• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं: मुख्यमंत्री योगी

Writer D by Writer D
16/05/2024
in आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश 10 वर्ष पहले पहचान और विश्वास के संकट से जूझ रहा था। हर एक व्यक्ति पर सुरक्षा का खतरा मंडरा रहा था। देश में विकास कार्य ठप हो चुके थे क्योंकि कांग्रेस नेतृत्व वाली सरकार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी थी। उस दौरान गरीब भूख से मरता था, किसान आत्महत्या करते थे, बेटी और व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। वहीं देश और दुनिया में आतंकी घटना होने पर उसके तार आजमगढ़ से जोड़े जाते थे और उसे बदनाम किया जाता था। पिछले 10 वर्षों में हमने बदलते हुए भारत को देखा है।

भाजपा उम्मीदवार दिनश लाल यादव निरहुआ और लालगंज की प्रत्याशी नीलम सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हम एक नये भारत का दर्शन कर रहे हैं, जिसमें दुनिया में सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद- नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगा है। आजमगढ़ में महाराज सुहेलदेव के नाम पर एक विश्वविद्यालय बन गया है। इसके साथ ही आजमगढ़ पूर्वांचल एक्सप्रेस से जुड़ गया है। आज आजमगढ़ में एयरपोर्ट भी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का इंतजार कर रहे देशवासी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आजमगढ़ को बदनाम करने वाले आज बेनकाब हो चुके हैं। आज आजमगढ़ वाराणसी, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज समेत अन्य जिलों से फोरलेन की बेहतरीन कनेक्टिविटी के साथ जुड़कर नये भारत के नये उत्तर प्रदेश का नया आजमगढ़ बन चुका है। पहले देश और दुनिया में लोग आजमगढ़ का नाम सुनते ही चौंक जाते थे। उस दौरान यहां के लोगाें को देश और दुनिया में जाने में काफी समस्या होती थी क्योंकि वहां आजमगढ़ वासियों को होटल तो दूर धर्मशाला में भी रूम नहीं मिलते थे।

सपा-कांग्रेस का गठबंधन जब हुआ, महामारी का कारण बना : सीएम योगी

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज आजमगढ़वासियों का सम्मान बढ़ा है। उन्हें नई पहचान मिली है। यही वजह है कि पूरे देश में अबकी बार 400 पार की गूंज सुनायी दे रही है। पूरा देश एक स्वर में कह रहा है कि जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। 500 वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में रामलला विराजमान हो गये हैं। इससे हर देशवासी अभिभूत है। वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का इंतजार कर रहे हैं।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि हमें भटकना और बहकना नहीं है। जिन्होंने हमारे लिये काम किया है और हमें पहचान दी है। ऐसे में हमें नि:संकोच और बेझिझक कमल खिलाने के अभियान के साथ जुड़ना है।

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, दारा सिंह चौहान, ओम प्रकाश राजभर, सांसद संगीता आजाद, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल, विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक आदि उपस्थित थे।

Tags: azamgarh newscm yogilok sabha elections 2024Yogi News
Previous Post

‘मनिहार’ का नया सॉन्ग ‘देसी पीके’ रिलीज, सुनकर झूमने को हो जाएंगे मजबूर

Next Post

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 23 PCS अधिकारियों का तबादला

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

शहजाद भट्टी नेटवर्क पर यूपी ATS का बड़ा एक्शन, लखनऊ समेत 10 जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी

03/10/2026
Main Slider

सीएम योगी से मिली स्टार्टअप को नई दिशा, इमरजेंसी हेल्थकेयर में तकनीक से बदलेगी तस्वीर

03/10/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने 4.60 लाख विद्यार्थियों की पढ़ाई को दिया ₹148 करोड़ का संबल

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

साइबर ठगों पर खाकी का ‘डिजिटल वज्रपात’

03/10/2026
Next Post
CM Yogi

देश की आवाज है जीतेंगे तो मोदी ही : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

amitabh

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन -33 डिग्री तापमान में पहुंचे लद्दाख, शेयर किया अनुभव

06/01/2021
UP ATS

जम्मू जा रहे छह रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिकों को ATS ने किया गिरफ्तार

07/05/2023

बाराबंकी केस : नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

17/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version