• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी नेटवर्क की जांच तेज, राजस्थान ATS ने कई शहरों में मारे छापे

Writer D by Writer D
03/07/2026
in क्राइम, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
ATS

ATS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। राजस्थान एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (एटीएस) ने शुक्रवार सुबह राज्य के 20 से अधिक शहरों में पाकिस्तान आधारित आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े संदिग्ध नेटवर्क पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान 28 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि शाहजाद भट्टी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए युवाओं से संपर्क करता था। वह ऑनलाइन गेम, पैसे कमाने और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़ाव का लालच देकर पहले दोस्ती करता और बाद में उनसे सेना, पुलिस व अन्य संवेदनशील स्थानों की फोटो और वीडियो मंगवाता था। जांच एजेंसियों के अनुसार उसके निशाने पर विशेष रूप से भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों के युवा थे।

सूत्रों के अनुसार एटीएस लंबे समय से सोशल मीडिया पर शाहजाद भट्टी को फॉलो करने वाले और उससे संपर्क रखने वाले लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी निगरानी के आधार पर शुक्रवार को राज्यभर में एक साथ कार्रवाई की गई। हिरासत में लिए गए लोगों के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल फोन, चैट, डिजिटल डाटा और अन्य ऑनलाइन गतिविधियों की गहन जांच की जा रही है।

जांच एजेंसियों का मानना है कि शाहजाद भट्टी ने राजस्थान के अलावा हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में भी स्लीपर सेल नेटवर्क सक्रिय किया हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक हवाला के जरिए धन पहुंचाया जाता था। एजेंसियां अब वित्तीय लेनदेन, डिजिटल संपर्क और संभावित नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही हैं।

एटीएस की यह कार्रवाई राज्य में संभावित आतंकी और जासूसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। जांच पूरी होने के बाद एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार संदिग्धों की भूमिका को लेकर विस्तृत खुलासा कर सकती हैं।

Tags: rajasthan news
Previous Post

चरणजीत सिंह चन्नी का शक्ति प्रदर्शन, समर्थकों के साथ करेंगे अहम बैठक

Next Post

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में SIT की दोबारा एंट्री, बैंक कर्मचारियों से पूछताछ

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

आंगन मिलन में सीएम धामी का संदेश, हर बच्चे को स्वस्थ और सुरक्षित माहौल का संकल्प

05/10/2026
Main Slider

नव नियुक्त कार्मिक सेवाभाव, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निभाएं जिम्मेदारी: मुख्यमंत्री

05/10/2026
Main Slider

CM धामी से एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाले बॉक्सर कपिल पोखरिया ने की भेंट

05/10/2026
Main Slider

सेवा, स्नेह और संवाद, हर आंगन तक पहुंचे सरकार का संकल्प

05/10/2026
Gyanesh Kumar
Main Slider

CEC ज्ञानेश कुमार को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने निलंबन से किया इनकार

05/10/2026
Next Post
SIT re-enters Ram Temple offering theft case

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: राम जन्मभूमि परिसर में SIT की दोबारा एंट्री, बैंक कर्मचारियों से पूछताछ

यह भी पढ़ें

cm yogi

सिविल टर्मिनल का शुभारंभ कानपुर में एक नए युग का सूत्रपातः योगी

27/05/2023
Kajari Teej

इस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, राशिनुसार करें माता पार्वती की पूजा

11/08/2025
cm yogi

सीएम योगी के विजन और मिशन से अभिभूत हुआ गोवा का प्रतिनिधिमण्डल

22/02/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version