• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन घरेलू उपायों से मिलेगा चोट में आराम

bruising and swelling

Writer D by Writer D
11/10/2025
in फैशन/शैली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दैनिक जीवन में कामकाज के दौरान अक्सर चोट (bruising) लग जाती हैं या मोच आ जाती हैं जिसके बाद दर्द और सूजन (swelling) का सामना करना पड़ता हैं। खासतौर से बच्चे खेलने के दौरान इधर-उधर गिरते रहते हैं और उन्हें मामूली चोट आ ही जाती हैं।

ऐसे में दादी-नानी के नुस्खें बहुत काम आते हैं जो आपकी तकलीफ को मिनटों में दूर करने का काम करते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्ख़ों की जानकारी देने जा रहे हैं जो चोट-मोच और सूजन में आपको राहत देने का काम करेंगे। तो आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में…

– सेंधा नमक को पानी में डालकर इसमें कपड़े को भिगोकर चोटवाले स्थान पर सेंक करने से आराम मिलता है।

– जहां चोट लगी हो, वहां पर अजवायन पीसकर लगाएं और कपड़े से बांध दें।

– यदि कोई अंदरूनी चोट लगी हो, तो एरंड के पत्ते पर सरसों का तेल लगाएं। इसे आग में हल्का सेंककर चोट पर लगाकर बांध दें।

– त्वचा या घाव से बहते ख़ून पर फिटकरी पीसकर बुरक दीजिए। इससे ख़ून का बहना रुक जाएगा।

– नीम की हरी पत्तियों को पीसकर उसकी लुगदी बनाकर घाव पर रखकर पट्टी बांध दें।

– गूलर के पत्तों को पीसकर घाव पर कुछ दिनों तक लगाने से घाव शीघ्र भर जाता है।

– घाववाली जगह पर फिटकरी को भूनकर लगाएं। इससे भी घाव जल्दी भरता है।

– यदि चोट लगे हुए स्थान से लगातार ख़ून बह रहा हो, तो कपड़े को मिट्टी के तेल में भिगोकर बांधे। ख़ून का बहना रुक जाएगा।

– चोटवाली जगह पर खानेवाला चूना व शहद मिक्स करके लगाने से चोट जल्द ठीक हो जाती है।

– हाथ-पैर में हुए फ्रैक्चर से सूजन व दर्द होने पर प्याज़ को कूटकर उसमें हल्दी व सरसों का तेल मिला लें। इसे हल्का गर्म करके चोटवाले स्थान पर बांधकर रातभर रहने दें।

– चोट के कारण घाव हो गया हो, तो वहां पर घी में कपूर मिलाकर लगाएं।

– हल्दी व सरसों को मिक्स करके हल्का गर्म कर लें। इसे चोट पर लगाकर उसके ऊपर एरंड के पत्ते लगाकर बांध देने से चोट में लाभ होता है।

– यदि पत्थर या लकड़ी की चोट से सूजन हुई हो, तो इमली के पत्तों को उबालकर चोटवाली जगह पर लगाकर बांधें। इसके अलावा चूना व हल्दी को गर्म करके लगाने से भी फ़ायदा होगा।

– जब कभी शरीर के किसी अंग पर चोट लग जाए, तब अदरक को कद्दूकस करके पानी में हल्का-सा उबालकर उस स्थान पर लगाएं।

– दूब को पीसकर चोट पर लगाने से भी लाभ होता है।

– 4 चम्मच सरसों के तेल में 4-5 लहसुन की कलियां व एक चम्मच हल्दी पाउडर मिलाकर धीमी आंच पर हल्का-सा गर्म कर लें। इसे चोटवाली जगह पर लगाकर कपड़े से बांध लें।

– मोच के स्थान पर सरसों का तेल लगाकर उस पर हल्दी का पाउडर छिड़कें तथा छोटे तौलिए से ढंक दें। एक कपड़े में नमक की पोटली बांध लें। इसे तवे के ऊपर गर्म करके तौलिए के ऊपर से सहने योग्य सेंक करें।

– चोट के कारण घाव होने पर 20-25 नीम की ताज़ी पत्तियों को तोड़कर पानी के साथ पीस लें और साफ़ कपड़े से छान लें। इसमें चुटकीभर हल्दी डाल दें। फिर इस रस में रुई के फाहे को भिगोकर तवे पर थोड़ा-सा घी डालकर गर्म करें। जब रुई जलने लगे, तो उसे हटाकर थोड़ा-सा ठंडा कर घाव पर लगाकर पट्टी बांध दें।

– यदि मोच की वजह से सूजन हुई हो, तो सूजन को दूर करने के लिए गुनगुने पानी में फिटकरी मिलाकर मोचवाली जगह पर सिंकाई करें।

– चोट लग जाने पर गेहूं के आटे में सरसों का तेल मिलाकर चोट पर रखकर कपड़े से बांध दें।

– तुलसी के पत्तों को पीसकर चोट पर लगाने से घाव जल्दी भर जाता है।

Tags: health tipsHealthy livingtips to heal bruises and swelling in minutes
Previous Post

नूडल्स में लगाएं पंजाबी तड़का, मिलेगा गजब का जायका

Next Post

स्वाद में लगाएं साउथ इंडियन का तड़का, टिफिन में बनाएं ये टेस्टी डिश

Writer D

Writer D

Related Posts

फैशन/शैली

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

21/10/2026
money plant
धर्म

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

21/10/2026
फैशन/शैली

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

21/10/2026
Lips
फैशन/शैली

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट, तो इन टिप्स को करें फॉलो

21/10/2026
Face Pack
फैशन/शैली

चेहरे की खो गई है रौनक, वापस पाने के लिए ट्राई करे ये फेसपैक

21/10/2026
Next Post
dal vada

स्वाद में लगाएं साउथ इंडियन का तड़का, टिफिन में बनाएं ये टेस्टी डिश

यह भी पढ़ें

Dowry

दहेज लोभियों ने नवविवाहिता को जला कर मार डाला, पति समेत छ्ह लोग गिरफ्तार

04/02/2021
फैशन डिजाइनर केंजो

जापान : फैशन डिजाइनर केंजो का कोरोना से निधन, पेरिस के अस्पताल में थे भर्ती

05/10/2020
Savin Bansal

आपदा में बिखरे 48 परिवारों को जिला प्रशासन ने वितरित की 17 लाख की आर्थिक सहायता

29/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version