• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो कारों की आमने-सामने भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Writer D by Writer D
01/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शाहजहांपुर
0
Road Accident

road accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शाहजहांपुर। जिले के खुटार में कार की एक दूसरी से आमने-सामने टक्कर (Car Collision) हो गई। हादसे में मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और नौ लोग घायल हुए हैं। एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण परिजन उसे इलाज के लिए बरेली ले गए हैं।

पलिया के मोहल्ला बाजार द्वितीय निवासी भगवानदास गुप्ता की रिश्तेदारी जनपद पीलीभीत के माधौटांडा में है। रविवार को परिवार और पलिया के रिश्तेदारों ने गोमती उद्गम स्थल और माधौटांडा के रिश्तेदारों के घर जाने का प्लान बनाया था। रविवार सुबह सभी लोग पलिया से किराए की गाड़ी लेकर पहले माधौटांडा में गोमती उद्गम स्थल पहुंचे और वहां पूजा अर्चना करने के बाद रिश्तेदारी में चले गए। देर शाम सभी लोग एक इनोवा कार से घर लौट रहे थे। पूरनपुर खुटार रोड पर लौहंगापुर जंगल में खुटार की ओर से जा रही मर्सिडीज कार से पलिया के लोगों की कार सामने से टकरा (Car Collision)  गई। हादसे में इनोवा सवार सभी लोग घायल हो गए। मर्सिडीज सवार कार को छोड़कर मौके से भाग निकले।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने कार से घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी भिजवाया। सीएचसी पर 65 वर्षीय भगवानदास, कार चालक पलिया निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र और भगवानदास के रिश्तेदारी विकास गुप्ता के तीन वर्षीय पुत्र लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया।

ये हुए घायल

हादसे में घायल भगवानदास के पुत्र नितिन की पत्नी सोनी गुप्ता और छह वर्षीय पौत्र कुंज गुप्ता, अनुज कुमार की पत्नी सीमा गुप्ता और पुत्री उर्वशी गुप्ता, विकास गुप्ता की पत्नी आरती गुप्ता और चार वर्षीय पुत्री अन्नू, अनुपम गुप्ता की पत्नी नीलू गुप्ता, रितेश की पत्नी दिव्यांशी, सुरेंद्र गुप्ता की पत्नी श्यामसती गुप्ता का सीएचसी पर इलाज किया जा रहा है। अन्नू को बरेली रेफर किया गया है। हादसे में मृत लोगों का सिर कार में टकराने से मौत का अनुमान है।

Tags: accident newsshajhanpur news
Previous Post

पंप हाउस में मिली निर्वस्त्र युवती की लाश

Next Post

ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में जिंदा जला चालक

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

यूपी के उत्पादों पर बढ़ा दुनिया का भरोसा, निर्यात दो लाख करोड़ के पार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

25/09/2026
उत्तर प्रदेश

ग्रेटर नोएडा में सजा UPITS-2026, 6 देशों की भागीदारी; जानें कैसे पहुंचें

25/09/2026
Main Slider

 केशव प्रसाद मौर्य ने अमित शाह से की भेंट, मिशन यूपी और संगठन पर गहन मंथन-2027 में यूपी में फिर खिलेगा कमल

25/09/2026
Main Slider

पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत है: मुख्यमंत्री धामी

25/09/2026
Main Slider

दीनदयाल जी ने अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

25/09/2026
Next Post
trailer and truck collision

ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत में जिंदा जला चालक

यह भी पढ़ें

Artificial Jewellery

आपके आभूषणों की चमक हो गई फीकी, इन हैक्स से हो जाएंगे फिर से नए जैसे

13/08/2025

सोनू सूद ने प्रवासी मजदूर को फ्लाइट से पहुंचाया घर

20/07/2020
glowing skin

खोती रंगत से हैं परेशान, इन तरीकों से पाए ग्लोइंग स्किन

04/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version