• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

EV सेगमेंट में हंगामा! टॉप 3 इलेक्ट्रिक कारों ने कर दिया कमाल

Desk by Desk
11/12/2025
in Tech/Gadgets
0
इन 3 इलेक्ट्रिक कारों ने कर दिया कमाल, EV बाजार में हर जगह इन्हीं गाड़ियों की चर्चा
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल (EV) बाजार पिछले कुछ सालों से लगातार बढ़ रहा है. यह तेजी नवंबर 2025 में भी जारी रही. त्योहारों के बाद महीने-दर-महीना (MoM) बिक्री में थोड़ी कमी जरूर आई, लेकिन साल-दर-साल (YoY) बढ़त काफी अच्छी रही. पिछले महीने Tata Motors, JSW MG Motor और Mahindra इस बढ़त के सबसे बड़े कारण रहे.

पिछले महीने भारत में कुल 14,850 इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) बिकीं. यह पिछले साल नवंबर की तुलना में 61.87% ज्यादा है, लेकिन अक्टूबर 2025 की तुलना में बिक्री 17.75% कम रही, क्योंकि अक्टूबर में 18,055 यूनिट्स बिकी थीं. इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहनों का मार्केट शेयर भी बढ़कर 3.8% हो गया, जो एक साल पहले 2.8% और अक्टूबर में 3.3% था.

Tata मोटर्स सबसे आगे

टाटा मोटर्स ने नवंबर 2025 में कुल 6,153 इलेक्ट्रिक कारें (Electric Cars) बेचीं, जबकि पिछले साल नवंबर में 4,449 यूनिट्स बिकी थीं. यानी कंपनी ने 38.30% की सालाना बढ़त दर्ज की. हालांकि अक्टूबर 2025 में 7,239 यूनिट्स बिकी थीं, इसलिए MoM बिक्री 15% कम रही. टाटा भारत के EV बाजार में सबसे बड़ा हिस्सा रखती है. इसके Nexon EV, Tiago EV, Tigor EV, Curvv EV और Harrier EV जैसे मॉडल काफी लोकप्रिय हैं.

MG की बिक्री बढ़ाने में Windsor EV का बड़ा रोल

MG कंपनी की Windsor EV लॉन्च होने के बाद JSW MG Motor की बिक्री में अच्छी बढ़त देखी गई. Windsor मॉडल लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और कई अन्य इलेक्ट्रिक कारों को कड़ी टक्कर दे रहा है. नवंबर 2025 में कंपनी ने 3,693 यूनिट्स बेचीं, जो 10.34% YoY बढ़त है. हालांकि MoM बिक्री 1,882 यूनिट्स कम रही. पिछले साल नवंबर में 3,347 यूनिट्स बिकी थीं और इस साल अक्टूबर में 4,549 यूनिट्स.

Mahindra की जबरदस्त बढ़त

महिंद्रा ने बताया था कि मार्च से सितंबर के बीच सिर्फ 7 महीनों में ही बोर्न इलेक्ट्रिक सीरीज की 30,000 से ज्यादा EVs बेच दीं. इस सीरीज में BE 6, XEV 9e और नया XEV 9S शामिल हैं. नवंबर 2025 में भी यह तेजी जारी रही. महिंद्रा ने 2,966 इलेक्ट्रिक कारें बेचीं, जो नवंबर 2024 के 583 यूनिट्स के मुकाबले 408.75% की भारी YoY बढ़त है. उस समय कंपनी सिर्फ XUV400 EV बेचती थी. हालांकि, MoM बिक्री में 18.82% की कमी आई क्योंकि अक्टूबर 2025 में 4,549 यूनिट्स बिकी थीं.

Tags: JSW MG MotorMahindratata motors
Previous Post

₹1 लाख सस्ती हुई ये स्पोर्टी बाइक! मौका हाथ से न जाने दें

Next Post

भारत में Vivo X300 और X300 Pro की सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

Desk

Desk

Related Posts

Tips and Tricks: आपके Mobile का चार्जर असली है या नकली? ऐसे करें पहचान
Tech/Gadgets

गलत चार्जर से बचें! असली-नकली पहचानने के स्मार्ट टिप्स

10/05/2026
Know about some special techniques of calculator, will work
Main Slider

जानिए कैलकुलेटर की कुछ खास तकनीक के बारे में, आएगा काम

07/05/2026
If you are a YouTuber then definitely know about copyright, read news
Main Slider

अगर आप यूट्यूबर हैं तो जरूर जाने कॉपीराइट के बारे में

07/05/2026
Emergency Severe Alert
Main Slider

फोन पर बजा इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, सरकार का है टेस्ट मैसेज

02/05/2026
WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का बड़ा एक्शन, 9400 से ज्यादा अकाउंट्स बैन; कंबोडिया से जुड़े तार

29/04/2026
Next Post
Vivo X300 और X300 Pro की भारत में सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

भारत में Vivo X300 और X300 Pro की सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

यह भी पढ़ें

CM Dhami

बारिश के बाद प्रदेश में सड़कों की मरम्मत के लिए चलाएं अभियान: मुख्यमंत्री

11/09/2024
pitru paksha

तिथि याद न हो तो सर्वपितृ अमावस्या को करें श्राद्ध, पितरों के मोक्ष के लिए करें ये उपाय

13/09/2025
Railways is doing private partnership

आज भारतीय रेलवे कर रही प्राइवेट पार्टनरशिप के लिए दूसरी प्री एप्लिकेशन कॉन्फ़्रेंस

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version