• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रजा मुराद बोले- भारतीय समाज में उर्दू का योगदान महत्वपूर्ण

Writer D by Writer D
28/11/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Raza Murad

Raza Murad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बालीवुड अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि उर्दू ने भारतीय समाज को बहुत कुछ दिया है और उसके योगदान को नकारा नहीं जा सकता।

उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी में जश्ने उर्दू के उद्घाटन के अवसर पर रजा मुराद ने कहा कि बॉलीवुड हिन्दी फिल्मों के रूप में प्रचलित अधिकांश फिल्मों की भाषा हिंदुस्तानी भाषा या बोलचाल की हिन्दी है। मुगले आज़म, पाकीज़ा, निकाह, रज़िया सुल्तान जैसी अनेक फिल्मों में उर्दू का इस्तेमाल हुआ है। इसी तरह बालीबुड फिल्मों को कैफी, शकील बदायुंनी, साहिर, मजरूह जैसे शायरों ने लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाया है।

उर्दू विषय पर आयोजित सेमिनार में प्रख्यात अभिनेता रज़ा मुराद और शाहबाज़ खान के साथ लेखक एसके प्रसाद उपस्थित थे। इसकी सदारत अब्दुल नसीर नासिर ने की। दो दिवसीय जश्ने उर्दू उर्दू अकादमी सभागार में शुरू हुआ। समारोह के दूसरे दिन यहां उर्दू रंगमंच, उर्दू शिक्षा, उर्दू संस्कृति के संग मुशायरे दास्तानगोई के सत्र चलेंगे।

CM योगी ने वाराणसी में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थलों का लिया जायजा

फिल्मों पर केन्द्रित पहले सत्र के बाद आज का दूसरा सत्र एसएन लाल के संयोजन में उर्दू पत्रकारिता पर था। यहां वक्ताओं ने कहा कि उर्दू के भविष्य को लेकर जहां लोग फिक्रमंद हैं, वहीं ऐसे लोगों की भी कमी नहीं है, जो उर्दू का भविष्य रौशन मानते हैं। फिल्में हों या टीवी धारावाहिक सब जगह उर्दू की जरूरत है। इसलिए यही कहा जा सकता है कि उर्दू पत्रकारिता का भविष्य रौशन है, मगर सवाल इस बात का है कि जिनके हाथ में यह भविष्य है, वह रौशन जेहन के संग कलम के धनी हैं कि नहीं।

उर्दू मीडिया के उजले पक्ष को देखा जाए, तो यह पीत पत्रकारिता से काफी हद तक दूर है। केंद्र सरकार और कुछ अन्य मीडिया समूह उर्दू चैनल्स लाए हैं। उर्दू अखबारों की वेबसाइटें और ई-संस्करण इत्यादि भी खासे हैं। अनेक अखबारों ने उर्दू के लिए हिंदी की देवनागरी लिपि भी अपनाई है। इन सबसे तो यही संकेत मिलता है कि उर्दू पत्रकारिता के लिए माहौल पहले से सुधरा और प्रतिस्पर्धा भरा है। उर्दू सहाफत के ऐतिहासिक सामाजिक पक्ष को समेटे इस सत्र में हिसाम सिद्दीक़ी,ए.वी.सिंह, अफीफ सिराज व फैजान मुसन्ना इत्यादि शामिल हुए।

प्रेमी की हत्या के आरोप में पत्नी समेत पति को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

उर्दू राजनीति पर हुए तीसरे सत्र में मुर्तुज अली, मोहम्मद अली, दीपक रंजन ने विचार रखते हुए उर्दू की प्रासंगिकता बताई। इसी क्रम में नवाब जाफर मीर अब्दुल्लाह, अतहर नबी और मोहसिन खान ने उर्दू के गद्य-पद्य रचनाकारों व उनकी रचनाओं का हवाले से उर्दू को एक समृद्ध भाषा बताया। आज कर्नल जाहिद की पुस्तक का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर मुशायरे के संग ही अर्जुन और जमाल ने संगीत की मधुर महफिल भी सजाई गयी।

महाभारत मे अर्जुन बने फिरोज खान ने मो.रफी के मैं कहीं कवि न बन जाऊ… आजा-आजा मै हूं प्यार तेरा…, जमाल ने पग घुगरू बांध मीरा नाची थी… मेरे महबूब कयामत होगी…जबकि ईशा खान नें सौ साल पहले… रात के हमसफर… सहित अन्य गीतो को गाकर समां बांधा। समारोह में आये मेहमानों को संस्था के सचिव वाॅमिक खान व अध्यक्ष संजय सिंह ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया।

Tags: Bollywood Newsraza muradup news
Previous Post

पश्चिम दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

Next Post

लव जेहाद जैसा कानून की किताब में कोई वर्ड नहीं है : बृजेश पाठक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
Brijesh Pathak

लव जेहाद जैसा कानून की किताब में कोई वर्ड नहीं है : बृजेश पाठक

यह भी पढ़ें

nia sharma

ब्लू ब्रालेट-शॉर्ट स्कर्ट में नजर आई निया शर्मा, किलर आदाओं से घायल हुए फैंस

10/11/2021
navjot siddhu

किसान आंदोलन के समर्थन में सिद्धू ने अपने निवास पर लहराए काले झंडे

25/05/2021
Aradhana Mishra

आराधना मिश्रा मोना होंगी कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता

27/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version