• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नाव पलटने से 7 लोग डूबे, एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

Writer D by Writer D
13/05/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हरदोई
0
Boat

Boat Sank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई में रामगंगा नदी में नाव (Boat) पलटने से सात लोग डूब गए थे। इनमें से चार लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन तीन लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। नाव में सवार लोग तरबूज की खेती करके वापस लौट रहे थे।

हरदोई के अरवल थाना क्षेत्र के खैरूद्दीन पुर के चैन सिंह गांव के पास रामगंगा नदी में नाव (Boat) पलटने से जिन तीन लोगों की मौत हुई। वह सभी एक ही परिवार के थे। उनके खेत में तरबूज की तुड़ाई चल रही है। खेत पर काम करने के बाद ये लोग अपने घर वापस आ रहे थे। नाव में 7 लोग सवार थे। रास्ते में नदी के बीचो-बीच रात के अंधेरे में अचानक नाव पलट गई। शोर सुनने के बाद ग्रामीणों ने चार लोगों को बचा लिया। लेकिन तीन लोगों की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। सभी मृतकों के शवों को भी नदी से बाहर निकाल लिया गया है।

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला। इनमें एक 7 साल की सुनैना और शिवम के शव को गहरे पानी से बरामद कर लिया गया था, लेकिन 13 वर्षीय सोनिया का शव काफी मशक्कत के बाद मिला। घटना की सूचना मिलने के बाद हरदोई के पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी और परिवार को सांत्वना दी।

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन ने बताया कि नदी के पार दिवारी लाल की तरबूज की खेती है। यह लोग तरबूज तोड़ने के बाद उसे डीसीएम में लदवा कर अपनी नाव से घर वापस आ रहे थे। नाव पर दिवारी की बहन निर्मला उसकी पत्नी सुमन, बेटी काजल, भांजी सोनिया, छोटा भाई रामफेरे, बेटी सुनैना और बेटा शिवम सवार थे। अचानक नाव पलटने से सात लोग गहरे पानी में डूबने लगे थे, जिसमें से चार लोगों को बचा लिया गया। वहीं दूसरी तरफ 7 साल की सुनैना और शिवम का शव बरामद हुआ है। 13 वर्षीय सोनिया के शव को भी चार किलोमीटर आगे से तलाश लिया गया है।

Tags: crime newsHardoi news
Previous Post

उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन: छोटे राज्यों में वित्तीय प्रदर्शन में गोवा के बाद दूसरा स्थान

Next Post

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में ओबीसी छात्रों को मिला शिक्षा का मजबूत सहारा

16/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स, AI और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी

16/07/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

आमजन की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें सुनिश्चित: एके शर्मा

16/07/2026
Loot
उत्तर प्रदेश

बिजली विभाग के जेई से लूट, कैश और दो मोबाइल लेकर चलते ऑटो से फेंका

16/07/2026
Ram Mandir
Main Slider

राम मंदिर चढ़ावा मामले में चौंकाने वाला मोड़, SIT रिपोर्ट ने उठाए बड़े सवाल

16/07/2026
Next Post
CM Yogi

योगी सरकार का आतंक पर वार, 8 सालों में 230 दुर्दांत अपराधी ढेर, 142 स्लीपर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Sapna Choudhary

‘लाल दुपट्टा’ गाने पर Sapna Choudhary ने मचाया धमाल

06/03/2022
car-truck collision

कार और ट्रक की भीषण टक्कर में पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

13/07/2021
DM Savin Bansal

मुख्यमंत्री की अपेक्षा अनुरूप सुविधाओं में निजी चिकित्सालयों से कम न रहे अपने जनमन के सरकारी अस्पतालः डीएम

17/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version