• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Writer D by Writer D
14/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, सहारनपुर
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। जिले में दो दिन पहले एक काराेबारी के घर से 40 लाख रुपये की चोरी के मामले में वांछित बदमाशों को पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के बाद पकड़ (Arrested) लिया।

पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि नेपाल के रहने वाले दोनों बदमाश नेपाल भागने की फिराक में थे, तभी अंबाला रोड पर दोपहर बाद सरसावा थाना क्षेत्र में पुलिस ने इनके साथ मुठभेड़ में तीन बदमाशों, नयन बहादुर, मोहन और गणेश को पकड़ लिया। मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गये थे।

कुमार ने बताया कि इनका एक अन्य साथी अमर बहादुर और एक अज्ञात फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मिशन कंपाउंड में सोमवार की रात को कपड़े के बड़े कारोबारी दुर्गेश ग्रोवर के घर में उनके घरेलू नौकर अमर बहादुर नेपाली ने अपने कुछ साथियों के साथ करीब 40 लाख रूपये की चोरी कर फरार हो गए थे। ग्रोवर ने इस नेपाली नौकर को एक महीने पहले ही रखा था। उन्होंने नौकर का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था।

तोमर ने बताया कि शहर में कुछ नेपालियों का गिरोह सक्रिय है जो घरेलू सहायक के रूप में स्थानीय लोगों के यहां नौकरी करते हैं। कुछ समय बाद मौका पाकर ये लोग चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि अमर बहादुर ने भी चोरी की वारदात को उस समय अंजाम दिया था जब ग्रोवर परिवार अपने किसी रिश्तेदार के यहां पानीपत गया हुआ था।

उन्होने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच में अमर बहादुर और उसके चार-पांच अन्य साथियों की चोरी करते पाया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के बाद पकड़े गये बदमाशों के पास से एक लाख रुपये, चोरी करने के औजार, दो देसी पिस्टल और कारतूस आदि बरामद किये हैं। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का मुख्य अभियुक्त अमर बहादुर नेपाली पुलिस की पकड़ में नहीं आ पाया है। पकड़े गये बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि ग्रोवर के यहां हुयी चोरी की अधिकांश रकम अमर के पास ही है।

Tags: crime newsSaharanpur news
Previous Post

बहन का प्रेम प्रसंग भाई को नहीं आया रास, कुल्हाड़ी से की हत्या

Next Post

स्वर्णकार को गोली मारकर थैला लूटा

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
Loot

स्वर्णकार को गोली मारकर थैला लूटा

यह भी पढ़ें

Chita Bhasm Holi

मणिकर्णिका घाट पर इस दिन खेली जाएगी चिता भस्म की होली

06/03/2025

असंभव कार्य को संभव करना हमारी सरकार की पहचान : शिवराज

27/09/2020
Rape

खेत में ले जाकर किया नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार

11/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version