• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक ही छत के नीचे होगा तीन चिकित्सा पद्धति से इलाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

Writer D by Writer D
21/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, वाराणसी
0
PM Modi

PM Modi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी में एक छत के नीचे तीन चिकित्सा पद्धति वाला अस्पताल बन कर तैयार हो गया है।  मोदी -योगी की सरकार आयुर्वेद , यूनानी , होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति , योग और प्राकृतिक चिकित्सा से लोगों को निरोग रखेगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निगरानी में 50 बेड का एकीकृत आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी विकास खंड आराजीलाइन  में बन कर  तैयार हो गया है।

इस अस्पताल का निर्माण ऐसी जगह किया गया है, जिससे चंदौली , मिर्ज़ापुर , भदोही और वाराणसी समेत चार जिलों  के लोगों को स्वास्थ सुविधा  का लाभ  मिल सके । अस्पताल में ही हर्बल गार्डन भी होगा जिससे औषधियां बनाई जाएंगी। लगभग 9 करोड़ की लागत से बने इस अस्पताल का उद्धघाटन  प्रधानमंत्री वाराणसी के 23  दिसंबर के प्रस्तावित दौरे में करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक छत के नीचे तीन चिकित्सा पद्दति से इलाज़ करने वाला अस्पताल बन कर तैयार हो गया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि भद्रासी में बनकर तैयार 50 बेड के एकीकृत आयुष चिकित्सालय  में आयुर्वेद , यूनानी , होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति से इलाज़ होगा  साथ ही योग सी भी निरोग रहना  सिखाया जाएगा। इस अस्पताल का निर्माण राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत कराया गया है।

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी  ने बताया कि भद्रासी में बनकर तैयार  इस मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में मरीजों को आउटडोर के साथ ही इनडोर की चिकित्सा सुविधाएं भी मिलेंगी। अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूति रोग चिकित्सकों के अलावा अन्य विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। अस्पताल में सामान्य रोगों के साथ ही गठिया, पाइल्स, सर्वाइकल, शुगर, नेत्र आदि  रोगों  के उपचार की भी व्यवस्था है । इस आयुर्वेदिक अस्पताल में क्षार सूत्र एवं पंचकर्म विधि से भी उपचार की व्यवस्था होगी।

शबाना से पीएम मोदी ने की बात, नौ माह की बिटिया का खूब किया दुलारा

अस्पताल परिसर में  योग  के लिए  भी जग़ह  है। यहां तैनात होने वाले योग प्रशिक्षक लोगों को योग के जरिए निरोग रहने का हुनर सिखाएंगे। साथ ही कुछ रोगों का उपचार योग के जरिए भी किया जाएगा। अस्पताल परिसर की खाली जमीन पर हर्बल गार्डन बनाने की भी योजना है। यहां जड़ी-बूटियों के पौधे लगाये जाएंगे जो मरीजों के उपचार में तो काम आएंगे  ही अस्पताल के वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखने में सहयोग करेंगे ।

इस अस्पताल में करीब 75 लोगों को प्रत्यक्ष और हज़ारों लोगो को अप्रत्यक्ष  रूप से रोजगार भी मिलेगा। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी भावना द्विवेदी ने बताया कि राष्ट्रीय आयुष मिशन और यूपी राज्य आयुष सोसाइटी मिलकर बना रही है। इसकी लागत 9 करोड़ है।जिसमे 6.41 करोड़ में सिविल वर्क हुआ है , शेष राशि में अस्पताल के उपकरण बेड आदि के साथ अन्य  काम हुए है  जिसमें 60 प्रतिशत केंद्र सरकार और 40 प्रतिशत राशी राज्य सरकार खर्च की है। ये अस्पताल ग्राउंड प्लस दो मंजिल का अस्पताल है। जहां दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा है ।

Tags: pm modiup newsvaranasi news
Previous Post

कृष्ण की नगरी में यमुना का हुआ शुद्धिकरण

Next Post

आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन हैं स्वयं सहायता समूह : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Gorakhpur shines in NITI Aayog's ABP ranking.
उत्तर प्रदेश

नीति आयोग की एबीपी रैंकिंग में गोरखपुर का बजा डंका, बांसगांव ब्लॉक नंबर वन

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का भूमाफियाओं पर प्रहार, अवैध कब्जे से मुक्त कराई 2 लाख एकड़ जमीन

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल से बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, 11 दिनों में 89.35 फीसदी शिकायतों का निस्तारण

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
Next Post

आत्मनिर्भर भारत की चैंपियन हैं स्वयं सहायता समूह : मोदी

यह भी पढ़ें

‘राधे श्याम’ से प्रभास का नया लुक आउट, पोस्टर इंटरनेट पर हुआ वायरल

22/10/2021
RBI

RBI ने जारी की असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की नई तारीख, जानें एग्जाम पैटर्न

18/10/2023
Collapse of house wall

कच्चे मकान की गिरी दीवार, मलबे में दबकर परिवार के तीन सदस्यों की मौत

21/01/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version