• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन मेकअप टिप्स को आज़माकर पार्टी में दिखेंगी बेहद खूबसूरत

Writer D by Writer D
12/09/2026
in फैशन/शैली
0
Makeup

Makeup

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वर्तमान समय में मेकअप (Makeup)  महिलाओं की दिनचर्या का हिस्सा बन चुका हैं जिसका इस्तेमाल वे खूबसूरत और स्टाइलिश दिखने के लिए करती हैं। कोई भी लड़की हो या महिला अपने बेहतर लुक के लिए मेकअप करना पसंद करती ही हैं। मेकअप के जरिए चेहरे के तमाम दाग धब्बों को आसानी से छिपाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी हैं कि आपको मेकअप करने से जुड़ी सही जानकारी हो। जी हां, मेकअप एक ऐसा आर्ट है जिसमें हर कोई माहिर नहीं हो सकता लेकिन अगर आप मेकअप के बेसिक्स को अच्छी तरह से समझ लें तो अपने लुक तो बेहतर बना ही सकते हैं।

इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए बेसिक मेकअप टिप्स (Makeup Tips)  की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें अपनाकर आप खुद के लुक को आकर्षक बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन टिप्स के बारे में…

मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन

अगर आपका चेहरा पूरी तरह से मॉइश्चराइज्ड और सन-प्रोटेक्टेड नहीं है किसी भी तरह का मेकअप आपके चेहरे को पर्फेक्ट लुक नहीं दे सकता। लिहाजा मेकअप लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से साफ करें, फिर इसे टोन करें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं। इसके बाद चेहरे के साथ ही हाथ और पैर पर भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

प्राइमर

मेकअप (Makeup)  की शुरुआत हमेशा प्राइमर से करनी चाहिए। तमाम महिलाएं इसे स्किप कर देती हैं, इसलिए उनके मेकअप में फिर वो बात नहीं आती। प्राइमर आपके मेकअप के लिए बेस बनाने का काम करता है। अगर आप मिनटों में ग्लोइंग त्वचा पाना चाहती हैं, तो आपको सबसे पहले अपने चेहरे पर प्राइमर लगाना चाहिए। फेस प्राइमर आपके पोर्स को ब्लर करता है। इसके इस्तेमाल से आपकी त्वचा ऑयली नहीं होगी। फेस प्राइमर लगाने से चेहरे पर मॉइस्चर बना रहता है। यह आपकी स्किन और मेकअप के बीच एक और लेयर बनाता है। अपने चेहरे पर अच्छे से फेस प्राइमर लगा लें और करीब 4-5 मिनट तक लगा रहने दें, ताकि यह आपके चेहरे पर अच्छे से बैठ जाए।

फाउंडेशन

प्राइमर लगाने के बाद आपको चेहरे पर फाउंडेशन का इस्तेमाल करना चाहिए या आजकल बीबी और सीसी क्रीम आने लगी हैं, वो भी काफी अच्छी रहती हैं। लेकिन इन्हें अच्छे से ब्लेंड करने के बाद स्किन पर अप्लाई करें। फाउंडेशन इस्तेमाल करते समय स्किन टोन का खयाल रखें। साथ ही ऑफिस मेकअप के लिए बहुत हैवी फाउंडेशन का इस्तेमाल न करें। अगर आप मिनटों में मेकअप की मदद से ग्लो पाना चाहती हैं, तो इसके लिए आपको फाउंडेशन और हाइलाइटर को मिक्स करके लगाना चाहिए। फाउंडेशन और हाइलाइटर के मिश्रण को अपने चेहरे के साथ-साथ गर्दन पर भी लगाएं

कंसीलर

अगर स्किन पर पिंपल्स, फाइन लाइन्स हैं, या डार्क सर्कल्स को छिपाना चाहती हैं, तो कंसीलर का इस्तेमाल करें। लेकिन कंसीलर को भी हमेशा स्किन टोन को ध्यान में रखकर ही इस्तेमाल करें। कंसीलर हमेशा आपकी स्किन टोन से एक टोन लाइटर होना चाहिए। कंसीलर थिक होता है। जिसके इस्तेमाल से आप अपने चेहरे पर मौजूद डार्क सर्कल, ब्लेमिश और पिंगमेंटेशन छिपा सकती हैं। आपको हमेशा फाउंडेशन के बाद ही कंसीलर लगाना चाहिए। कंसीलर को ट्राइएंगुलर फॉर्म में अपनी आंखों के नीचे लगाएं। फिर कंसीलर को अपनी उंगली या ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।

