• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में इस बार स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होगी छुट्टी, पूरे हफ्ते रहेगा उत्सव का माहौल

Writer D by Writer D
14/07/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Independence Day

Independence Day

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस बार स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) पर सार्वजनिक अवकाश नहीं होगा। देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में इसे खास तरीके से पूरे एक सप्ताह तक मनाया जाएगा। प्रदेश भर में उत्सव का माहौल रहेगा। मुख्य सचिव ने स्वतंत्रता दिवस पर दिवाली जैसी साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day) के आयोजन को लेकर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने गुरुवार को वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी शैक्षणिक संस्थान, सरकारी, गैर सरकारी दफ्तर अथवा बाजार बंद नहीं होंगे। पूरे प्रदेश में आजादी के अमृत पर्व का उत्सव मनाया जाएगा।

मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में इस आयोजन की तैयारी एक इवेंट के रुप में की जाए। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देश के मुताबिक इस बार का स्वतंत्रता दिवस बहुत ही विशेष है। इस बार 11 से 17 अगस्त तक देश स्वतंत्रता सप्ताह मनाएगा। इस दौरान सभी के घरों, सरकारी-गैरसरकारी दफ्तरों, संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराया जाना तय हुआ है।

आय बढ़ाने और ईमानदारी के साथ कार्य करने का सुख व्यक्ति के लिये अनुपम: सीएम योगी

उन्होंने कहा कि समाज के हर एक वर्ग को, हर तबके को, हर सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, एनसीसी कैडेट, नेहरू युवा केंद्र, गांव के नवयुवक मंगल दल, महिला स्वयंसेवी संगठनों, खेल ज्यूडिशरी, व्यापारी संगठन आदि को इस आयोजन से जोड़ना है। हर कोई अपने तरीके से स्वतंत्रता सप्ताह से जुड़े ऐसी हमारी कोशिश हो। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों बलिदानी वीरों, सेना और पुलिस के शहीदों के परिजनों को ब्लॉक पर जिले में कार्यक्रमों में बुलाकर उन्हें सम्मानित किया जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि यह हमारे लिए एक बड़ा इवेंट है। आगे 25 वर्षों के बाद ही ऐसा अवसर आएगा। आज हम सबके लिए कुछ बेहतर करने का मौका है। पूरी दुनिया देखे ऐसा जबरदस्त माहौल रहे। स्वतंत्रता दिवस के इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई भी छुट्टी मनाने न जाए। मकसद यही है कि स्वतंत्रता सप्ताह पर्व महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहे बल्कि हर एक नागरिक का कार्यक्रम बने। पूरे सात दिन तक उत्सव का माहौल हो। हमारी जिम्मेदारी हो कि आज़ादी का अमृत पर्व यादगार के रूप में मनाया। यह ध्यान रहे कहीं भी राष्ट्र ध्वज का अपमान न हो। जो झंडा फहरे उसे आजादी के 75 वर्ष के स्मृति के रूप में संजो कर रखा जाए। सरकारी कार्यालयों में खादी के झंडों का आरोहण और अवरोहण कार्य झंडा एक्ट का पालन करते हुए किया जाए। इन सभी स्थलों पर इस दौरान पूरी साफ सफाई रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

विरासत को नुकसान पहुंचाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई: सीएम योगी

प्रदेश के स्वयंसेवी सगठनों से अपील करते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि आप सब सामाजिक संगठन वर्षों से जनता के बीच में सेवा कार्य कर रहे हैं। आपकी बातों को जनता गंभीरता से लेती है। आप अधिक से अधिक लोगों तक इस कार्यक्रम को पहुंचा सकते हैं। खेल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, संगीत, तीज, त्योहार से जुड़े सभी आयोजनों को स्वतंत्रता दिवस आजादी के अमृत पर्व से जोड़ें।

उन्होंने कहा कि कानपुर के पार्षद श्यामलाल गुप्ता का लिखा ‘विजयी विश्व तिरंगा प्यारा’ गान व अन्य देशभक्ति गीतों का सस्वर गान किया जाए। बच्चों को इन गीतों के साथ राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत कंठस्थ कराया जाए। स्वतंत्रता दिवस पर दिवाली जैसी साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाये। लोगों को आजादी की उपयोगिता और महत्व बताएं। देश के निर्माण देने वाले श्रमिकों, मजदूरों, घरों में सेवा कार्य कर रहे लोगों, स्वच्छाग्रहियों का सम्मान कार्यक्रम करें।

मुख्य सचिव ने कहा कि तिरंगा हमारे देश के सम्मान, आन, और संप्रभुता का प्रतीक है। इसे जन-जन का अभियान बनाने की आवश्यकता है। इसके लिए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार किया जाए। यह हमारे लिए संकल्प और प्रेरणा का समय है। आशा है कि आप सब अपनी बाकी टीम के साथ बैठक कर सबको प्रेरित करें। सब पूरी ऊर्जा के साथ स्वतंत्रता सप्ताह, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएंगे।

बैठक में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम एवं जिलाधिकारी लखनऊ सहित सम्बन्धित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विभिन्न नागरिक गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। अन्य जनपदों से शीर्ष आलाधिकारी एवं गैर सरकारी संगठनों के पदाधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के माध्यम से जुड़े थे।

Tags: Independence DayLucknow Newsup news
Previous Post

पति का वहशीपन! पत्नी को मारकर 6 बच्चों के सामने कड़ाही में उबाला शव

Next Post

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ स्मार्ट सिटी के कार्यालय का किया निरीक्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

जेपीएनआईसी: अंधेरे से उजाले की ओर

12/10/2026
Main Slider

PM मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर CM धामी ने की गंगा आरती

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

परिवार और धनकुबेरों तक सिमटी सपा की राजनीति : मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
CM Yogi ki Pati
उत्तर प्रदेश

नवरात्र में नारी शक्ति की आराधना के साथ उसके सम्मान और सुरक्षा का संकल्प भी जरूरी: मुख्यमंत्री योगी

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में बिजली नहीं, बिल आता था, अब अन्नदाता किसान का बिल नहीं आता, बिजली आती है: मुख्यमंत्री

12/10/2026
Next Post
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने लखनऊ स्मार्ट सिटी के कार्यालय का किया निरीक्षण

यह भी पढ़ें

CM Dhami

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

29/06/2023
Ambi Bisht case filed in Jankipuram land scam case

अपर्णा यादव की मां समेत पांच पर केस दर्ज, जानें किस मामले हुआ एक्शन

19/09/2025
Realme P4x 5G Launch: लॉन्च हुआ VC Cooling वाला सस्ता 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

लॉन्च हुआ VC Cooling वाला सस्ता 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ मचाएगा धमाल

05/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version