• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गर्मियों में घमौरियां करती है परेशान, इन चीजों से मिलेगी राहत

Writer D by Writer D
12/04/2024
in फैशन/शैली
0
Prickly Heat

Prickly Heat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गर्मियों (Summer) का दौर जारी हैं और सूरज अपनी तपन से इसका भरपूर अहसास करवा रहा हैं। गर्मियों के इन दिनों में सभी घर के बाहर निकलने से कतराते हैं क्योंकि तेज धूप की वजह से स्किन को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के दिनों में स्किन से जुड़ी इन्हीं समस्याओं में से एक हैं घमौरियां (Prickly) जो कि बेहद आम हैं।

घमौरियां (Prickly) एक तरह की स्किन रैश होती हैं जो स्किन के भीतर पसीनों के ट्रैप हो जाने की वजह से होती हैं। इसमें स्किन पर छोटे-छोटे दाने निकल आते है, जिनमें हर समय खुजली होती रहती है। बहुत जरूरी है कि समस्या बढ़ने से पहले कुछ उपाय करके इनसे छुटकारा पाया जाए। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों की जानकारी देने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से घमौरियों में राहत पाई जा सकती हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में…

बेकिंग सोडा

बेकिंग या खाना पकाने के सोडे में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह गर्मी और पसीने की वजह से शरीर पर पैदा होने वाले संक्रमण को रोकने में मदद करता है। 2 चम्मच बेकिंग सोडा को 1 कटोरा पानी में मिलाकर शरीर के प्रभावित क्षेत्र को साफ करें। रोजाना दिन में 2 बार ऐसा करने से लाभ मिलेगा।

हल्दी

हल्दी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं। नमक, हल्दी और मेथी को बराबर मात्रा में मिलाकर पीस लें। नहाने से पहले इस उबटन को पूरे शरीर पर साबुन की तरह लगाएं और 5 मिनट बाद नहा लें। यह हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें। इससे घमौरियों की परेशानी से आराम मिलेगा।

मुल्तानी मिट्टी

घमौरियों को दूर करने का एक और घरेलू उपाय है मुल्तानी मिट्टी। मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग लंबे समय से घमौरियों के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। यह बंद पोर्स को खोलती है और स्किेन को रिफ्रेश करती है। आप गुलाब जल में मुल्तानी मिट्टी मिलाएं और उसे घमौरियों पर लगा लें। थोड़ी देर सूखने के बाद इसे धो करीब 2-3 दिन तक इसे लगाने से आराम मिलेगा।

कच्चा आम

कच्चे आम की मदद से भी आप स्किन को गर्मी से बचा सकते हैं और घमौरियों को शांत कर सकते हैं। इसके उपयोग के लिए पहले आप कच्चे आम को गैस पर भून लें। जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए तो इसका पल्प निकालकर फ्रिज में रखें। अब ठंडा होने के बाद पल्प को शरीर पर लेप लगाएं।

चंदन

चंदन की लकड़ी में एंटी इंफ्लिमेंट्री और ठंडक पहुंचाने वाले गुण होते हैं। चंदन पाउडर और धनिया पाउडर को बराबर मात्रा मिलाकर इसमें गुलाब जल डालकर गाढ़ा लेप तैयार करें। इस लेप को शरीर पर लगाए और कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें। इससे घमौरियों की जलन दूर होगी और त्वचा को ताजगी मिलेगी।

ओटमील बाथ

घमोरियां मिटाने के नुस्खे में ओटमील बाथ का जिक्र जरूर आता है। लेकिन लोग कंफ्यूज रहते हैं कि ओटमील बाथ तैयार कैसे करते हैं। ओटमील बाथ तैयार करने के लिए आप एक या दो कप ओटमील लें और उसे गुनगुने पानी में 15 से 20 मिनट के लिए भिगा दें। फिर इसे घमोरी से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दो से तीन दिनों तक करने से प्रभावी परिणाम मिलेंगे। ओटमील ब्लॉक हुई पसीने की ग्रंथियों को खोलने में मदद करती हैं। जिससे खुजली और जलन से भी राहत मिलती है।

एलोवेरा

इस पौधे का इस्तेमाल कई त्वचा संबंधी समस्याओं का इलाज करने के लिए किया जाता है जैसे त्वचा में जलन, सूजन, खुजली, सनबर्न और घमोरियां। इसका ठंडक देने वाला प्रभाव और सूजनरोधी गुण घमौरियों से होने वाली सूजन व खुजली को कम कर देते हैं। इस्तेमाल के लिए सबसे पहले एलो वेरा की पत्ती से जेल निकालें। अब जेल को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। लगाने के बाद 15 से 20 मिनट तक जेल को ऐसे ही लगा हुआ छोड़ दें। अब ठंडे पानी से नहा लें। इस प्रक्रिया को एक हफ्ते तक पूरे दिन में दो बार दोहराएं।

बर्फ

प्लास्टिक बैग या कपड़े में बर्फ के टुकड़े रखकर इन्हें घमौरियों पर लगाएं। ध्यान रहे बर्फ को सीधे त्वचा पर न लगाएं। इसे किसी कपड़े या प्लास्टिक में रखकर ही इस्तेमाल करें। 5 से 10 मिनट तक इसे लगाए रखें। 4 से 6 घंटे के अंतर में इसे दोबारा एप्लाई किया जा सकता है।

Tags: cooling remedies for heat rashdiy heat rash treatmentseasy remedies for heat rasheffective heat rash remediesheat rash relief with home remediesheat rash remediesheat rash treatment at homeherbal remedies for heat rashhome remedies for heat rashhow to get rid of heat rash naturallynatural heat rash treatmentsnatural ways to heal heat rashpreventing heat rash with home remediesquick heat rash remediessoothing heat rash remedies
Previous Post

ऋषिकेश का मुख्य आकर्षण हैं ये दर्शनीय स्थल, मन को मिलता है सुकून

Next Post

प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करता हैं मेघालय, जरूर घूमें यहां के ये स्थल

Writer D

Writer D

Related Posts

Bread Rolls
Main Slider

स्नैक्स में बनाए क्रिस्पी ब्रेड रोल, बारिश का बढ़ जाएगा मजा

23/08/2026
Hair Mask
फैशन/शैली

बालों बनेंगे मजबूत, इस्तेमाल करें ये मास्क

23/08/2026
Inverter
Main Slider

घर में यहां न रखें इन्वर्टर, हो सकता है बड़ा नुकसान

23/08/2026
Putrada Ekadashi
Main Slider

संतान सुख के लिए खास है पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त

23/08/2026
Home
धर्म

आपकी ये आदतें भी बनती हैं दुर्भाग्य का कारण, इन बातों का रखें ध्यान

23/08/2026
Next Post
Meghalaya

प्राकृतिक सौन्दर्य से सभी को आकर्षित करता हैं मेघालय, जरूर घूमें यहां के ये स्थल

यह भी पढ़ें

Mathura police Encounter

मथुरा में यूपी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक, एनकाउंटर में बावरिया गिरोह के दो कुख्यात बदमाश ढेर

07/05/2026
congress leader arrested

अश्लील चैट के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, पार्टी ने किया निलंबित

22/03/2021
Priya Prakash

प्रिया प्रकाश वारियर के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

26/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version