• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी विधायक को गोलियों से भून देने की धमकी, कहा- अगर दम है तो रोक लेना

Writer D by Writer D
20/02/2023
in बिहार, राष्ट्रीय
0
Rashmi Verma

Rashmi Verma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा ( Rashmi Verma) को जान से मारने की धमकी मिली है। बिहार के नरकटियागंज से भारतीय जनता पार्टी की विधायक रश्मि वर्मा को अपराधियों ने फोन कॉल कर धमकी दी है कि वह उन्हें गोलियों से भून देंगे। अपराधियों ने विधायक को तीन बार फोन करके धमकी दी है और कहा है कि वह उन्हें स्कैन कर रहे हैं और अब पिस्टल नहीं AK-47 चलेगी। लालबत्ती में चलना भूल जाओगी। विधायक को धमकी देने का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में अपराधी कह रहा है- तुम विधायक हो ना बहुत बड़ी पोस्ट है तुम्हारी। ठीक से रहो नहीं तो लालबत्ती की गाड़ी में चलना भूल जाओगी।

इसके बाद धमकी देने वाले गुंडे ने अपने बात में प्रभाव लाने के लिए कहा- मेरी बातों को आलतू फालतू मत समझना। मेरा नाम एसपी दीपक रंजन से पूछ लेना। फिर अपाराधी विधायक को धमकी देता है एक बात याद रखना अब पिस्टल नहीं चलेगा सीधा AK-47 और कार्बाइन चलेगी। अगर दम है तो रोक लेना और प्रशासन का जितना जोड़ लगाना है लगवा लेना।

पुलिस में विधायक ( Rashmi Verma) ने की शिकायत

धमकी भरे कॉल आने के बाद विधायक रश्मि वर्मा ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद विधायक की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। विधायक को धमकी देने से पहले 11 फरवरी को कपड़ा व्यवसायी विजय चंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारने के बाद कई व्यापारियों को धमकी वाले फोन कॉल आ चुके हैं।

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

दरअसल बीजेपी विधायक कपड़ा व्यवसायी विजयचंद्र गोयल के बेटे किशन कुमार को गोली मारे जाने के बाद उन्हें देखने अस्पताल गई थी। इस दौरान ही व्यवसायी से रंगदारी मांगने वाला कॉल आया था, जिसकी शिकायत बीजेपी विधायक ने एसपी डीआईजी से की थी। माना जा रहा है कि इस बात से ही नाराज अपराधी ने विधायक को फोन कर जान से मारने की धमकी दी है।

विधायक ( Rashmi Verma) ने पहले भी जताई थी हत्या की आशंका

इससे पहले भी रश्मि वर्मा ने पिछले साल अपनी जान को खतरा बताकर FIR दर्ज कराया था। तब उन्होंने नरकटियागंज के शिकारपुर थाने में मोतिहारी के अगरवा मोहल्ला निवासी संजय सारंगपुरी पर आरोप लगाया था कि वह उनकी हत्या कर सकते हैं। संजय सारंगपुरी विधायक के कार्यालय में ही काम करते थे। तब उन्होंने कहा था कि संजय के पास पिस्तौल है और हाल के दिनों में वह उनके घर के पास संदेहास्पद स्थिति में देखे गए हैं। संजय सारंगपुरी पर विधायक ने आरोप लगाया था कि छवि बिगड़ने के उद्देश्य उसने जाली हस्ताक्षर कर पद और नाम का दुरूपयोग किया है।

Tags: bihar news
Previous Post

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने भी लगाई ऊंची छलांग

Next Post

अनुज ने अनुपमा को दिया बड़ा धोखा, वनराज शाह ने एक्स वाइफ के साथ किया ये काम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Bhagwant Mann has recommended granting parole to Jagtar Singh Hawara.
पंजाब

जगतार सिंह हवारा को पैरोल दिलाने के लिए CM मान ने राज्यपाल को लिखा पत्र

08/08/2026
CM Dhami
Main Slider

तीसरी बार सरकार बनाने के संकल्प, धामी बोले- झूठ और भ्रम का दें मुंहतोड़ जवाब

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

ऋषभ पंत के उत्तराखंड में घर बनाने के लिए मदद मांगने पर धामी ने कहा, हरसंभव सहयोग मिलेगा

08/08/2026
Three vehicles in an SSB convoy collided; three jawans injured.
Main Slider

रामबन में बड़ा सड़क हादसा: SSB के काफिले के 3 वाहन टकराए, तीन जवान घायल

08/08/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

खरगे के उत्तराखंड दौरे पर CM धामी का तंज, बोले- चुनाव पास आते ही याद आने लगते हैं लोग

08/08/2026
Next Post
Anupama

अनुज ने अनुपमा को दिया बड़ा धोखा, वनराज शाह ने एक्स वाइफ के साथ किया ये काम

यह भी पढ़ें

poisonous liquor

2 मिनट में शख्स ने गटक ली पूरी शराब की बोतल, और फिर…

13/07/2022
CM Yogi

नदियों के पुनर्जीवन को जनांदोलन बनाना होगा: मुख्यमंत्री

14/05/2025
Road Accident

सड़क हादसा: ट्रक-जीप की टक्कर में दो लोगों की मौत, ट्रक चालक फरार

03/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version