• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरी हुए जेवरात के साथ तीन अंतरराज्यीय अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D by Writer D
29/08/2022
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। जनपद की नगर कोतवाली पुलिस ने तीन अंतरराज्यीय चोरों को गिरफ्तार (Arrested) करते हुए उनके पास से करीब 758.80 ग्राम सोने के जेवर बरामद किये हैं। इसके अलावा 01 लाख 44 हजार की नगदी भी बरामद की है। इनके पास से अलग-अलग कम्पनियों के मोबाइल फोन भी मिले हैं।

नगर कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर शमशेर बहादुर सिंह ने पुलिस टीम के साथ सूचना के आधार पर रविवार को करीब 3 बजकर 20 मिनट पर सुरसरि कॉलोनी के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें सुरेश कुमार उर्फ शनी निवासी 482 रामनगर कालोनी गली नम्बर 4 कोट खालसा रोड थाना इस्लामाबाद अमृतसर, साजन शर्मा गली नंबर 7 पीपल वाला शिवाला प्रकाश बिहार बाटला रोड और साहिल सिन्धु कालोनी मजीठा रोड थाना सदर अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों प्रोफेशनल चोर नहीं है बल्कि लालच आ जाने के कारण साथी व्यापारी की करीब ढाई किलो सोने की कील चुराई थी। पुलिस इस मामले में और जांच कर रही है शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा होगा। एसपी सिटी ने बताया कि चार दोस्त यहां व्यापार के सिलसिले में पंजाब से आकर एक होटल में ठहरे थे, जिनमें 3 ने चोरी की वारदात अंजाम दी।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों के पास से से 06 अदद् अलग-अलग पारदर्शी पालीथिन में नगसुर नथुनी के कील 758.80 ग्राम और 1,44,400 रुपये नगद बरामद किया गया है। इसके अलावा अलग-अलग कम्पनियों के तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। अन्य की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाली नगर प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह, चौकी चौक प्रभारी आशीष चन्द्र त्रिपाठी , सर्विलासं सेल प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला, स्वाट टीम प्रभारी अरशद खान, उ.नि. राजेश यादव व सिपाही चन्द्रभान यादव, सुनील कुमार, राधेश्याम, मुकेश कुमार यादव, अंकित , शिवम यादव, आनन्द प्रजापति शामिल थे।

Tags: ayodhya newscrime news
Previous Post

CHC में नवजात शिशु को जानवर ने बनाया निवाला

Next Post

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

CM योगी और असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने काशी कोतवाल और बाबा विश्वनाथ का किया दर्शन-पूजन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कांग्रेस के शहजादे विरासत से आए, मोदी जनादेश से प्रधानमंत्री बने: नितिन नवीन

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

नौकरी तलाशने से आगे बढ़कर समाधान प्रस्तुत कर रहे युवा, यूपी राइज में दिखी नई सोच

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में ‘नमो बुक फेस्ट’ का शुभारंभ, पीएम मोदी पर 500 से अधिक किताबों की लगी प्रदर्शनी

07/10/2026
उत्तर प्रदेश

कभी यूपी में अराजकता के तांडव की दिखती थी डरावनी तस्वीर, अब माफिया मिट्टी में मिल गएः सीएम योगी

07/10/2026
Next Post
dowry

कार की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को घर से निकाला, पति सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज

यह भी पढ़ें

STF

यूपी एसटीएफ ने दो मादक तस्करों को धरदबोचा, पचास लाख का गांजा बरामद

03/08/2021
Data Center

यमुना एक्सप्रेसवे पर बनेगा हाइपरस्केल डेटा सेंटर, यीडा क्षेत्र में 400 करोड़ का होगा निवेश

19/02/2026
बिजनौर में डबल मर्डर Double Murder in Bijnor

बिजनौर में डबल मर्डर : दामाद ने सास-ससुर की हत्या, साढ़ू को किया घायल

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version