• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संजय सिंह के घर पर हुआ हमला, बोले- कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों….

Writer D by Writer D
15/06/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
sanjay singh

sanjay singh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाने वाले आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट कर दी है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि जिन लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो घर के अंदर घुस रहे थे मुझपर हमले के लिए। लेकिन मेरे साथियों ने उन्हें रोक लिया फिर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि हमलावरों में चार-पांच लोग शामिल थे।

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने ट्वीट किया है- ‘मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों। चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा।इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाए।’

मेरे घर पर हमला हुआ है।
कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूँगा।
इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।

— Sanjay Singh AAP (@SanjayAzadSln) June 15, 2021

बताया जा रहा हैकि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर नई दिल्ली स्थित घर पर मंगलवार दिन में हमला हुआ। इसके साथ संजय सिंह ने एक न्यूज टेलीविजन चैनल पर बात करते हुए कहा कि हमलावर उनके खिलाफ और रामजन्मभूमि ट्रस्ट को लेकर नारे लगा रहे थे। गौरतलब है कि पिछले दिनों संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश प्रवास के दौरान राम जन्मभूमि ट्रस्ट की जमीन खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था। हमले के बाद संजय सिंह ने कहा कि इन चंदा चोरों को जेल भिजवाकर रहूंगा। संजय सिंह ने ये भी बताया है कि कुछ महीने पहले भी मुझे मिट्टी का तेल छिड़क कर जलाने की धमकी मिली थी।

कैप्टन के आवास के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर बादल हिरासत में

गौरतलब है कि संजय सिंह ने लखनऊ में 13 जून को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर जमीन घोटाले के आरोप लगाए थे। इस दौरान संजय सिंह ने कहा था कि चंपत राय ने संस्था के सदस्य अनिल मिश्रा की मदद से दो करोड़ रुपये कीमत की जमीन 18 करोड़ रुपए में खरीदी। संजय सिंह ने इस मनी लॉन्ड्रिंग का मामला बताते हुए इसकी जांच सीबीआइ और केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय से करने की मांग की थी।

Tags: aapcrime newsdelhi newsNational newspolitical newsSanjay Singh
Previous Post

अक्षय के फैंस के लिए खुशखबरी, 27 जुलाई को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी बेल बॉटम

Next Post

विशाल की आगमी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरी तरह बदला, जानिए वजह

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

25/07/2026
Surge in GST collection in Uttarakhand
Main Slider

उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में छलांग, एसजीएसटी में 24 प्रतिशत की वृद्धि

25/07/2026
CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

बिल्डर ने बिजली कनेक्शन काटे तो होगी कड़ी कार्रवाई: नायब सिंह सैनी

25/07/2026
School Close
उत्तराखंड

कांवड़ मेला के दौरान हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

25/07/2026
Abhijit Deepke thanked CJI Surya Kant.
Main Slider

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJI सूर्यकांत को दिया श्रेय

25/07/2026
Next Post
The shooting schedule of Vishal's upcoming film completely changed, know the reason

विशाल की आगमी फिल्म का शूटिंग शेड्यूल पूरी तरह बदला, जानिए वजह

यह भी पढ़ें

पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग

मदुरै : पटाखे की फैक्ट्री में लगी आग, 5 की मौत 3 घायल

23/10/2020
drug smuggler

अन्तराज्यीय स्तर पर मादक तस्करी करने वाले चार तस्कर गिरफ्तार

26/07/2021
Amitabh Bachchan

इंडस्ट्री में 52 साल पूरे होने पर अमिताभ बच्चन ने साझा किए सुनहरे लम्हे

31/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version