• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बदल गया ATM से पैसा निकालने का नियम, आज से हुए ये बड़े बदलाव

Writer D by Writer D
01/12/2022
in Business, Main Slider
0
1 December

These rules changed from December 1

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज से साल 2022 का आखिरी महीना दिसंबर (1 December) शुरू हो गया है। हर महीने की तरह इस महीने भी पहली तारीख के कुछ बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। हालांकि, इस बार गैस कंपनियों ने न तो लोगों को राहत दी है और न ही उनपर बोझ बढ़ाया है। जी हां, LPG सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।  इससे पहले 1 नवंबर को देशभर में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में भारी कटौती की गई थी। इसके तहत 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 115.50 रुपये सस्ता हो गया था। आज से आरबीआई का Digital Rupee रिटेल यूज के लिए लॉन्च होने जा रहा है।

बदलावों के साथ महीने की शुरुआत

हर महीने की पहली तारीख को कई नए फैसले लागू किए जाते हैं। ये एलपीजी गैस (LPG) के दाम से लेकर बैंकों तक से जुड़े होते हैं। ऐसे में आम आदमी की नजर भी इन बदलावों पर बनी रहती है। आज 1 दिसंबर 2022 से आम आदमी की वित्तीय सेहत से जुड़े नियमों में बदलाव हो रहा है। इनमें सबसे बड़ा इंडियन करेंसी के डिजिटल स्वरूप यानी E-Rupee की शुरुआत है।

रिटेल के लिए Digital Rupee

आज एक दिसंबर 2022 को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) रिटेल के लिए डिजिटल रुपया (Digital Rupee) लॉन्च करने जा रहा है। इससे भुगतान का तरीका बदल जाएगा। दरअसल, अब जेन में कैश लेकर चलने की जरूरत कम हो जाएगी। रिटेल डिजिटल करेंसी के लिए ये पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा। इस दौरान E-Rupee के डिस्ट्रीब्यूशन और इस्तेमाल की पूरी प्रक्रिया की टेस्टिंग की जाएगी।

इससे पहले केंद्रीय बैंक ने एक नवंबर को होलसेल ट्रांजैक्शन के लिए डिजिटल रुपये को लॉन्च किया था। केंद्रीय बैंक के इस डिजिटल करेंसी को सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) नाम दिया गया है। पहली तारीख से इसका रोलआउट देश के चुनिंदा लोकेशन पर किया जाएगा, जिसमें कस्टमर से लेकर मर्चेंट तक को शामिल किया जाएगा।

ATM कैश निकालने का तरीका

आज से एटीएम (ATM) से पैसे निकालने के तरीके में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एटीएम से कैश निकालते समय होने वाली धोखाधड़ी के मामलों को रोकने के मद्देनजर पंजाब नेशनल बैंक (PNB) महीने की शुरुआत में एटीएम से कैश निकालने की प्रक्रिया में बदलाव कर सकता है। इसके तहत बैंक के एटीएम से पैसे निकालते समय मोबाइल फोन की जरूरत होगी। दरअसल, एटीएम में कार्ड लगाते ही आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, इसे एटीएम स्क्रीन पर दिए कॉलम में दर्ज करने पर ही कैश बाहर आएगा।

Hero की गाड़ी और इंश्योरेंस महंगा

1 दिसंबर से गाड़ी खरीदने वालों को झटका लगा है। Hero Motocorp ने अपने टू-व्हीलर के दाम में 1,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। इसके बाद हीरो डीलक्स, स्प्लेंडर और पैशन सहित अन्य गाड़ियां महंगी हो गई हैं। बता दें सभी मॉडल्स के दाम में अलग-अलग बढ़ोतरी की गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो 1 द‍िसंबर से हुए बदलावों में बीमा कंपनियों ने थर्ड पार्टी इंश्योरेंस से जुड़े चार्ज में भी मामूली बढ़ोतरी की है।

Train टाइम-टेबल में बदलाव

सर्दी का मौसम शुरू हो चुका है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ठंड के मौसम में कोहरा बढ़ने की स्थिति में कई ट्रेनों के टाइम-टेबल में बदलाव किया जा सकता है। वहीं खराब स्थिति में ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला भी लिया जा सकता है। ऐसे में ट्रेन में यात्रा करने का प्लान बनाने से पहले इसकी पूरी जानकारी लेकर ही घर से निकलें।

IPPB ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ट्रांजैक्शन चार्जेज को रिवाइज किया

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (IPPB) ने आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम (AePS) ट्रांजैक्शन चार्जेज को रिवाइज किया है। इसके तहत ग्राहकों को 1 से ज्यादा ट्रांजैक्शन करने पर चार्ज देना होगा। इसमें पोस्ट ऑफिस से आधार के जरिए पैसा निकालने, जमा करने या मिनी स्टेटमेंट लेना शामिल है।

चूहे की हत्या मामले में सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

IPPB की सर्कुलर के मुताबिक, एक महीने में नॉन-IPPB नेटवर्क (जारीकर्ता-लेनदेन) पर 1 ट्रांजैक्शन (AePS कैश डिपॉजिट, विड्रॉल और मिनी स्टेटमेंट) फ्री है। इसके बाद प्रति ट्रांजैक्शन 20 रुपए और GST देना होगा। इसमें आधार के जरिए कैश निकालना, जमा करना या मिनी स्टेटमेंट शामिल है। AePS मिनी स्टेटमेंट के लिए मुफ्त सीमा से ज्यादा होने पर प्रति ट्रांजैक्शन 5 रुपए और GST चार्ज लगाया जाएगा।

गैस सिलेंडर के दाम में बदलाव नहीं

14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इस बार भी कोई कटौती नहीं की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर दिल्ली में 1053 रुपए, कोलकाता में 1079 रुपए, मुंबई में 1052.50 रुपए और चेन्नई में 1068.50 रुपए में मिल रहा है। वहीं लगातार छह बार से कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता हो रहा था, लेकिन इस बार 19 किलो वाले इस नीले सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Tags: 1 DecemberBusiness NewsBusiness news in hindi
Previous Post

चूहे की हत्या मामले में सामने आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, हुआ ये चौकाने वाला खुलासा

Next Post

फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
Main Slider

‘मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखना बंद करें अखिलेश’, भाजपा का सपा प्रमुख पर तीखा हमला

21/10/2026
Main Slider

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

21/10/2026
Main Slider

देव दीपावली-2026: दीपों की आभा से जगमगाएगी वाराणसी, पर्यटकों को मिलेगा ‘दिव्य काशी अनुभव’

21/10/2026
Business

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चांदी लगातार दूसरे दिन स्थिर

21/10/2026
Next Post
Major cyber attack on CBSE re-evaluation website

फिर हुआ बड़ा साइबर अटैक, एम्स के बाद अब जल शक्ति मंत्रालय का ट्विटर अकाउंट हैक

यह भी पढ़ें

Vande Mataram

अब ‘जन गण मन’ से पहले बजेगा ‘वंदे मातरम्’, जानिए नई गाइडलाइंस

11/02/2026

बुद्धि और कुटिलता की अविश्वसनीय मिसाल हैं ये सबसे बड़े शिक्षक

07/09/2020
Manilal Patidar

फरार IPS मणिलाल पाटीदार की तलाश शुरू, STF की दो टीमें हुई रवाना

01/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version