• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रूसी की समस्या से निजात दिलाएंगे ये नुस्खें

Writer D by Writer D
03/02/2026
in फैशन/शैली
0
Dandruff

dandruff

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सभी को अपने बालों से बहुत प्यार होता हैं फिर वो चाहे पुरुष हो या महिलाएं, यहां तक की बच्चे भी अपने बालों को लेकर बहुत संवेदनशील रहते हैं। सभी अपने बालों का बहुत ख्याल रखते हैं कि इन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो। लेकिन देखा जाता हैं कि बालों के स्कैल्प से जुड़ी कई परेशानियां हो जाती हैं जिसमें से एक हैं रूसी अर्थात डैंड्रफ (Dandruff) जो आजकल बेहद आम समस्या बन चुकी हैं। इससे बालों की जड़ें कमजोर हो जाती हैं और बाल गिरना शुरू हो जाते हैं। इसके इलाज के लिए आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी रसोई में ही तमाम ऐसी चीजें हैं, जिनसे आप डैंड्रफ (Dandruff)  का इलाज कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं रूसी की समस्या से निजात दिलाने वाले इन घरेलू नुस्खों के बारे में…

 

नीम की पत्तियां

नीम, नेचुरल एंटीसेप्टिक है। बालों की समस्या से निपटने के लिए भी हजारों साल से इसका इस्तेमाल होता रहा है। डैंड्रफ की समस्या होने पर नीम की पत्तियों को पानी में डालकर उबाल लें। बाद में पत्तियों को पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसे पेस्ट को 10 मिनट तक सिर पर लगाकर रखें। बाद में पानी से सिर को धो लें। नीम की पत्तियों को उबालने के बाद बचे हुए पानी को बचाकर रख लें। इस पानी का इस्तेमाल आप शैंपू के बाद सिर को धोने के लिए कर सकते हैं।

 

मेथीदाना

स्कैल्प पर मेथीदाने का शीतल प्रभाव पड़ता है और इससे खुजली भी कम हो सकती है। मेथीदाने के बीजों में कई एंटीफंगल गुण होते हैं। आधा कटोरी मेथीदाना लें और उसे रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इसे पीसकर पेस्ट बना लें और बालों पर लगाएं। कुछ घंटे बाद बालों को गुनगुने पानी और शैंपू से धो लें।

एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा के भी बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। एलोवेरा न केवल ठंडक देता है, बल्कि त्वचा को हल्के ढंग से एक्सफोलिएट भी करता है और इसमें एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो इसे रूसी के इलाज के लिए एक आसान उपाय बनाते हैं। एलोवेरा के पौधे को खोपड़ी पर लगाना सबसे अच्छा है। इसे लगभग 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर इसे किसी औषधीय एंटी-डैंड्रफ या माइल्ड शैम्पू से धो लें।

नींबू का रस और नारियल तेल

नारियल तेल लेकर उसे गर्म कर लें। गुनगुने नारियल तेल में बराबर मात्रा में नींबू का जूस मिला लें। इस मिश्रण को अच्छे से बालों की जड़ों में लगा लें। 10 मिनट या पूरी रात लगाकर रखें और सुबह किसी माइल्ड शैंपू से बालों को अच्छी तरह से धो लें। नारियल के तेल में लॉरिक एसिड पाया जाता है। ये एसिड बालों के रेशों के सहारे स्कैल्प के नीचे जाकर बालों की जड़ों तक पोषण देता है। इसके अलावा, नींबू स्कैल्प के पीएच लेवल को मेंटेन करने में मदद करता है। नींबू के इस्तेमाल से स्कैल्प पर जमा एक्स्ट्रा सीबम भी हटाया जा सकता है

मेंहदी, चाय की पत्ती और नींबू

एक टेबल स्पून चाय की पत्ती को डेढ़ कप पानी में उबाल लें। बाद में जब एक कप बच जाए तो उसे छान लें। इसी पानी में मेंहदी पाउडर और दो चम्मच नींबू का जूस मिला लें। गाढ़ा पेस्ट बना लें। इसी पेस्ट को अपने सिर और बालों में लगाएं। कम से कम 10 मिनट या फिर पूरी रात के लिए लगा रहने दें। सुबह इस पेस्ट को माइल्ड शैंपू से धोकर निकाल दें।

अंडा

रूखे बालों की वजह से बालों में रूसी होती है और अंडे से बालों के रूखेपन को आसानी से दूर किया जा सकता है। अंडे से बाल स्वस्थ और घने भी होते हैं। एक अंडा लें और उसमें एक नींबू का रस निचोड़ दें। इस अंडे को बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धो लें और फिर शैंपू लगाकर गुनगुने पानी से बालों को वॉश करें।

नारियल तेल

नारियल तेल आपकी सिर की त्वचा को मॉश्चराइज करता है और जरूरी पोषण प्रदान करता है। इस घरेलू उपाय को इस्तेमाल करने के लिए आप तीन से चार चम्मच नारियल तेल को सिर की त्वचा पर हल्के हाथों से मसाज करें। अब तेल लगाने के बाद आधा घंटा सूखने दें और फिर किसी माइल्ड शैंपू से सिर धो लें।

लहसुन और एलोवेरा जेल

जरूरत के अनुसार लहसुन लें और उसे घिसकर उसमें थोड़ासा पानी मिलाएं। इस पेस्ट को स्कैल्प पर लगाएं। लहसुन में एंटी फंगल गुण होते हैं जो डैंड्रफ को खत्म करने में मदद करता है। इसके अलावा एलोवेरा में भी फंगस रोधी और बैक्टीरिया रोधी गुण होते हैं। बालों को धोने से पहले स्कैल्प पर एलोवेरा जेल लगाएं और थोड़ी देर बाद बालों को शैंपू से धो लें।

Tags: beauty hacksBeauty tipstips to reduce dandruff
Previous Post

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

Next Post

मजबूत नाखूनों के लिए करें इस ऑयल से मालिश

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Nails

मजबूत नाखूनों के लिए करें इस ऑयल से मालिश

यह भी पढ़ें

छत ढहने से नौ बच्चे दबे

फ़तेहपुर में दर्दनाक हादसा : छत ढहने से नौ बच्चे दबे, दो भाइयों समेत तीन की मौत, गांव में हड़कंप

29/08/2020

‘मिस यूनिवर्स’ बनीं हरनाज कौर संधू, 21 साल बाद भारत ने जीता टाइटल

13/12/2021
CM Bhajan Lal

आपातकाल लोकतंत्र पर काले धब्बे के समान: सीएम भजनलाल

25/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version