• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रिटायर्ड आईएएस की पत्नी के हत्यारे मुठभेड़ के बाद अरेस्ट, ड्राइवरों ने रची थी साजिश

Writer D by Writer D
28/05/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
Retired IAS's wife murdered

Retired IAS's wife murdered

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर सेक्टर 20 में रिटायर्ड आईएएस देवेंद्रनाथ दुबे (Retired IAS Devendranath Dubey) की पत्नी मोहिनी की हत्या (Murder) के आरोपी तीन बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक गोली लगने से घायल हुआ है।

पुलिस के अनुसार, ड्राइवर रवि व अखिलेश ने वारदात की साजिश रची थी। इसमें इनका एक साथी रंजीत भी शामिल था। वारदात को रवि व रंजीत ने अंजाम दिया था जबकि अखिलेश IAS देवेंद्रनाथ दुबे (Devendranath Dubey) को लेकर वापस लौटा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे वारदात के बाद दोनों नीले रंग की स्कूटी से भागते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।

बता दें कि इंदिरानगर सेक्टर 20 में शनिवार सुबह सेवानिवृत आईएएस देवेंद्र दुबे (IAS Devendranath Dubey)  के घर में घुसकर बदमाशों ने उनकी पत्नी मोहिनी की हत्या (Murder) कर दी थी। इसके बाद अलमारी में रखे जेवरात और नकदी लूट ले गए थे।

मामले में पुलिस को पहले भी ड्राइवरों पर ही शक था। कई पुख्ता सुबूत इस ओर इशारा कर रहे थे। दोनों चालकों रवि और अखिलेश से सोमवार को पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। दोनों के अलावा और भी कई लोगों से पुलिस ने पूछताछ की थी।

सीसीटीवी फुटेज से पता चला था कि बदमाश नीले रंग की स्कूटी से आए थे और उसी से भागे थे। हत्यारों ने अपने परिचित की स्कूटी का इस्तेमाल किया। नंबर प्लेट निकाल दी थी। स्कूटी पुलिस ने बरामद कर ली थी। वहीं, सीसीटीवी से हत्यारों की पहचान भी हो गई थी।

Tags: crime newsLucknow Newsmurder in lucknowretired ias wife murderup news
Previous Post

हरियाणा के आयुष विभाग 21 जून को मनाएगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Next Post

Swati Maliwal Beaten Case: बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने की फिर बढ़ाई हिरासत

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post
Bibhav Kumar

Swati Maliwal Beaten Case: बिभव कुमार की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने की फिर बढ़ाई हिरासत

यह भी पढ़ें

CM Dhami

सीएम धामी ने 06 नये पुलिस थानों और 20 पुलिस चौकियों का किया उद्घाटन

13/02/2023
schools reopen

यूपी के स्कूलों में लौटी रौनक, रंगोली और गुब्बारों से हुई सजावट, सीएम योगी ने भी किया निरीक्षण

01/03/2021
dowry

विवाहिता की पीट पीट कर हत्या, पति समेत चार पर मुकदमा दर्ज

18/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version