• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी 2.0 की टीम में इन नेताओं का कट सकता है पत्ता, ये हो सकते हैं विधानसभा अध्यक्ष

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। आज गुरुवार को भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद योगी आदित्यनाथ (Yogi) रात तक राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं।

योगी सरकार-2 (Yogi 2.0) का शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मौजूदगी में शुक्रवार को राजधानी के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में शाम 4 बजे होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा नेतृत्व ने प्रदेश की नई सरकार की रूपरेखा तैयार कर ली है। मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व की मुख्यमंत्री योगी के साथ देर रात चर्चा हुई।

योगी की दूसरी ‘ताजपोशी’ पर जलेंगे दीप-बजेंगे ढोल नगाड़े, फूटेंगे पटाखे

योगी (Yogi 2.0) की नई टीम में आधे से अधिक नए चेहरे होंगे। पुरानी टीम के तीन कद्दावर चेहरों को टीम में मौका नहीं मिलेगा। पार्टी सूत्रों का कहना है, डिप्टी सीएम के पद बढ़ने के आसार कम हैं।

पुराने डिप्टी सीएम में से एक का दायित्व बरकरार रखने और एक नया चेहरा लाए जाने की चर्चा है। सरकार में बेहतर प्रदर्शन न करने के साथ विवादों में बने रहने का नुकसान तीन कैबिनेट मंत्रियों को उठाना पड़ सकता है।

शपथ से पहले अचानक दिल्ली पहुंचे योगी, ये है बड़ी वजह

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बृहस्पतिवार शाम को कोर कमेटी की बैठक होगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होने वाली इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों के साथ नए मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर भी चर्चा हो सकती है।

भाजपा विधायक दल की बैठक में अपना दल (एस) के 12 और निषाद पार्टी के 6 विधायक भी शामिल होंगे। अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल व निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी उपस्थित रह सकते हैं।

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

18वीं विधानसभा के अध्यक्ष के लिए भाजपा के कद्दावर नेता सूर्य प्रताप शाही, पूर्व संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का नाम चर्चा में है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि बेबी रानी राज्यपाल रह चुकी हैं ऐसे में उन्हें मंत्री बनाने की जगह विधानसभा अध्यक्ष का संवैधानिक पद ही देना उचित होगा।

Tags: "Up yogi govt 2.0Aditi Singhanjula mahourAnupama JaiswalbjpChief Minister Yogi Adityanathcm yogicm yogi adityanathElection 2022election 2022 resultelection date 2022election date in up 2022election resultsgulab deviKeshav Prasad Mauryanarendra modipratibha shuklaprime ministerSamajwadi partyupUP Cabinetup cabinet formationup cabinet ministersup chunav 2022up electionup election 2022up election resultup election result 2022up new cabinetup new cabinet latest newsup new cabinet newsup new cabinet today newsup newsup polls 2022up results updates 2022up vidhan sabha chunav 2022Uttar Pradeshuttar pradesh assembly electionYogi AdityanathYOGI BJPyogi cabinetyogi cabinet minister list newsYogi Governmentyogi government 02yogi government 2.0yogi government newsyogi govt.उत्तर प्रदेश
Previous Post

बीरभूमि हिंसा के बीच TMC नेता को गोलियों से भूना, हालत गंभीर

Next Post

शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

Writer D

Writer D

Related Posts

EV Charging
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पब्लिक ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में यूपी देश में तीसरे स्थान पर

26/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

जालसाजी कर 944 हेक्टेयर जमीन बैंकों में गिरवी रख ऋण लेने वाली दो कंपनियों पर योगी सरकार का शिकंजा, आवंटन रद्द कर वापस ली सारी भूमि

26/08/2026
1070 helpline issued to help citizens of Uttar Pradesh stranded in Nepal
Main Slider

नेपाल में फंसे उत्तर प्रदेश के नागरिकों की मदद के लिए 1070 हेल्पलाइन जारी

26/08/2026
UP becomes the state with the youngest bus fleet in the country.
उत्तर प्रदेश

देश की सबसे युवा बस फ्लीट वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश

26/08/2026
CM Yogi
Main Slider

स्नातक में पढ़ने वाली 50 हजार बेटियों को स्कूटी अक्टूबर-नवंबर में: मुख्यमंत्री

26/08/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार में निचले स्तर से शानदार रिकवरी, सेंसेक्स ने भी लगाई छलांग

यह भी पढ़ें

Redmi's Note 10 Ultra will support 5G network on May 26

26 मई को दस्तक देगा रेडमी का Note 10 Ultra, 5G नेट्वर्क को करेगा सपोर्ट

21/05/2021
kartik aryan

कार्तिक आर्यन ने बहन कृतिका तिवारी के लिए दिया ‘बलिदान’

08/10/2020
CES 2026 में Samsung का बड़ा धमाका, Galaxy Book 6 Ultra से लेकर Book 6 तक हुए लॉन्च

Samsung ने CES 2026 में मचाया धमाल, Galaxy Book 6 सीरीज हुई लॉन्च

07/01/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version