• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- यूपी में बाढ़ का ताड़व जारी, मुख्यमंत्री योगी खानापूर्ति करने में मस्त

Desk by Desk
19/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
जहरीली शराब का धंधा Poisonous liquor business

जहरीली शराब का धंधा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

लखनऊ। सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी में बाढ़ से हो रही तबाही के बहाने योगी सरकार पर हमला बोला है। अखिलेश ने कहा कि बाढ़ के तबाही मचाने के बावजूद मुख्यमंत्री जिलाधिकारियों से बैठक कर महज औपचारिकता निभाकर खानापूर्ति कर रहे हैं।

श्री यादव ने बुधवार कहा कि यूपी में बाढ़ से ग्रामीण बेहाल हैं। कई जिलों में नदियों में उफान से गांव के गांव डूब गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं। इससे पहले किसान ओलावृष्टि, अतिवृष्टि का शिकार हो चुका है, उसे अपनी चौपट फसलों का अभी तक मुआवजा भी नहीं मिला है। पशुधन का नुकसान अलग से हुआ है। जब चारों ओर तबाही मच गई है तब मुख्यमंत्री राज्य के जिलाधिकारियों से बैठक कर महज औपचारिकता निभाने की खानापूर्ति कर रहे हैं।

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जम्मू-कश्मीर से अर्धसैनिक बलों की 100 कंपनियां होगी वापस

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बाढ़ के कारण हजारों हेक्टेयर जमीन में लगी करोड़ों की फसल बर्बाद हो गई है। दर्जनों मौतें हो चुकी है। पलियाकलाॅ (लखीमपुरखीरी) में शारदा नदी, तूतीपार (बलिया) एलगिन ब्रिज और अयोध्या में सरयू (घाघरा नदी) खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। लोग बंधों और सड़क के किनारे शरण लेकर पड़े हैं। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है।

सरकार से कोई राहत नहीं मिल पा रही है। न मिट्टी का तेल, न खाने पीने की सामग्री, नहीं दवाएं और सिर छुपाने के लिए प्लास्टिक या तिरपाल भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है। श्री यादव ने कहा कि बहराइच के 85 गांवों में पानी भरा है। 25 दिनों से बाढ़ग्रस्त इलाकों में लोग फंसे हुए हैं। किसान कहते हैं कि पशुओं के चारे में सांप छुपे बैठे हैं। इसलिए पशुओं को भी चारा नहीं दे पा रहे है।

सुशांत केस में SC के फैसले का स्वागत, सीबीआई जांच में सहयोग करुंगा : अनिल देखमुख

बाराबंकी के गणेशपुर चहलारी घाट तटबंध पर 55 वर्षीय पिता 12 वर्षीय पुत्र को बचाने में नदी में डूब गया। पीएसी की फ्लड कम्पनी से मदद मांगने पर जवाब मिला, स्टीमर में तेल नहीं है। बाराबंकी में खेत-खलिहान सब जलमग्न है। राहत में सड़े आलू दिए गए हैं। गाजियाबाद में पानी पुलिस चौकी तक में घुस गया। हापुड़ में 30 किलोमीटर तक पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। श्रावस्ती में राप्ती नदी उफान पर है।

उन्होंने कहा कि गोण्डा में घाघरा नदी की बाढ़ में सैकड़ों गांव फंसे हैं। करनैलगंज में दो हजार की आबादी इसकी चपेट में है। बहराइच में सरयू नदी उफान पर है जिससे 70 गांव डूब गए है। देवरिया में हजारों बीघा जमीन पानी में डूब गई है।

कासगंज में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। बस्ती में सरयू नदी का कहर है। आजमगढ़ में तमाम मकान जलभराव से गिर गए हैं। रहने का ठिकाना नहीं है। पशु भी चारे के अभाव में मर रहे हैं। खेती चौपट है। धान एवं गन्ना की फसल बर्बाद हो गई है। आदमी व पशु बीमार पड़ रहे है उनकी चिकित्सा-दवा की कोई व्यवस्था नहीं है।

श्री यादव ने कहा कि नगरों, उपनगरों में हालात कमोबेश ऐसे ही है। जलभराव और घरों में पानी से बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है। इस सबसे सरकार बेपरवाह है। भाजपा का एजेण्डा पीड़ितों से दूर ही दूर रहता है। गांवों की बदहाली में भी योगी सरकार अपना राजनीतिक स्वार्थ साधन करने से नहीं चूक रही है। यह संवेदनशून्यता की पराकाष्ठा है।

Tags: 24ghanteonline.comAkhileshflood in UPlatest newsNEWSUttar PradeshYogi Adityanathअखिलेशउत्तर प्रदेशताजा समाचारबीजेपीभाजपामुख्यमंत्री योगी खानापूर्ति करने में मस्तयूपी में बाढ़ का ताड़वयूपी में बाढ़ का ताड़व जारीयोगी आदित्यनाथलखनऊहिंदी समाचार
Previous Post

रिलायंस जीओ के बाद अब हेल्थ केयर सेक्टर में रख रही बड़ा कदम

Next Post

अमेरिका ने भारत को 100 वेंटिलेटर की दूसरी खेप सौंपी, कोरोना की जंग में सहयोग

Desk

Desk

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
100 वेंटिलेटर की दूसरी खेप ventilators

अमेरिका ने भारत को 100 वेंटिलेटर की दूसरी खेप सौंपी, कोरोना की जंग में सहयोग

यह भी पढ़ें

thief arrested

नकबजन गिरोह का भंडाफोड़, चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार

22/01/2021
Malik Kamal Yusuf

सपा के वरिष्ठ नेता मलिक कमाल यूसुफ का निधन, अखिलेश यादव ने जताया शोक

05/09/2022
Drum

रामलला के दरबार में स्थापित होगा विश्व का सबसे बड़ा नगाड़ा

02/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version