• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लव जेहाद जैसा कानून की किताब में कोई वर्ड नहीं है : बृजेश पाठक

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, हरदोई
0
Brijesh Pathak

Brijesh Pathak

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने लव जिहाद के खिलाफ कानून को विपक्षी दलों द्वारा पॉलीटिकल स्टंट बताए जाने को कहा कि विपक्षी दलों को हमेशा आपने वोट बैंक की चिंता है और विपक्ष कभी भी भाजपा सरकार की अच्छी बातों को भी अपने वोट की खातिर अच्छा नहीं बताएगा।

श्री पाठक ने यहां शुक्रवार को कहा कि विपक्ष के पास ना कोई नीति है ना कोई एजेंडा बचा है। यह लोग केवल सोशल मीडिया, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तक ही सीमित रह गए हैं। वही प्रधानमंत्री की तारीफ़ के पुल बांधते हुए उन्होने कहा कि अमेरिका तक में भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति भारत के प्रधानमंत्री की वजह से चुनी गयी।

भीषण सड़क हादसा, बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 29 लोग घायल

स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव प्रचार को लेकर अधिवक्ताओ की भाजपा दफ्तर में आज रात एक मीटिंग में पहुंचे प्रदेश के विधि और कानून मंत्री ने लव जिहाद रोकने के बनाये गए कानून को लेकर कहा “ दरअसल लव जेहाद जैसा कानून की किताब में कोई वर्ड नहीं है। जबरन धर्मांतरण पर रोक लगाने के लिए सरकार ने अध्यादेश पास किया है। जो हमारी बहन बेटियों को बहला-फुसलाकर के प्रलोभन देकर के नाम बदलकर के शादी करते थे सड़क पर अधर में छोड़ देते थे उन पर कड़ाई करने के लिए यह कानून बनाया गया है। हम किसी भी परिस्थिति में बेटियों के साथ अन्याय अत्याचार बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं।”

उन्होने कहा कि यदि किसी को शादी करनी है तो 2 माह पहले जिला अधिकारी को सूचना देगा। जिलाधिकारी सार्वजनिक नोटिस बोर्ड पर डिस्प्ले करेंगे यदि किसी को आपत्ति नहीं तो शादी हो सकेगी इस कानून के उल्लंघन में अधिकतम 10 वर्ष की सजा और जुर्माना भी रखा गया है।

केंद्रीय मंत्री निरंजन ज्योति की तबीयत बिगड़ी, हैलट अस्पताल में भर्ती

श्री पाठक ने कहा कि विपक्ष से आप क्या उम्मीद कर सकते हैं विपक्ष कभी भी हमारी सरकार की बातों को अच्छा नहीं कह सकता है क्योंकि उनको अपने वोट की चिंता है जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उत्तर प्रदेश के लोगों की चिंता है।

एमएलसी चुनाव प्रचार में पहुंचे प्रदेश के कानून मंत्री ने कहा कि अमेरिका में भारतीय मूल की उपराष्ट्रपति केवल देश के प्रधानमंत्री की वजह से चुनी गयी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका दुनिया में नाम है 2014 से पहले की सरकार होती थी, भारत के प्रधानमंत्री दुनिया में कहीं जाते थे तो भारत की चर्चा छोटे छोटे देश की तरह छोटे कालम में छप जाती थी। वर्ष 2014 में जब मोदी जी प्रधानमंत्री बने तो अमेरिका का चुनाव घोषित हुआ अखबारों में सुर्खियां थीं कि हिलेरी क्लिंटन चुनाव जीत जाएंगी, लेकिन ट्रंप ने आम सभाओं में घोषणा कर दी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की तरह शासन प्रदान करेंगे।

Tags: Brijesh Pathakup newsUP Political NewsUP Politics
Previous Post

रजा मुराद बोले- भारतीय समाज में उर्दू का योगदान महत्वपूर्ण

Next Post

दिनेश शर्मा बोले- स्नातकों को रोजगार भाजपा सरकार की प्राथमिकता

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

प्रधानमंत्री का 18वां हरियाणा दौरा: 12,470 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
cm dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Next Post
दिनेश शर्मा Dinesh Sharma

दिनेश शर्मा बोले- स्नातकों को रोजगार भाजपा सरकार की प्राथमिकता

यह भी पढ़ें

Vaishno Devi

भूस्खलन के कारण वैष्णो देवी यात्रा सातवें दिन भी बंद, भक्तों को होटल खाली करने के आदेश

02/09/2025
vastu tips

आने वाले नन्हें मेहमान के लिए कमरा बनवाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

10/10/2020
AK Sharma

योगी 2.0 का एक वर्ष पूरा, नगर विकास मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

25/03/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version