कॉम्पैक्ट पाउडर

मेकअप (Makeup) को सेट करने के लिए पूरे चेहरे पर कॉम्पैक्ट पाउडर लगाएं और उसके बाद हल्के रंग के ब्लश का इस्तेमाल करें। ब्लश को फेस के एक साइड के चीकबोन्स से लेकर दूसरे साइड के चीकबोन्स तक लगाएं। इसके अलावा हल्का सा नाक के टिप पर, माथे पर और गर्दन के हिस्से पर।

आईलाइनर और मस्कारा

ये स्टेप्स करने के बाद अब आप आंखों का मेकअप कर सकती हैं। आइलाइनर लगाने का मकसद, एक भरी-भरी लैश लाइन का इल्यूजन प्रोवाइड करना होता है; इसलिए अपनी लैश के साथ यूज किए जाने के लिए, एक ऐसा कलर (या अगर आपके बाल ब्लोंड हैं, तो ब्राउन) चुनें, जो आपके नेचुरल हेयर कलर के जैसा हो। अपना आइ मेकअप पूरा करने के लिए, आपको अपनी आँखों को हल्का सा मस्कारा अप्लाई करना होगा। आप कैसा लुक पाना चाहती हैं, उसके हिसाब से चुनने के लिए कई तरह के मस्कारा मौजूद हैं; अगर आपकी पलकें छोटी हैं, तो एक ऐसा मस्कारा इस्तेमाल करें, जो उनमें लंबाई एड करेगा, या अगर आपकी पलकें पतली हैं, तो एक वॉल्यूम एड करने वाला मस्कारा इस्तेमाल करें।

लिपस्टिक

आखिरी में होंठो पर लिप्सटिक लगाएं। आपके मेकअप का लुक लिप्सटिक के बाद ही आता है। लिप्सटिक का शेड हमेशा आउटफिट के हिसाब का होना चाहिए। ऑफिस में आप लाइट या न्यूड लिपस्टिक भी लगा सकती हैं। इसके अलावा ग्लॉस का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि कुछ ही समय के बाद लिपस्टिक होंठों से गायब हो जाती है। लेकिन इस मेकअप टिप्स को अपनाने से आपको काफी फायदा मिल सकता है। इसके लिए एक कॉम्पैक्ट पाउडर का इस्तेमाल करें जो आपको अपनी लिपस्टिक को 6-7 घंटे तक टिकाए रखने में मदद करता है। लिपस्टिक लगाने के बाद उस पर टिश्यू पेपर लगाएं। अब, अपने होंठों पर टिश्यू पेपर के ऊपर कुछ ढीला कॉम्पैक्ट पाउडर या एक ढीला सेटिंग पाउडर लगाएं। ऐसा करने से आपकी लिपस्टिक पहले की तरह सेट हो जाएगी।

मेकअप (Makeup) के साथ हेयरस्टाइल भी होती है जरूरी

आपके लुक को निखारने में एक अच्छे मेकअप (Makeup) के साथ सुंदर सी हेयरस्टाइल का भी होना जरूरी है। आपकी हेयरस्टाइल आपकी सीरत से मैच खाती हुई होनी चाहिए। आप चाहें तो बालों को ओपन, स्ट्रेस या फिर लाइट कर्ल कर सकती हैं। वैसे तो आजकल सॉफ्ट कर्ल्स लुक काफी ज्यादा ट्रेंड में छाया हुआ है।

Tags: 5 Makeup Mistakesbasic makeupBasic makeup tipsbasic makeup tips and tricksBasic makeup tips for dark skinbasic tips for makeup
Previous Post

माथे का कालापन होगा दूर, करें इस छिलके का इस्तेमाल

Next Post

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कांग्रेस के 2 पदों से इस्तीफा

Writer D

Writer D

Related Posts

Sharad Purnima
धर्म

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

23/10/2026
Glowing Face
फैशन/शैली

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

23/10/2026
Karwa Chauth
Main Slider

Karwa Chauth 2026: पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? कपल जरूर जानें ये जरूरी बातें

22/10/2026
Dhanteras
Main Slider

धनतेरस पर कब करें पूजा और खरीदारी? जानें शुभ समय और सही तारीख

22/10/2026
फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
Next Post
Harish Rawat

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत का कांग्रेस के 2 पदों से इस्तीफा

यह भी पढ़ें

collision

बस और ट्रक की भीषण टक्कर में चार की मौत, रेसक्यू जारी

22/04/2023
arrested

Lakhimpur: बेटियों की हत्या के मामले में सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन

15/09/2022
Terrorist

पुंछ में घुसपैठ का प्रयास विफल, सेना ने मार गिराए दो आतंकी

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version