• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

’21 सितंबर को राम मंदिर को उड़ा दिया जाएगा’, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
20/09/2023
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Ram

Ram Mandir

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। रामनगरी में निर्माणाधीन राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ये धमकी यूपी डायल 112 पर कॉल करके दी गई। धमकी मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। मुख्यालय से इस संबंध में बरेली पुलिस को जानकारी दी हई। पुलिस ने जांच के बाद आठवीं में पढ़ने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया। पुलिस पूछताछ में छात्र ने बताया कि उसने यूट्यूब पर एक वीडियो देखी, जिसमें 21 सितंबर को राम मंदिर को उड़ाने की बात कही गई थी। यही सूचना देने के लि उसने 112 पर कॉल किया था।

पुलिस के मुताबिक ये घटना मंगलवार शाम करीब पांच बजे की है। एक व्यक्ति ने यूपी 112 को फोन करके बताया कि सूचना मिली है कि 21 सितंबर को अय़ोध्या के राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ा दिया जाएगा। इस बारे में पुलिस ने फोन करने वाले से और ज्यादा जानकारी लेनी चाही, लेकिन उसने फोन काट दिया। इसके बाद पुलिस प्रशासन में ह़ड़कंप मच गया, आनन फानन में इस बात की सूचना उच्च अधिकारियों को दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सर्विलांस के जरिए जांच में नंबर बरेली का निकला तो पुलिस ने यहां के अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद सर्विलांस और एसओजी को लगा दिया गया। जांच में पता चला हि जिस नंबर से कॉल आई थी, वह फतेहगंज पूर्वी के गांव इटौरिया निवासी गिरीश के नाम पर है। तत्काल पुलिस ने गिरीश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ की गई तो पता चला कि उसके नाम से आवंटित सिम मोहल्ले में रहने वाला 12 वर्षीय छात्र इस्तेमाल कर रहा है, इसके बाद पुलिस ने छात्र को भी पकड़ लिया।

अब पूरी ट्रेन में लगेंगे सीसीटीसी से लैस, रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ेगी सुरक्षा उपकरणों की संख्या

छात्र को थाने ले जाकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि यूट्यूब पर एक शॉर्ट फिल्म देखी, इसमें बताया गया था कि 21 सितंबर को राम मंदिर (Ram Mandir) को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद उसने सूचना देने के उद्देश्य से पुलिस को फोन मिलाया था, उससे ज्यादा पूछताछ की जाने लगी तो उसने डर के मारे कॉल काट। एसपी देहात मुकेश चंद्र मिश्र के मुताबिक घटना में प्रयुक्त मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और आरोपी छात्र से पूछताछ की जा रही है।

Tags: ayodhya newscrime newsram mandirup dial 112
Previous Post

अब पूरी ट्रेन होगी सीसीटीसी से लैस, रेलवे स्टेशनों पर भी बढ़ेगी सुरक्षा उपकरणों की संख्या

Next Post

खत्म हुआ एक दशक का इंतजार! UPPCS अपर निजी सचिव के इतने पदों पर आवेदन शुरू

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
UPPSC 2024

खत्म हुआ एक दशक का इंतजार! UPPCS अपर निजी सचिव के इतने पदों पर आवेदन शुरू

यह भी पढ़ें

अक्षय तृतीया के दिन भूल कर भी ना करे ये गलतियां, नाराज हो जाएंगी लक्ष्मी

09/05/2024
corona

यूपी में कोरोना की धीमी हुई रफ्तार, मिले 1972 नए मरीज

11/02/2022
Nikki Tamboli

निक्की तंबोली ने बताया- 19 साल की उम्र में हुई थी किडनैप

01/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version