• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में कहीं भी यूरिया खाद की कमी नहीं है : सूर्य प्रताप

Writer D by Writer D
03/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
surya pratap shahi

surya pratap shahi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश सरकार किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध और प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में उर्वरक का स्टाक उपलब्ध है।

प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही आज यहां विभाग के अधिकारियों एवं खाद निर्माता कम्पनियों के साथ बैठक में प्रदेश में उर्वरकों की उपलब्धता एवं वितरण के सम्बन्ध में समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के सभी जिलो में रासायनिक खाद यूरिया, डीएपी तथा एनपीके पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। कहीं भी यूरिया खाद की कोई कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि उर्वरक निर्माता कम्पनियां आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष अवशेष यूरिया की शीघ्र आपूर्ति सुनिश्चित करायें। प्रदेश के जिन जिलो में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष उर्वरकों की उपलब्धता कम है, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। किसी भी जनपद में उर्वरक की कमी के कारण कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए।

कृषि मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा इसीके दृष्टिगत किसानों को उर्वरक की उपलब्धता भी सुनिश्चित करा रही है। उन्होंने उर्वरक निर्माता कम्पनियों को निर्देशित करते हुये कहा कि वे प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र साधन सहकारी समितियों को उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें।

फिल्म ‘खुदा हाफिज़’ की शुरू हुई शूटिंग, उदघाटन में पहुंचे सिद्धार्थनाथ ने दी शुभकामना

बैठक में बताया गया कि माह अगस्त माह के लिए निर्धारित लक्ष्य 35.50 लाख मीट्रिक टन के सापेक्ष अब तक 30.61 लाख टन यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित की जा चुकी है। कुल उपलब्ध यूरिया के सापेक्ष खरीफ सीजन 2021 में अब तक 20.09 लाख टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है और 10.41 लाख टन यूरिया अवशेष है। इसके अतिरिक्त 4.74 लाख मी टन डीएपी तथा 1.91 लाख टन एन पी के खाद की उपलब्धता है। इस प्रकार प्रदेश में कहीं भी उर्वरक की कोई कमी नहीं है।

श्री शाही ने कहा कि यदि कोई उर्वरक डीलर खाद विक्रेताओं को यूरिया के साथ किसी अन्य सामग्री या उर्वरक की खरीद के लिए बाध्य करेगा तो सम्बन्धित डीलर के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी और यदि आवश्यकता पड़ी तो उसका लाइसेन्स भी निरस्त किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उर्वरक एवं खाद वितरण में पूर्ण पारदर्शिता रखी जाये, किसी भी प्रकार की अनियमितता पाये जाने पर सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने विशेष सचिव सहकारिता को निर्देशित करते हुये कहा कि सहकारी समितियों पर कर्मचारी की उपस्थिति के सम्बन्ध में तिथि व समय अंकित करते हुये सूचना चस्पा करायी जाए, ताकि जानकारी के अभाव में उर्वरक क्रेताओं की भीड़ एकत्रित न होने पाए।

बैठक में कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत, अपर मुख्य सचिव कृषि, डा0 देवेश चतुर्वेदी, विशेष सचिव सहकारिता मासूम अली सरवर तथा संयुक्त निदेशक फर्टिलाइजर सहित कृभको, इफ्को, कानपुर फर्टिलाइजर, जीएसएफसी, चम्बल फर्टिलाइजर, एनएफएल, आरसीएफ लि0, कोरोमण्डल आदि कम्पनियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags: Lucknow Newssurya pratap shahi
Previous Post

फिल्म ‘खुदा हाफिज़’ की शुरू हुई शूटिंग, उदघाटन में पहुंचे सिद्धार्थनाथ ने दी शुभकामना

Next Post

योगी सरकार की पहल, फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Business

इंसानों के बिस्कुट में पशुओं के चारे वाला चोकर, प्रियागोल्ड का लाइसेंस सस्पेंड

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

कसारी-मसारीः अपराध के मलबे पर सुशासन के मंत्र

17/10/2026
उत्तर प्रदेश

समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी

17/10/2026
Main Slider

उत्तराखंड में बढ़ी फिल्म शूटिंग, अक्षय कुमार-जाह्नवी कपूर कर रहे शूट

17/10/2026
Main Slider

UPSSSC: PET 2026 के एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

17/10/2026
Next Post
ATS commando centre

योगी सरकार की पहल, फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा स्वयं सहायता समूहों का उत्पाद

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूपी में दुनिया की सबसे उर्वरा भूमि, सम्पन्न जल संसाधन, निवेश के अनुकूल है माहौल: सीएम योगी

09/12/2022
Rahul Gandhi

कांग्रेस के वोटर डिलीट किए जा रहे… राहुल गांधी ने पेश किए वोट डिलीट के सबूत और गवाह

18/09/2025
Om Prakash Rajbhar

Nikay Chunav: सुभासपा ने प्रत्याशियों का किया ऐलान, अलका पांडे को बनाया लखनऊ से मेयर का उम्मीदवार

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version