• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना संकट में रामलला के नियमित पूजा पाठ में नही आयेगी कोई कमी : आचार्य दास

Desk by Desk
20/08/2020
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश, धर्म
0
आचार्य सत्येन्द्र दास

आचार्य सत्येन्द्र दास

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा है कि कोरोना संकट के बावजूद रामलला के नियमित पूजा-पाठ में कोई कमी नहीं आने दी जायेगी।

मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने बुधवार को कहा कि कोरोना काल में रामलला के नियमित पूजा-पाठ में कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पतराय ने भी कहा है कि रामलला के पूजा-पाठ में धन की कमी आड़े नही आयेगी। पूरे विधि विधाने से नियमित पूजा का आयोजन किया जाय।
अखिलेश बोले- यूपी में बाढ़ का ताड़व जारी, मुख्यमंत्री योगी खानापूर्ति करने में मस्त

उन्होंने बताया कि रामलला का पूजा-पाठ का बजट पहले करीब तीस हजार रुपये खर्च होता था अब वह बढ़कर चालिस हजार रुपये हो गया है। इस मौजूदा पूजा-पाठ में बजट घट और बढ़ भी सकता है। उन्होंने बताया कि पूजा व्यवस्था में पूर्व के बजट में दस हजार रूपये की वृद्धि कर दी गयी है लेकिन पुजारियों का वेतन यथावत है।

रामलला के मुख्य पुजारी ने बताया कि रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर निर्माण के लिये विराजमान रामलला को नये भवन में स्थानान्तरित करने के अलावा पूजन व्यवस्था में कोई परिवर्तन नहीं किया है। नियमित रूप से पांच बार आरती होती है और पूरी जिम्मेदारी मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास पर छोड़ दी है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से पूजन व्यवस्था में जो भी आवश्यक है उसे करने के लिये मुख्य पुजारी अधिकृत है और खर्च के बारे में जो भी वाउचर प्रस्तुत किया जाता है ट्रस्ट उसका भुगतान कर देता है।

सीएम योगी की 17 सदस्यीय टास्क फोर्स NEP लागू करने के लिए बनाएगी कार्ययोजना

उन्होंने बताया कि नये भवन में रामलला के प्रतिष्ठा उत्सव में पूजन का खर्च लगभग 62 हजार रुपये था जिसका ट्रस्ट ने भुगतान कर दिया।

मुख्य पुजारी ने बताया कि अधिग्रहण काल में रिसीवर की ओर से प्रतिमाह पूजन के साथ वेतन के लिये एक लाख दो हजार रुपये की एकमुश्त राशि प्रदान की जा रही थी, जो इस राशि में तीस हजार रुपये रामलला के नियमित पूजन का व्यय शामिल था। शेष राशि 72 हजार नौ कर्मचारियों के लिये था, जिसमें मुख्य पुजारी व चार सहायक के अतिरिक्त एक-एक भण्डारी व कोठारी व दो सफाई कर्मचारी शामिल हैं।

अमेरिका भारत-चीन सीमा पर परमाणु बमों से लैस विमान कर सकता है तैनात

उन्होंने बताया कि ट्रस्ट ने इस बजट में दस हजार रूपये की वृद्धि की है। इस प्रकार पूजन व्यवस्था में तीस हजार बजट अब बढ़चढ़ कर 40 हजार रूपये हो गया है, जबकि सभी का वेतन यथावत है। उन्होंने बताया कि पांच अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भूमि पूजन के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। उन्होंने बताया कि रामलला पर दर्शनार्थियों द्वारा अब फल, लड्डू इत्यादि के भी प्रसाद चढ़ाये जा सकते हैं, जबकि इसके पहले रामलला के दर्शन में यह सब चढ़ावा नहीं होता था। पुजारी के मुताबिक अधिकारियों से अनुमति ले करके ही दर्शनार्थी आरती के समय शामिल हो सकते हैं। बिना उनके अनुमति के आरती में शामिल होना संभव नहीं है।

Tags: 24ghante online.comacharya satyendra dasayodhyalatest national newslatest UP newsRam mandir TrustRam temple constructionShri Ram Janmabhoomiuttar pradesh news in hindiअयोध्याआचार्य सत्येन्द्र दासराम मंदिर ट्रस्टराम मंदिर निर्माणश्रीरामजन्म भूमि
Previous Post

गणेश जी के स्वरूप से सीखें जीवन जीने का सही तरीका

Next Post

सरकार सभी कोविड-19 मरीजों के बेहतर उपचार के लिये प्रतिबद्ध : योगी

Desk

Desk

Related Posts

अयोध्या

UP Rise 2026: युवाओं को ‘जॉब सीकर’ से ‘जॉब क्रिएटर’ बना रही योगी सरकार

28/10/2026
Main Slider

सुलभ शौचालय की बदहाल सफाई व्यवस्था पर भड़के सीएम धामी, ईओ को तत्काल सुधार के निर्देश

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी यूपी के बुनकरों के उत्पादों की पहुंच

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

नावों की पहचान से सुरक्षा तक नई व्यवस्था, यूपी में जलयानों को मिलेगी खास पंजीकरण संख्या

28/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बिजली उपभोक्ताओं को दिवाली गिफ्ट, नवंबर के बिल में 9.17% की मिलेगी छूट

28/10/2026
Next Post
Cm yogi सीएम योगी

सरकार सभी कोविड-19 मरीजों के बेहतर उपचार के लिये प्रतिबद्ध : योगी

यह भी पढ़ें

Police Commissioner

पुलिस कमिश्नर पहुंचे दक्षिणी जोन कार्यालय, आगामी चुनाव के मद्देनजर की बैठक

15/03/2021
IPL 2020

IPL 2020 के कार्यक्रम का इस दिन होगा ऐलान, चेयरमैन ने दी जानकारी

05/09/2020
murder

सोए दम्पत्ति पर जानलेवा हमला, पति की मौत

03/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version