• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बाइक ने पलट दी बाज़ी, रॉयल एनफील्ड की बिक्री तेज़

Desk by Desk
27/12/2025
in Tech/Gadgets
0
रॉयल एनफील्ड की ये बाइक बनी कंपनी की “लाइफलाइन” बिक्री में फिर मारी बाजी
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield) की मोटरसाइकिलें भारतीय ग्राहकों के बीच हमेशा से ही बेहद लोकप्रिय रही हैं. नवंबर 2025 में हुई सेल के आंकड़े इस बात को एक बार फिर साबित करते हैं. इस महीने कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल क्लासिक 350 रही. कुल 34,793 यूनिट्स बिकने के साथ क्लासिक 350 ने सालाना आधार पर 26.46% की बढ़ोतरी दर्ज की. अगर इसको लेकर तुलना करें तो नवंबर 2024 में इसके 27,514 यूनिट्स ही बिके थे.

हंटर 350 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर

हंटर 350 इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रही. इस मोटरसाइकिल ने 36.53 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी के साथ 20,793 यूनिट्स की सेल दर्ज की. वहीं, बुलेट 350 तीसरे स्थान पर रही. इसने 26.89% की बढ़त के साथ कुल 20,547 यूनिट्स की बिक्री की. इसके अलावा, मिटीयोर 350 चौथे नंबर पर रही, जिसकी सेल में 40.52% की सालाना बढ़ोतरी देखी गई और कुल 1,091 यूनिट्स बिके.
हालांकि, हर मॉडल की सेल में बढ़ोतरी नहीं देखी गई. 650 ट्विन की सेल में 40.62% की गिरावट आई और कुल 1,766 यूनिट्स ही बिकी. इसी तरह हिमालयन की सेल में भी कमी आई. इस मोटरसाइकिल की सेल 1,221 यूनिट्स रही, जो सालाना आधार पर 20.40% कम है.

गुरिल्ला मॉडल की सेल

गुरिल्ला मॉडल भी सेल के मामले में पिछड़ी और इसने 16.81% की गिरावट के साथ 663 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की. इसके अलावा, सुपर मिटीयोर की सेल में 24.96% की कमी देखी गई और कुल 439 यूनिट्स बिकीं. सबसे कम सेल वाली बाइक रही शॉटगन. जिसकी सिर्फ 93 यूनिट्स ही बिकीं और ये सालाना आधार पर 59.39% की भारी गिरावट है.

कुल बिक्री में 25.15% की बढ़ोतरी हुई

कुल मिलाकर देखें तो नवंबर 2025 में रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield) की मोटरसाइकिलों ने 90,405 नए ग्राहकों का भरोसा जीता. इस दौरान सालाना आधार पर कंपनी की कुल बिक्री में 25.15% की बढ़ोतरी हुई, जो रॉयल एनफील्ड की लगातार बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है.इस आंकड़े से साफ है कि रॉयल एनफील्ड ( Royal Enfield) की क्लासिक और स्टाइलिश मोटरसाइकिलों की मांग अभी भी भारतीय ग्राहकों में उतनी ही तेज है और कंपनी के नए मॉडलों और अपडेट्स के आने से भविष्य में यह बढ़त और मजबूत होने की उम्मीद है.

Tags: Royal Enfield
Previous Post

Google Gemini ने पकड़ी तेज़ रफ्तार, ChatGPT पर बढ़त

Next Post

कश्मीर में आतंकी की साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED; सेना ने किया नष्ट

Desk

Desk

Related Posts

Whatsapp
Main Slider

WhatsApp अकाउंट अचानक 24 घंटे के लिए हुआ लॉक? जानिए क्यों हो रही है कार्रवाई और कैसे बचें

04/08/2026
WhatsApp
Tech/Gadgets

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

04/08/2026
Telegram
Tech/Gadgets

केंद्र का Telegram को अल्टीमेटम, पायरेसी पर कार्रवाई कर 15 दिन में दें रिपोर्ट

04/07/2026
नए लुक में लॉन्च हुई Mahindra की धांसू इलेक्ट्रिक कार, 656 किमी है रेंज
Tech/Gadgets

नए अवतार में आई Mahindra की EV, एक चार्ज में चलेगी 656 किमी

03/07/2026
कार खरीदते समय न हों कंफ्यूज, आसान भाषा में समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4 का फर्क
Tech/Gadgets

नई कार लेने जा रहे हैं? पहले समझिए FWD, RWD, AWD और 4×4

03/07/2026
Next Post
IED found on Baramulla Highway

कश्मीर में आतंकी की साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर मिला IED; सेना ने किया नष्ट

यह भी पढ़ें

CM योगी आज करेंगे ‘उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30’ का विमोचन

11/07/2021
Baba Barfani

आज श्रद्धालुओं को होंगे बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, पवित्र गुफा में करेंगे पूजा-अर्चना

03/07/2025
Lucknow Agra Special Train

भारतीय रेलवे अपने चुनिंदा स्टेशनों को हवाई अड्डे की तरह करेगा विकसित

17/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version