• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, वही लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं : योगी

Writer D by Writer D
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, महाराजगंज, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का नाम लिये बगैर कहा कि जो लोग किसानों के कंधों पर बंदूक रखकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं उन्हें महराजगंज के वनटांगिया गांवों में आकर विकास की नई तस्वीर देखनी चाहिए।

श्री योगी ने शनिवार को महराजगंज जिले में 279.30 करोड़ रुपये की लागत वाली 114 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आजादी के बाद यूपी के 100 वनटांगिया गांवों में कोई सुविधा नहीं मिली थी।

तकनीकी खराबी के कारण GISAT-1 की लॉन्चिंग टली, अब 18 अप्रैल को

उनकी सरकार ने महराजगंज के 18 वनटांगिया गांवों समेत प्रदेश के ऐसे गांवों को राजस्व ग्राम घोषित किया। राजस्व ग्राम घोषित होने के बाद कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग और सामुदायिक खेती के जरिये महराजगंज के वनटांगिया किसान प्रगति की मिशाल पेश कर रहे हैं।

उन्होने कहा “ किसानों को गुमराह करने वाले कहते हैं कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग में किसानों की जमीन ले ली जाएगी, इससे बड़ी बेवकूफी क्या हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले ही साफ कर रखा है कि कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग किसान के लिए एक विकल्प है, बाध्यता नहीं। कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से मैकेनाइज्ड खेती को बढ़ावा मिलेगा। नए तरीके से कम लागत पर अधिक उत्पादन संभव होगा और इससे किसानों की आय कई गुना बढ़ जाएगी। किसान के जीवन में नया परिवर्तन आएगा और यह परिवर्तन उसकी खुशहाली का माध्यम बनेगा। ”

कानपुर पुलिस कमिश्नरी में पांच और वाराणसी में दो डीसीपी नियुक्त

उन्होंने कहा कि महराजगंज में गन्ने की खेती 100 साल से पहले से होती रही है। यहां घुघली, आनंदनगर, सिसवा की चीनी मिलें 1905 से 1920-30 के बीच स्थापित हुई थीं। गन्ने की खेती से अधिक मुनाफा कमाने का काम यहां के किसान पहले से करते रहे हैं, सरकार अब उनके लिए और मौके उपलब्ध करा रही है।

श्री योगी ने कहा कि जिन्हें विकास अच्छा नहीं लगता, वही लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने गोरखपुर के पिपराइच ब्लॉक के उनौला निवासी उस किसान का उल्लेख भी किया जिसने दो बीघा खेत में स्ट्राबेरी की खेती कर मात्र छह माह में आठ लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया है।

Tags: cm yogiup news
Previous Post

कोविड की आड़ में पंचायत चुनाव को प्रभावित कर सकती है भाजपा : अखिलेश

Next Post

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में  दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

Writer D

Writer D

Related Posts

Preparations to stop sewage flow into the Gomti
उत्तर प्रदेश

नमामि गंगे योजना से बदलेगी गोमती की तस्वीर, नालों की टैपिंग से एसटीपी तक पहुंचाया जाएगा सीवेज

13/08/2026
Vande Mataram Vatika
उत्तर प्रदेश

पर्यावरण संरक्षण के साथ ही राष्ट्रभक्ति का भी संदेश देगी ‘वंदे मातरम वाटिका’

13/08/2026
Satpal Maharaj met CM Dhami.
Main Slider

सतपाल महाराज ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, बड़े ठेकों को छोटे पैकेज में बांटने का किया अनुरोध

13/08/2026
AK Sharma organized a grand Tiranga Yatra in Loni.
उत्तर प्रदेश

चटाई पर बैठकर पढ़े होते तो छात्रों के दर्द को समझते राहुल गांधी और विपक्ष: ए के शर्मा

13/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Next Post
terrorists encounter

शोपियां में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में  दो आतंकवादी ढेर, एक जवान शहीद

यह भी पढ़ें

hair

मेयोनीज से बेजान बालों को मिलेगी चमक, ऐसे करें इस्तेमाल

11/06/2026
Rain

यूपी के कई जिलों में बारिश-आंधी के आसार, इस तारीख को आएगा मानसून

15/06/2023
hathras murder case

छेड़छाड़ की शिकायत करने पर पिता को गोलियों से भूना, 6 आरोपियों पर मामला दर्ज

02/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version