• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

36 घंटे के भीतर बैंक लुटेरे मुठभेड़ में घायल, लूट की रकम बरामद

Writer D by Writer D
05/04/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, बुलंदशहर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बुलंदशहर। स्याना कोतवाली क्षेत्र में उज्जीवन स्माल फाइनेंस बैंक में हुई लूट की वारदात के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार (Arrested) कर लिया। इनके पास से पुलिस को लूट की रकम बरामद हुई है। खुलासा करने वाली टीम को शासन की ओर से नकद रुपये से पुरस्कृत किया जायेगा।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बैंक में हुई लूटकांड का खुलासा को लेकर पूरे जनपद में सघन चेकिंग अभियान और वांछित वारंटियों की धरपकड़ की जा रही थी। सोमवार को स्याना-बुलन्दशहर रोड पर चिंगरावठी के पास चेकिंग हो रही थी। स्याना की ओर से आ रहे मोटर साइकिल सवार युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वे लोग रुकें नहीं और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए महाव रोड की ओर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर हुई मुठभेड़ में तीन बदमाश घायल हुए, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश रवि चौधरी, चिराग अहलावत और सागर त्यागी हैं। तीनों बदमाश शातिर किस्म के लुटेरे हैं, जिनके द्वारा उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से तीन बैगों में रुपयों की लूट की बात स्वीकारी है। रुपयों से भरे हुए तीनों बैगों में से दो बैग बैंक कर्मचारियों के थे और 01 बैग लुटेरों का था। रुपयों से भरे तीनों बैंगों को बरामद कर लिया गया है।

बैंक प्रबंधक द्वारा लगभग 18 लाख रुपये की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन लुटेरों से की गयी पूछताछ व बरामदगी के बाद पाया गया कि लूट लगभग 13,23,500 रुपये की थी। लूटी गयी रकम में से 1.5 लाख रुपये मुख्य लुटेरे रवि द्वारा अपने भाई को कल दिए गए थे, जिसकी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। शेष सम्पूर्ण धनराशि बरामद कर ली गयी है। साथ ही 01 स्प्लेंडर बाइक, 01 पिस्टल 32 बोर मय 01 कारतूस नाल में व 02 खोखा कारतूस, 02 तमंचे 315 बोर मय 04 जिन्दा कारतूस व 02 खोखा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

खुलासा करने वाली टीम को अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने एक लाख रुपये और आईजी मेरठ जोन की ओर से 50 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

Tags: bulandshehr newscrime news
Previous Post

सगाई के बाद किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या

Next Post

पानी के लिए बहा खून

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

सोमवार को वाल्मीकि आश्रम जाएंगे मुख्यमंत्री, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमन

25/10/2026
Main Slider

गंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष

25/10/2026
Main Slider

‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान

25/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी की विद्युत सखियों ने जमा कराए ₹3,720 करोड़ के बिल, कमाया ₹47 करोड़ कमीशन

25/10/2026
Main Slider

वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, PM मोदी ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पण

25/10/2026
Next Post
Beaten

पानी के लिए बहा खून

यह भी पढ़ें

jharkhand school

21 से खुलेंगे झारखण्ड के स्कूल, 10वीं और 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए लगेंगी कक्षाएं

18/12/2020
Mother

Mother’s Day: भारतीय मां के संघर्ष और प्यार को दर्शाती हैं ये बॉलीवुड फिल्में, परिवार संग देखें इन्हें

09/05/2024
mysterious cat

जानिए क्या है रहस्यमय रेगिस्तान में मिली 121 फुट की ‘बिल्ली’ का राज

03/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version