• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आपकी रसोई में रखी ये चीजें बढ़ाएंगी आपके चेहरे की रौनक

Writer D by Writer D
06/01/2022
in Main Slider, फैशन/शैली
0
glowing skin

glowing skin

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लड़कियां खूबसूरती बरकरार रखने के लिए अलग-अलग ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सकती है। मगर इनमें कैमिकल्स होने से स्किन खराब होने का डर रहता है।

मगर क्या आप जानती है कि आपकी किचन में ही खूबसूरती को बढ़ाने की कई चीजें छिपी है? जी हां, आप अपनी रसोई में मौजूद कई चीजों का इस्तेमाल करके खूबसूरती पर चार-चांद लगा सकती है।

चलिए जानते हैं इसके बारे में…

– कच्चा दूध

इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। ये त्वचा को गहराई से पोषित करता है। ऐसे में रुखी, बेजान व सूरज की तेज रोशनी से झुलसी त्वचा अंदर से रिपेयर होती है। यह त्वचा का प्राकृतिक निखार लौटाने में मदद करता है। ऐसे में चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व ग्लोइंग नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-2 बड़ा चम्मच कच्चा दूध लें। अब कॉटन की मदद से इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। हल्के हाथों से मसाज करें। पिर 15 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में गुनगुने या ताजे पानी से इसे धो लें।

– हल्दी

हल्दी एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसमें मौजूद करक्यूमिन त्वचा की कोशिकाओं को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। ऐसे में चेहरे पर पड़े दाग, धब्बे, काले घेरे, सनटैन आदि की समस्या से छुटकारा मिलता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच कच्चा दूध और शहद मिलाएं। अब इसमें 1/4 छोटा चम्मच हल्दी मिलाकर 15-20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ताजे या गुनगुने पानी से धो लें।

– बेसन

प्राकृतिक क्लींजर व स्क्रब की तरह इस्तेमाल होने वाली बेसन हर किचन में आसानी से मिल जाता है। यह त्वचा को स्क्रब करके डेड स्किन सेल्स साफ करता है। त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल साफ होकर चेहरा साफ, निखरा, मुलायम व ग्लोइंग नजर आता है। इसके लिए एक कटोरी में 1-1 बड़ा चम्मच बेसन, टमाटर का रस और कुछ बूंदें नींबू की मिलाएं। तैयार पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। आप इसमें दूध व शहद मिलाकर भी फेसपैक बना सकती है।

– शहद

रुखी व बेजान त्वचा को पोषित करने के लिए शहद बेहद कारगर माना गया है। इसमें मौजूद विटामिन, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल व औषधीय गुण त्वचा को गहराई से पोषित करके रंगत निखारने में मदद करते है। इसके अलावा इससे फटे, रुखे होठों के साथ घुटनों और कोहनियों की समस्या से भी आराम मिलता है। इसके लिए जरूरत अनुसार शहद लेकर उसे चेहरे, गर्दन, होंठ, कोहनी, घुटनों आदि पर हल्के हाथ से रगड़ते हुए लगाएं। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। बाद में ताजे पानी से धो लें।

Tags: Beauty tipsglowing skinSkin Care
Previous Post

राशिनुसार रत्नों को करें धारण, कम होगा ग्रहों का अशुभ प्रभाव

Next Post

कलरफुल आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, लुक हो सकता है खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

Move ON
Main Slider

नहीं कर पा रहे Move On… तो अपनाएं प्रेमानंद महाराज का बताया आसान उपाय

16/08/2026
Pimples
फैशन/शैली

पिंपल से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल करें ये फेस पैक

16/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Next Post

कलरफुल आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, लुक हो सकता है खराब

यह भी पढ़ें

Makeup Remover

इन तरीकों से हटाएं मेकअप, नहीं होगा त्वचा को नुकसान

11/07/2026
sagar murder case

पहलवान सागर हत्याकांड: सुशील कुमार की रिमांड 4 दिन और बढ़ी

29/05/2021

भाकियू ने बर्डपुर ब्लॉक प्रांगण में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाया पंचायत

10/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version