• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

घर में खुशियां लाती हैं ये चीजें

Writer D by Writer D
27/01/2026
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
House

House

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर (House) में कभी धन की कमी न हो, हमेशा सुख-समृद्धि और शांति बनी रहे। इसके लिए आपको वास्तु की मदद लेने की जरूरत हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वास्तु दोष भी आर्थिक तंगी का कारण हो सकता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया हैं जो अपने साथ घर में सकारात्मकता लाते हुए बरकत और खुशियों का कारण बनती है। आइये जानते हैं उन चीजों को जिन्हें वास्तु के अनुसार घर में रखना शुभ माना जाता है।

बांसुरी

भगवान श्री कृष्ण की प्रिय बांसुरी को बेहद शुभ प्रतीक के रूप में माना जाता है,साथ ही इसे वास्तु दोष दूर करने में बहुत ही कारगर उपाय माना गया है। आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए व्यक्ति को चांदी की बांसुरी घर के पूर्व या उत्तर दिशा में रखना चाहिए। आप चाहें तो सोने की बांसुरी भी रख सकते हैं। अगर सोने अथवा चांदी की बांसुरी रखना संभव नहीं हो तो बांस से बनी बांसुरी घर में रख सकते हैं ऐसा करने से घर में लक्ष्मी स्वरूपा राधा रानी की कृपा बनी रहती है। शिक्षा, व्यवसाय या नौकरी में बाधा आने पर शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियों को लगाना शुभ फलदायी होता है।

गोमती चक्र

साधारण पत्थर की तरह दिखने वाला गोमती चक्र चमत्कारिक होता है। गोमती नदी में मिलने के कारण इसे गोमती चक्र कहते हैं। गोमती चक्र के घर में होने से व्यक्ति के ऊपर किसी भी प्रकार की शत्रु बाधा नहीं रहती है। इसको लाकर सिंदूर की डिब्बी में रखना चाहिए। 11 गोमती चक्र लेकर उसे पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से बरकत बनी रहती है।

गणेश जी की प्रतिमा

गणेश जी यूं तो हर रूप में मंगलकारी हैं। लेकिन धन और सुख में बाधा को दूर करने के लिए नृत्य करती हुई गणेश जी की प्रतिमा घर में रखना बहुत ही शुभ होता है। उत्तर-पूर्व दिशा की तरफ इसे ऐसे स्थान पर रखें जहां से सभी की दृष्टि इस पर बार-बार पड़े। प्रतिमा नहीं होने पर तस्वीर भी लगा सकते हैं।

शंख

भगवान विष्णु को शंख काफी प्रिय होता है। माना जाता है कि घर में दो शंख रखना चाहिए। जहां एक शंख से भगवान विष्णु को अभिषेक करना चाहिए। वहीं दूसरे दक्षिणावर्ती शंख को बजाना चाहिए। माना जाता है कि इस शंख में मां लक्ष्मी का वास होता है। रोजाना शंखनाद करने से घर का वातावरण ठीक होता है। इसके साथ ही कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

तोते का चित्र या मूर्ति

वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाने से पढ़ाई में बच्चों की रुचि बढ़ती है। साथ ही उनकी स्मरण क्षमता में भी इजाफा होता है। तोता प्रेम, वफादारी, लंबी आयु तथा सौभाग्य का प्रतीक होता है। तोता सौभाग्य का प्रतीक होता है। अगर आप घर में बीमारी, निराशा, दरिद्रता तथा सुखों का अभाव महसूस कर रहे हैं तो तोता घर में स्थापित करें। इससे बड़ा फायदा होगा।

मां लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मां लक्ष्मी के साथ-साथ कुबेर जी की तस्वीर जरूर रखना चाहिए। मां लक्ष्मी को धन का सुख देती है और जबकि कुबेर को आय देने वाला देवता माना जाता है। इसलिए दोनों देवी-देवता को एक दूसरे का पूरक माना जाता है। धन-धान्य की बढ़ोतरी के लिए घर में उत्तर दिशा की ओर कुबेर और माता लक्ष्मी की तस्वीर रख सकते हैं।

धातु का कछुआ

सबसे पहले आप अपने घर में एक धातु का कछुआ ले आइए। कुछ लोग मिट्टी तथा कुछ लोग लकड़ी का छोटा सा कछुआ लाकर घर में कहीं भी रख देते हैं जो सही नहीं है। अच्छी धातु का कछुआ बनवाएं। चांदी, पीतल या कांसे की धातु से बना कछुआ शुभ रहेगा। इसे उत्तर दिशा में रखने से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है और घर में सुख समृद्धि आती है।

एकाक्षी नारियल

नारियल को श्रीफल कहा गया है। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी इसलिए नारियल को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना गया है। इनमें एकाक्षी नारियल बहुत ही शुभ होता है। जिस घर में इसकी नियमित पूजा होती है वहां नकारात्मक शक्तियां नहीं ठहरती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकाक्षी नारियल जिसके पास होता है उस पर माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और उसके जीवन में कभी आर्थिक संकट नहीं आते हैं।

Tags: AstrologyAstrology tipsVastu Tips
Previous Post

सपने में परेशान दिखे किन्नर, तो इस बड़ी परेशानी में पड़ सकते है आप

Next Post

ग्लोइंग स्किन की है चाहत, तो फौरन शुरू करें इनका इस्तेमाल

Writer D

Writer D

Related Posts

Brajesh Pathak-Akhilesh Yadav
Main Slider

ब्राह्मण वोट पर बिछी सियासी बिसात, यूपी चुनाव से पहले सपा-भाजपा में वार-पलटवार

08/08/2026
Ali left Jhansi Jail for Prayagraj.
Main Slider

भाई अबान के जनाजे में शामिल होने कड़ी सुरक्षा में झांसी जेल से निकला अली

08/08/2026
Raghav Chadha's meeting with PM Modi
Main Slider

BJP में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा की PM मोदी से पहली मुलाकात

08/08/2026
Papaya
Main Slider

ये फल आपकी खूबसूरती में कर देगा इजाफा, ऐसे करें इस्तेमाल

08/08/2026
Peanut Pakoda
Main Slider

बारिश में लें इन पकौड़ों का स्वाद, बनाना हैं आसान

08/08/2026
Next Post
Glowing skin

ग्लोइंग स्किन की है चाहत, तो फौरन शुरू करें इनका इस्तेमाल

यह भी पढ़ें

mirjapur 2

फैन्स का इंतजार हुआ खत्म, जल्द रिलीज होगी ‘मिर्जापुर 2’

24/08/2020
arrested

चोरी का इल्जाम लगाकर बिजली मकैनिक को बेरहमी से पीटा, मकान मालिक गिरफ्तार

17/01/2021

पूर्व IAS एके शर्मा योगी मंत्रिमंडल में शामिल, मऊ में हर्ष का माहौल

25/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version