• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश के काफिले में शामिल हुए लग्जरी कारों में सवार चोर, नेताओं के उड़ाए पर्स-मोबाइल

Writer D by Writer D
18/08/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, बांदा
0
Thieves in Akhilesh's convoy

Thieves in Akhilesh's convoy

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बांदा। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) जनपद मुख्यालय में दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने बुधवार को बांदा पहुंचे। उनके काफिले में दो लग्जरी गाड़ियां भी चल रही थी, जिनमें शातिर चोर (Thieves) सवार थे। जैसे ही काफिला रुकता था तो ये चोर नेताओं की भीड़ में शामिल होकर उनके मोबाइल और पर्स चुरा लेते थे।

जिन्हें पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं ने दबोच लिया। इसके बाद पता चला कि इस काफिले में उनका पूरा गिरोह चल रहा था। इनके कब्जे से 12 से ज्यादा मोबाइल व पर्स बरामद किए गए हैं। चोरों से बरामद गाड़ी किराये की है या चोरी की है, पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

समाजवादी पार्टी युवजन जनसभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव उमेश यादव ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष के काफिले में दो गाड़ियां सबसे पीछे चल रही थीं। जिनमें एक गाड़ी में यूपी 14 तो दूसरी गाड़ी में एचआर नंबर लिखा था। इसमें सवार लड़के जैसे ही काफिला कहीं रुकता था, अपनी गाड़ियों से उतर कर भीड़ की तरफ भागते थे। हमें कुछ शंका हुई कि जरूर ये युवक संदिग्ध हैं। जब उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई तो पता चला कि यह मोबाइल व पर्स चुरा रहे हैं।

पहले भी जब हम पार्टी अध्यक्ष के साथ रथयात्रा में आए थे तब इसी तरह कुछ युवक अपनी गाड़ियों को काफिले में शामिल होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे। इस बार ऐसे तत्वों पर हमारी नजर थी। इनमें से पांच चोरों को हमने पकड़ कर इनके पास से सात-आठ मोबाइल बरामद किए हैं। पकड़े गए चोरों (Thieves) को पुलिस के हवाले कर दिया है।

इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर गवेन्द्र गौतम ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के काफिले में दो गाड़ियां चल रही थी। इनमें कुछ चोर भी चल रहे थे जिन्होंने पर्स व मोबाइल चुराने का काम किया। इनमें से पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से 15 मोबाइल व पर्स बरामद हुए हैं। इनके पास बरामद हुई गाड़ियां चोरी की हैं या किराए की, इसकी जांच की जा रही है।

Tags: banda newsm akhilesh yadav conveycrime news
Previous Post

फर्जी आधार कार्ड के साथ अमेरिकन महिला गिरफ्तार

Next Post

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानित, बोले मानदेय काटने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

15/10/2026
Main Slider

मां से मिलने के लिए बेटी बेचैन, मुस्कान से जेल में मुलाकात की तैयारी

15/10/2026
Main Slider

अंकिता भंडारी हत्याकांड पर पुलिस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, ADG ने बताया पूरा अपडेट

15/10/2026
उत्तर प्रदेश

सैफई सिंडिकेट ने अयोग्य व्यक्ति को आयोग का अध्यक्ष बनवाकर युवाओं के साथ किया अन्याय : मुख्यमंत्री

15/10/2026
Main Slider

राहुल गांधी नोट कर लें, सिर्फ नेहरू ही नहीं, मसुरियादीन पासी भी गए थे जेलः मुख्यमंत्री

15/10/2026
Next Post
Four arrested in cashier murder case

25 हजार का इनामी अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sweeper

महिला सफाईकर्मी ने ग्राम प्रधान को चप्पल से पीटा, वीडियो वायरल के बाद हुई सस्पेंड

26/11/2024
Bulldozer runs on SP leader Mueed's bakery

Ayodhya Gangrape: आरोपी सपा नेता की बेकरी पर गरजा बाबा का बुलडोजर, एक्शन जारी

03/08/2024
ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामला Greta Thunberg

ग्रेटा थनबर्ग टूलकिट मामला: दिल्ली पुलिस ने बंगलूरू से 21 वर्षीय जलवायु कार्यकर्ता को पकड़ा

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version