• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खत्म हुआ एक दशक का इंतजार! UPPCS अपर निजी सचिव के इतने पदों पर आवेदन शुरू

Writer D by Writer D
20/09/2023
in Main Slider, शिक्षा
0
UPPSC 2024

UPPSC 2024

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

एक दशक के लंबे इंतजार के बाद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) ने मंगलवार को अपर निजी सचिव परीक्षा-2023 (UPPCS APS) का विज्ञापन जारी कर दिया। इसी के साथ ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से एपीएस (UPPCS APS) के 328 पदों पर चयन होना है।

ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाने की अंतिम तिथि और ऑनलाइन परीक्षा शुल्क बैंक में जमा किए जाने की अंतिम तिथि 19 अक्तूबर निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन से पूर्व अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) नंबर अनिवार्य रूप से प्राप्त करना होगा। ओटीआर नंबर के बिना ऑनलाइन आवेदन नहीं किए जा सकेंगे।

इससे पूर्व आयोग (UPPCS) ने वर्ष 2013 में एपीएस भर्ती का विज्ञापन जारी किया था, जिसमें शॉर्टहैंड में आठ फीसदी तक की गलती पर छूट का प्रावधान किया गया था। हालांकि, बाद में इसी विवाद के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई और अभ्यर्थियों से दोबारा आवेदन मांगे गए। इस बार जारी विज्ञापन में इस प्रावधान का कोई जिक्र नहीं किया गया है। इसके मायने निकाले जा रहे हैं कि अब शॉर्टहैंड में गलती पर कोई छूट नहीं मिलेगी।

स्नातक डिग्री अनिवार्य

उत्तर प्रदेश सचिवालय, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) और उत्तर प्रदेश राजस्व परिषद में एपीएस भर्ती के लिए जो शैक्षिक अर्हताएं तय की गईं हैं, उनके अनुसार अभ्यर्थी को स्नातक होना चाहिए, हिंदी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट एवं कंप्यूटर में हिंदी टंकण में न्यूनतम 25 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

इसके साथ ही सचिवालय में भर्ती के लिए एनआईईएलआईटी से सर्टिफिकेट कोर्स इन कंप्यूटिंग (ट्रिपल-सी) अथवा सरकारी संस्थान/सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्था से समकक्ष पाठ्यक्रम और उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग एवं राजस्व परिषद में एपीएस भर्ती के लिए डोएक से ट्रिपल-सी के लिए विहित पाठ्यक्रम अथवा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित पाठ्यक्रम या सरकार सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

’21 सितंबर को राम मंदिर को उड़ा दिया जाएगा’, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

किसी अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर में डिप्लोमा, डिग्री, पीजीडीसीए, बीसीए, एमसीए और ग्रेजुएशन अथवा उच्च डिग्री (बीए, बीएससी, बीटेक, एमएससी, एमबीए) में कंप्यूटर एक विषय के रूप में अथवा एक सेमेस्टर में कंप्यूटर कोर्स करने वाले अभ्यर्थियों को भी चयन के लिए अर्ह माना जाएगा।

परीक्षा योजना

प्रथम चरण- परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 अंकों की होगी और प्रश्न हल करने के लिए तीन घंटे का वक्त मिलेगा। इसमें 50 अंकों के सामान्य ज्ञान, 50 अंकों के सामान्य हिंदी और 50 अंकों के कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। पहले चरण के परीक्षा परिणाम में पदों की संख्या के मुकाबले 15 गुना अभ्यर्थी सफल घोषित किए जाएंगे और सफल अभ्यर्थी द्वितीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।

द्वितीय चरण- परीक्षा 100 अंकों की होगी और अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे का वक्त मिलेगा। आशुलिपि (हिंदी) 75 अंकों और कंप्यूटर टाइप परीक्षा 25 अंकों की होगी। आशुलिपि कौशल एवं टंकण परीक्षा के लिए कृत देव फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट का विकल्प भी दिया जाएगा। दोनों चरणों की परीक्षा में न्यूनतम मानकों पर जो अभ्यर्थी सफल होंगे, वही अभ्यर्थी तृतीय चरण की परीक्षा में शामिल होंगे।

तृतीय चरण- कंप्यूटर प्रैक्टिकल 50 अंकों का होगा और इसके लिए अभ्यर्थियों को एक घंटे का वक्त मिलेगा। तीनों चरणों की परीक्षा के अंकों को जोड़कर श्रेष्ठता के आधार पर चयन किया जाएगा।

Tags: UPPCS 2023UPPCS APS 2023
Previous Post

’21 सितंबर को राम मंदिर को उड़ा दिया जाएगा’, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Next Post

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम नेहा शर्मा

Writer D

Writer D

Related Posts

Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
Constable Exam
Main Slider

योगी सरकार में पुलिस भर्ती को मिली रफ्तार, यूपी पुलिस के 32,679 पदों का अंतिम परिणाम जारी

14/10/2026
Muskan Rastogi
Main Slider

नीला ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा

14/10/2026
Main Slider

अखिलेश यादव को बड़ा झटका, अभय सिंह समेत तीन नेताओं ने थामा BJP का दामन

14/10/2026
Main Slider

दिवाली से पहले किसानों को ₹5,000, किस राज्य की सरकार ने किया ऐलान?

14/10/2026
Next Post
Neha Sharma

जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम नेहा शर्मा

यह भी पढ़ें

Earthquake

यूपी के इस जिले में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

03/02/2023
shot

हथियारबंद लुटेरों ने व्यापारी को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

01/05/2021
Salman-Kangana

सलमान-कंगना की सबसे बड़ी भिड़ंत, इस दिन प्रसारित होगा बिग बॉस और लॉकअप

22/08/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version