• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये पौधे घर में करेंगे धन का आगमन

Writer D by Writer D
01/06/2026
in धर्म, फैशन/शैली
0
plants

plants

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्राकृतिक सुंदरता सभी को पसंद होती हैं जिसके लिए कई लोग अपने घर में बगीचा लगाते हैं या फिर गमलों में पौधे (Plants) लगाए जाते हैं। पौधे मन को सुकून और शांति प्रदान करते हैं एवं वातावरण को प्रदूषण मुक्त करते हुए अच्छी हवा देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु में भी कई पौधों का महत्व बताया गया हैं जो कि आपके घर की आर्थिक समस्या को दूर करते हुए घर में धन का आगमन करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही पौधों (Plants) के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी आर्थिक उन्नति में मददगार हो सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन पौधों के बारे में…

हरा-भरा मनी प्लांट (Money Plant) 

इस पौधे के बारे में ऐसी मान्यता है कि इस पौधे को लगाने से घर में सुख-समृद्धि और पैसा आता है। ज्योतिष के अनुसार मनी प्लांट का संबंध शुक्र ग्रह से है इसलिए मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना शुभ माना गया है, यहां रखा मनी प्लांट सुख-सौभाग्य को बढ़ाता है। इसे लगाने से परिवार के लोगों में प्रेम बना रहता है और आर्थिक तंगी नहीं होती। मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में ना रखें।

लिली का पौधा (Lilly Plant)

सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह पौधा घर के लोगों में खुशियां, सौहार्द बढ़ाता है। लिली के पौधे की खासियत है कि इसे घर में लगाने से घर के सदस्यों का व्यवहार आपस में अच्छा रहता है। इसलिए इस पौधे को अपने घर के लिविंग रुम या फिर मेडिटेशन वाले कमरे में लगाना चाहिए।आर्थिक उन्नति के लिए सफ़ेद लिली को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए।

बांस का पौधा

बांस के पौधे को शुभ, सौभाग्य और लम्बी आयु का प्रतीक माना गया है। वास्तुविज्ञान के अनुसार यदि बांस के पौधे को दिशाओं के अनुरूप सही स्थान दिया जाए तो ये चमत्कारिक लाभ प्रदान करता है। बांस का अद्भुत पौधा नकारात्मक ऊर्जा को ख़त्म करता है,वहीं यह अपने आस-पास के वातावरण को भी शुद्ध करता है अतः इसे घर में अवश्य लगाना चाहिए। इसे लाल रिबन से बांधकर और कांच के बाउल में पानी डालकर रखना चाहिए। कांच के जार में छोटे आकार के बांस के पौधों को लाल धागे में बांधकर दुकान, प्रतिष्ठान में ईशान या उत्तरी दिशा में रखने से आर्थिक प्रगति होने लगती है। जीवन में धन की कभी कमी महसूस न हो इसके लिए 6 बांस के डंठल का प्रयोग आपको लाभ देगा।

मनीट्री या क्रासुला

फेंगशुई के अनुसार छोटे-छोटे गोल पत्तेवाले जेड पौधे को घर या ऑफिस में रखना बहुत शुभ होता है,धन लाभ होता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। इसे दरवाज़े के पास प्रवेशद्वार पर अंदर की ओर लगाना चाहिए। कहते हैं यह पौधा चुंबक की तरह पैसों एवं सकारात्मक ऊर्जा को अपनी ओर खींचता है।

तुलसी

देवी लक्ष्मी का स्वरुप तुलसी को घर के उत्तर, ईशान या पूर्व दिशा में लगाने से माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है, जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। घर के आंगन में या छत पर तुलसी को रोज सुबह-शाम जल चढ़ाएं। शाम को तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है एवं धन की कमी नहीं रहती।

Tags: AstrologyVastu Tips
Previous Post

नाश्ते में बनाएं प्याज की कचौड़ी, रोज होगी बनाने की डिमांड

Next Post

आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dark Underarms
फैशन/शैली

इन उपायों से दूर करें अंडरआर्म्स का कालापन

20/09/2026
Sunscreen
फैशन/शैली

सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये गलतियां, स्किन हो जाएगी डैमेज

20/09/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

चेहरे की टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

20/09/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

20/09/2026
Papaya
फैशन/शैली

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

20/09/2026
Next Post
Bread Manchurian

आज बनाएं ब्रेड मंचूरियन, मिलेगा स्ट्रीट फूड का स्वाद

यह भी पढ़ें

sana fatima sheikh and vikki kaushal

विक्की के साथ नजर आएंगी ये खूबरसूरत एक्ट्रेस, भारतीय सेना पर बनेगी फिल्म

06/09/2021
GDP

जीडीपी में कमी आने से कम हो रहा वेतन और बढ़ रहा कंपनियों का मुनाफा

12/12/2020
ncb asthana

एनसीबी प्रमुख अस्थाना ने कहा- देश में मादक पदार्थों की तस्करी काफी गंभीर समस्या

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version