• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दिल्ली में एक बार फिर ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
02/09/2023
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
School Holidays

Schools Closed

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर ‘लॉकडाउन’ जैसी स्थिति होने जा रही है। भारत G-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह तैयार है। 8 से 10 दिसंबर तक दिल्ली की रफ्तार थम जाएगी। G-20 सम्मेलन के चलते दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 8, 9 और 10 सितंबर को छुट्टी घोषित की है। इन दिनों में दिल्ली सरकार और एमसीजी के सभी दफ्तर बंद रहेंगे। आइए जानते हैं प्राइवेट स्कूल खुलेंगे या नहीं?

प्राइवेट स्कूल खुलेंगे या नहीं?

दिल्ली सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, राजधानी में 8 से 10 सितंबर तक यानी तीन दिनों तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। इसका मतलब है कि सरकारी स्कूलों के साथ दिल्ली के सभी प्राइवेट स्कूल भी बंद रहेंगे। दरअसल, दिल्ली पुलिस ने G-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर 18 अगस्त को सीएम अरविंद केजरीवाल के समक्ष एक प्रस्ताव भेजा था, जिसमें 8 से 10 सितंबर तक राजधानी में सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी। मुख्य सचिव ने यह प्रस्ताव मुख्यमंत्री केजरीवाल के समक्ष रखा था, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी।

जामिया यूनिवर्सिटी में भी तीन दिन की अवकाश

सरकार द्वारा आदेश के चलते जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी ने तीन दिन का अवकाश घोषित किया है। जामिया द्वारा जारी सर्कुलर में लिखा है कि यूनिवर्सिटी और मेंटेनेंस इंस्टीट्यूशन/सेंटर्स/ऑफिस और जामिया स्कूल 8 से 10 सितंबर 2023 तक बंद रहेंगे।

क्या है G-20?

G-20 का गठन 1999 में हुआ था। तब ये वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के गवर्नरों का संगठन हुआ करता था। इसका पहला सम्मेलन दिसंबर 1999 में जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हुआ था। 2008-2009 में दुनिया में भयानक मंदी आई थी। इस मंदी के बाद इस संगठन में बदलाव हुए और इसे शीर्ष नेताओं के संगठन में तब्दील कर दिया गया। 2008 में अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में इसकी समिट हुई थी। 2009 और 2010 में साल में दो बार G-20 समिट का आयोजन होता था। 2009 में लंदन और पिट्सबर्ग में, जबकि 2010 में टोरंटो और सियोल में इसका आयोजन हुआ। 2011 के बाद से ये साल में एक बार ही होती है।

इटली-ब्रिटेन के दौरे पर PM मोदी, G20 शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

G-20 के सदस्यों में भारत के अलावा अर्जेंटिना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, दक्षिण कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, साउथ अफ्रीका, तुर्की, यूके, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं। दुनिया की 80 फीसदी जीडीपी और 75 फीसदी कारोबार G-20 के देशों में ही होता है। इतना ही नहीं, दुनिया की दो-तिहाई आबादी भी इन्हीं देशों में रहती है। बता दें कि G-20 का कोई स्थायी अध्यक्ष नहीं है। जिस सदस्य देश के पास इसकी अध्यक्षता होती है, वही समिट का आयोजन करता है। 1 दिसंबर 2022 से भारत के इसका अध्यक्ष है। भारत नवंबर 2023 तक G-20 का अध्यक्ष रहेगा।

Tags: delhi newsG-20 2023G-20 conferenceG-20 Summitg-20 summitsNational news
Previous Post

घोसी का विकास नहीं, खुद का विकास रहा है विपक्ष का एजेंडा: सीएम योगी

Next Post

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनाए जाएंगे ‘स्वच्छ सारथी क्लब’

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस एवं देवभूमि रजत जयंती पार्क का किया लोकार्पण

18/10/2026
Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Gemstones
Main Slider

राशि अनुसार धारण करें रत्न, जानें कौनसा रहेगा आपके लिए भाग्यशाली

18/10/2026
Next Post
Swachhta Pakhwada

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में बनाए जाएंगे 'स्वच्छ सारथी क्लब'

यह भी पढ़ें

Deepotsav

ट्विटर पर छाया हैशटैग #AyodhyaDeepotsav, 230 करोड़ बार लोगों ने देखा

24/10/2022
vietnam

चीन-पाकिस्‍तान की दोस्‍ती पर मिलकर कहर ढाएगा भारत और वियतनाम

21/12/2020
christmas island red crab

आइलैंड में सड़कों से लेकर घरों तक हर जगह दिखते हैं केकड़े ही केकड़े

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version