Main Sliderउत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिलखनऊ

CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी,कहा- चार दिन बचे है…..

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को किसी ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस कंट्रोल रूम के व्हाट्स एप नंबर पर एक मैसेज भेज कर ये धमकी दी गई है।

इससे पहले भी इस तरह के संदेश आते रहे हैं लेकिन फिर भी पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में इस मैसेज को लेकर केस भी दर्ज कर लिया गया है। नंबर की जांच कर आरोपी को तलाश किया जा रहा है।

बता दें कि सीएम योगी को बीते महीनों में कई बार जान से मारने की धमकी मिलती रही है। 29 अप्रैल को देर शाम भी यूपी पुलिस के आपातकाल सेवा डायल 112 व्हाट्स एप नंबर पर किसी अज्ञात शख्स से मैसेज भेज कर सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी है। इस धमकी में कहा गया है कि सीएम के पास 4 दिन बचे हैं, इसलिए इन 4 दिनों में मेरा जो करना है कर लो, 5 वें दिन वो सीएम योगी को जान से मार देगा।

यूपी में आज से महंगा हुआ ‘जाम’, जानें किस ब्रांड के कितने बढ़े दाम

इस धमकी के बाद सीएम योगी की सुरक्षा में अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। ये मैसेज मिलने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। हालांकि इस मैसेज की जानकारी सीएम योगी को दी गई है या नहीं इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सर्विलांस टीम की मदद से धमकी देने वाले नंबर और उसके मालिक को ट्रेस किया जा रहा है। संदिग्ध के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में कंट्रोल रूम डायल 112 के ऑपरेशन कमांडर अंजुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की कई टीमें आरोपी को तलाश रही हैं।

Related Articles

Back to top button