।

श्री योगी ने कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग के कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि कोविड-19 के 1.5 लाख से 1.75 लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाए। इनमें से 40 प्रतिशत टेस्ट आरटीपीसीआर विधि से तथा शेष 60 प्रतिशत टेस्ट रेपिड एण्टीजन विधि से किये जाए। उन्होंने काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग के कार्य को पूरी गति से संचालित करने के निर्देश भी दिये हैं।

उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सुबह कोविड अस्पताल में तथा शाम को इण्टीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर में प्रतिदिन अनिवार्य रूप से समीक्षा बैठक आहूत की जाए।

Tags: cm yogilatest UP newsup news
Previous Post

रिश्वतखोरी में भारत एशिया में नंबर वन, जानिए भ्रष्टाचार के ये चौंकने वाले आंकड़े

Next Post

बिहार में अमिताभ बच्चन समेत 7 पर परिवाद दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Rajnath Singh
उत्तर प्रदेश

बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता: राजनाथ सिंह

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
Passengers availed the benefit of the free bus travel facility.
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन निशुल्क बस यात्रा: शनिवार शाम तक 80 लाख महिलाओं व सहयात्रियों ने उठाया सेवा का लाभ

29/08/2026
More than one lakh saplings planted on Rakshabandhan
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन के पर्व पर भाई-बहनों ने लगाए एक लाख से अधिक पौधे

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
Next Post
Amitabh Bachchan

बिहार में अमिताभ बच्चन समेत 7 पर परिवाद दर्ज

यह भी पढ़ें

अयोध्या में लौटा त्रेता युग, 12 लाख दीयों से जगमग हुई रामनगरी

03/11/2021
पश्चिम बंगाल चुनाव

केरल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नियुक्त करेगी नया प्रदेश अध्यक्ष

10/02/2021
India Australia Test Series

अभ्यास मैच में दूसरा दिन चमके ॠषभ पंत और हनुमा विहारी

12/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version