• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीएम योगी के जन्मदिन पर शुभकामनाओं का लगा तांता

सोशल मीडिया पर ट्रेंड में शुमार हुए लोकप्रिय मुख्यमंत्री, हिंदू ह्दय सम्राट और योगी आदित्यनाथ हैशटैग

Writer D by Writer D
05/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
There was a flood of wishes on CM Yogi's birthday

There was a flood of wishes on CM Yogi's birthday

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। 5 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के 53वें जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और उत्तर प्रदेश सरकार के शीर्ष पदाधिकारियों समेत पूरे देश से शुभकामनाओं का तांता लग गया। सोशल मीडिया पर योगी आदित्यनाथ, लोकप्रिय मुख्यमंत्री और हिंदू ह्रदय सम्राट जैसे ट्रेंड्स दिनभर छाए रहे। इन हैशटैग के माध्यम से सोशल मीडिया यूजर्स ने मुख्यमंत्री को देश का सर्वाधिक लोकप्रिय मुख्यमंत्री करार देते हुए सार्वजनिक जीवन में अनुशासन, सेवा और विकास का प्रतीक बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी सभी का शुभकामनाओं के लिए आभार जताते हुए उत्तर प्रदेश के निरंतर विकास का अपना संकल्प दोहराया।

प्रधानमंत्री ने दी शुभकामना

“उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी (CM Yogi) को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में यूपी के विकास के लिए अथक काम किया है, जिससे राज्य के लोगों की जीवन गुणवत्ता में सुधार हुआ है। उन्हें लंबी और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं।”
— नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री को विशेष धन्यवाद देते हुए कहा-

“मन को आत्मीयता, प्रेरणा और ऊर्जा से अभिसिंचित करती मंगलमयी शुभकामनाओं के लिए आपका हार्दिक आभार आदरणीय प्रधानमंत्री जी! आपकी शुभेच्छाएं अक्षय ऊर्जा का स्रोत हैं और 25 करोड़ प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के संकल्प की पूर्ति हेतु अथाह शक्ति प्रदान करती हैं। नेशन फर्स्ट की भावना से दीप्त आपके यशस्वी मार्गदर्शन में ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना की सिद्धि के पथ पर उत्तर प्रदेश अविराम गतिशील है।”

भारत सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों ने भी दी बधाई

“डबल इंजन सरकार जन-जन तक विकास और गरीब कल्याण के लाभ पहुंचा रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।”
अमित शाह, गृह मंत्री

“हाल के वर्षों में उन्होंने राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। विकास और लोक कल्याण की दृष्टि से वे लगातार परिश्रम कर रहे हैं। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य एवं लंबी आयु प्रदान करें।”
राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री

“ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।”
नितिन गडकरी, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री

“ईश्वर से आपके प्रफुल्लित जीवन और दीर्घायु की कामना करता हूं।”
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष

भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की शुभकामनाएं

“प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में यूपी तेजी से विकास कर रहा है। भगवान श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं।”
भूपेंद्र पटेल, मुख्यमंत्री गुजरात

“प्रदेश की प्रगति और गरीबों-शोषितों के सशक्तिकरण के लिए उनका योगदान सराहनीय है। मां कामाख्या और श्रीमंत शंकरदेव से प्रार्थना करता हूं कि आपको दीर्घायु और सेवा शक्ति प्रदान करें।”
हिमंता बिस्वा सरमा, मुख्यमंत्री असम

“अडिग निष्ठा और नेतृत्व ने राज्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्हें अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और आगे के वर्षों में निरंतर सफलता की शुभकामनाएं।”
प्रेम सिंह तमांग, मुख्यमंत्री सिक्किम

“आपको लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं।”
देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री महाराष्ट्र

“आपके नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है।”
पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री उत्तराखंड

“आपके सभी संकल्प सिद्ध हों, प्रभु श्रीराम से यही प्रार्थना है।”
भजनलाल शर्मा, मुख्यमंत्री राजस्थान

