• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सामूहिक नरसंहार से दहला ये राज्य, जमीनी विवाद में खेली गई खून की होली

Writer D by Writer D
05/08/2021
in Main Slider, बिहार, राष्ट्रीय
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार का नालन्दा जिला बुधवार को सामूहिक नरसंहार का गवाह बना। सीएम नीतीश कुमार के गृह जिले में जमीनी विवाद में खून की होली खेली गई। छबीलापुर थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी कर दिनदहाड़े छह लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। गोलीबारी के दौरान 5 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बुरी तरह से घायल हो गए। घायलों में से एक की मौत इलाज के दौरान हुई। मृतकों में एक ही परिवार के दो घरों के 6 लोग शामिल हैं।

घटना का कारण करीब 10 वर्षों से आपसी भूमि विवाद बताया जा रहा है। 50 बीघा जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था और यह मामला कोर्ट में था। इस संबंध में दोनों पक्षों से बीते 17 अप्रैल 2021 को वर्तमान थाना अध्यक्ष विनोद कुमार की मौजूदगी में बॉन्ड करवाकर कोर्ट से विवाद हल होने तक भूमि की जुताई पर रोक लगा दी गई थी।

आरोप है कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे महेंद्र यादव अपने परिवार और बाहरी लोगों के साथ मिलकर जबरन खेत की जुताई करने लगे। करीब चार बीघा से अधिक खेत को जुताई कर दी गई। इसके बाद खेत जुताई की बजाय इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा। जानकारी के मुताबिक 200 राउंड से अधिक गोलियां चलीं और देखते ही देखते गांव में चीख-पुकार मच गई।

पहले कोरोना ने छीन लिया पति, फिर देवर ने किया रेप, उसके बाद……

नालंदा में हुई इस घटना के सभी मृतक यादव बिरादरी से हैं। मृतकों में एक ही परिवार के लोग हैं। 60 वर्षीय यदुनंदन यादव एवं उनके दो पुत्र 30 वर्षीय पिंटू यादव तथा 25 वर्षीय मधेश यादव की हत्या कर दी गई। इसी परिवार के दूसरे घर के स्वर्गीय परशुराम यादव के दो पुत्र 50 वर्षीय धीरेन्द्र यादव एवं 40 वर्षीय शिवल यादव को भी मौत के घाट उतार दिया गया। परिवार के ही एक अन्य सदस्य बुरी तरह से घायल 45 वर्षीय वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा यादव पिता रामरूप यादव की मौत इलाज के दौरान हो गई। मृतक वीरेंद्र प्रभाकर उर्फ बिंदा के पुत्र अतुल प्रभाकर एवं इंदु यादव का जख्मी हालत में इलाज चल रहा है।

बताया जाता है कि इस कांड में स्थानीय थाना प्रभारी की भूमिका भी काफी संदिग्ध है। मृतक यदुनंदन के पुत्र कृष्णदेव प्रसाद बताते हैं कि सुबह 9 बजे के आसपास जैसे ही महेंद्र यादव एवं उनका परिवार खेत जुताई करने लगे तो छबीलापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार को इसकी सूचना दी गई। इसपर थाना प्रभारी ने कहा कि जहां जाना है जाओ, 24 घंटे बाद मामला को देखेंगे। प्रशासन का सहयोग न मिलने पर थक-हारकर 12 बजे के बाद खेत जुताई कर रहे लोगों को पीड़ित परिवारवालों ने मना किया तो आरोपी पक्ष ने घेरकर गोलियों की बौछार कर दी।

जबरन खेत जुताई का विरोध करने वाले परिवार के 8 लोगों को गोली लगी, जिनमें 6 की मौत हो गई। करीब 50 की संख्या में हथियारबंद लोग नरसंहार की तर्ज पर घटना को अंजाम दिया। जख्मी के अनुसार गांव के ही गुडी यादव, इंदु यादव, विनय यादव, लालू यादव, नीतीश यादव, छोटी यादव, महेंद्र यादव, रौशन यादव सहित अन्य बाहर के लोगों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि हमलावरों के पास कई तरह के हथियार थे। घर में छिपे दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

हत्याकांड के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी हरि प्रसाद एस एवं डीएसपी सोमनाथ प्रसाद, एसडीओ संजय कुमार ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से कुछ ही दूरी से पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है। दबोचे गए आरोपियों में लोदीपुर निवासी महेंद्र यादव एवं उनके रिश्तेदार (गया जिला के बथानी निवासी) शामिल हैं।

एसपी ने घटना की जानकारी देते बताया कि नालंदा जिला के छबीलापुर स्थित लोदीपुर गांव में जमीनी विवाद में छह लोगों की गोली मारकर हत्या की गई है। एसपी ने कहा कि घटना में जो भी लोग शामिल हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। मृतकों के परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है कि कौन-कौन लोग घटना में शामिल थे और कहां शिकायत की गई थी। शिकायत करने के बाद कौन-से पुलिस अधिकारी समय पर नहीं पहुंचे। तमाम बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

Tags: bihar newscrime newsNational news
Previous Post

पेट्रोल डीजल की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानें अपने शहर के रेट

Next Post

प्रशांत किशोर ने कैप्टन के प्रधान सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post

प्रशांत किशोर ने कैप्टन के प्रधान सलाहकार पद से दिया इस्तीफा, ट्वीट कर कही ये बात

यह भी पढ़ें

भारत के ऐसे 5 युवा शिक्षक जिनके नाम का डंका विदेशो में बजता है

06/10/2021
पारिजात का पौधा

जानें पारिजात के पेड़ की कैसे हुई थी उत्पत्ति?

07/08/2020
Janmashtami

जन्माष्टमी पर सजाएं अपना घर, यहां से लें आइडिया

07/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version