“आपके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने अभूतपूर्व विकास और सामाजिक सौहार्द के नए आयाम स्पर्श किए हैं। आपकी दूरदर्शिता और संकल्प शक्ति हर भारतीय के लिए प्रेरणा है।”
नायब सैनी, मुख्यमंत्री हरियाणा

“सामाजिक समरसता और नवाचार के साथ आप उत्तर प्रदेश में विकास के निरंतर कीर्तिमान स्थापित करें।”
डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश

उत्तर प्रदेश राज्यपाल और मंत्रियों की शुभकामनाएं

“सरल-सहज स्वभाव व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर आपको ऊर्जावान एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।”
आनंदी बेन पटेल, राज्यपाल, उत्तर प्रदेश

“ओजस्वी वक्ता, कुशल नेतृत्वकर्ता, कर्मठशील व्यक्तित्व के धनी एवं उत्तर प्रदेश को प्रगति के पथ पर ले जाने को निरंतर प्रयत्नशील भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जननेता व उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं असीम शुभकामनाएं। आपके नेतृत्व में प्रदेश सरकार तीव्र गति से आगे बढ़ रही है।”
भूपेंद्र सिंह चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

“प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर यश की प्रार्थना करता हूं।”
केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री

“आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”
बृजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री

“अपराध व माफियाओं के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और विकास के कार्यों ने उत्तर प्रदेश को नई दिशा दी है।”
स्वतंत्र देव सिंह, जल शक्ति मंत्री

सोशल मीडिया पर भी चला ‘योगी मैजिक’

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के जन्मदिन को सोशल मीडिया यूजर्स और कार्यकर्ताओं ने एक उत्सव के रूप में मनाया। #YogiAdityanath, लोकप्रिय मुख्यमंत्री, हिंदू ह्दय सम्राट जैसे ट्रेंड्स पूरे दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, एक्स, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करते रहे।

सीएम योगी ने जन्मदिन पर भगवान श्रीराम के दरबार में लगाई हाजिरी

उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत लगभग सभी भाजपा शासित राज्यों के आधिकारिक और पार्टी हैंडल्स ने बधाई संदेश प्रसारित किए। इन सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) को विकास पुरुष के साथ ही अनुशासन और सेवा का प्रतीक करार दिया गया।

Tags: 53rd happy birthday yogi adityanathcm yogihappy birthday cm yogiLucknow News
Previous Post

कोरोना की बढ़ी रफ्तार, 24 घंटे में 7 लोग काल कवलित

Next Post

राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया

Writer D

Writer D

Related Posts

Scholarship
उत्तर प्रदेश

समावेशी विकास की दिशा में योगी सरकार का सशक्त कदम, अल्पसंख्यक समुदाय के 2.39 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिली छात्रवृत्ति

06/02/2026
Cattle
उत्तर प्रदेश

यूपी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड 16 लाख निराश्रित गोवंश संरक्षित

06/02/2026
Dog Shelter Home
उत्तर प्रदेश

डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर योगी सरकार गंभीर, डॉग शेल्टर होम व एबीसी सेंटर बनाने की कार्यवाही शुरू

06/02/2026
CM Vishnudev
राजनीति

स्थानीय जरूरतों और जन आकांक्षा के अनुरूप स्वीकृत होंगे विकास कार्य: सीएम

06/02/2026
PM Modi
Main Slider

‘बस्तर ओलिंपिक’ बना बस्तर की नई पहचान: पीएम मोदी

06/02/2026
Next Post
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने राजभवन परिसर में पौधरोपण किया

यह भी पढ़ें

cm yogi

सपा सरकार में विकास का मतलब था सिर्फ कब्रिस्तानों की बाउंड्री : सीएम योगी

26/02/2022
संजय राउत sanjay raut

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरेगी शिवसेना: संजय राउत

17/01/2021
Kumari Selja

‘मेरा खानदान कांग्रेस में था, है और रहेगा…’, बीजेपी के ऑफर पर कुमारी सैलजा ने तोड़ी चुप्पी

22/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version