• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरों से नकदी लेकर बॉर्डर पार कराने वाले दरोगा, तीन पुलिसकर्मी और दो चोर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
18/10/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, फिरोजाबाद
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फिरोजाबाद थाना रसूलपुर पुलिस ने रविवार को दो दिन पूर्व हुई चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो चोरों और चोरों से चोरी की गई नकदी लेकर उन्हें सुरक्षित निकालने वाले दारोगा सहित चार पुलिस कर्मियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित दरोगा और पुलिसकर्मियों को निलम्बित भी किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि 15 अक्टूबर को गौरव कुमार ने थाना रसूलपुर पर सूचना दी कि जब वो अपने ई-रिक्शा से शीतल खां रोड पर स्थित बन्टू उर्फ राजीव जैन की दुकान पर सामान देने गया था तभी अज्ञात चोरों ने ई-रिक्शे की सीट के नीचे रखे एक लाख दस हजार रुपये चोरी कर लिए थे। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गयी थी।

उन्होंने बताया कि थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने रविवार को चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दोनों अभियुक्तों प्रियांशु पुत्र राम खिलाड़ी व ओम सिंह पुत्र नरायन दास निवासीगण नगरिया थाना करहल मैनपुरी को गिरफ्तार कर लिया।

जब अभियुक्तों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को चोरी के बाद वह अपने घर करहल मैनपुरी जा रहे थे तभी थाना सिरसागंज क्षेत्र में दरोगा सुनील चन्द व दो पुलिस कर्मियों राजेश कुमार, सुरेन्द्र सिंह तथा चालक बालकृष्ण द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान हमें पकड़ लिया गया तथा हमारे पास मिले रुपयों के बारे में पूछताछ की तो हमने बताया कि ये रूपये हमें सड़क पर पड़े मिले थे।

जिस पर दारोगा सुनील चन्द व अन्य तीनों पुलिसकर्मियों ने हमसे एक लाख रुपये ले लिए और हमें खर्चे के लिये चार हजार रुपये देकर अपनी जीप से हमारे साथ चलकर हमें बॉर्डर पार करा दिया।

एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर चारों पुलिसकर्मियों से 96000 रुपये बरामद किये गये हैं। इन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इनको जेल भेजा जा रहा है।

Tags: crime newsfirojabad newsup news
Previous Post

सपा नेता पर लगा 30 लाख रुपये हड़पने का आरोप, मुकदमा दर्ज

Next Post

करवा चौथ पर जानें करवा और छलनी समेत इन चीजों का महत्व

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दिवाली की तैयारी शुरू करने से पहले देख लें कैलेंडर, जानें कब है धनतेरस और लक्ष्मी पूजा

01/11/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Next Post
करवा चौथ Karva Chauth

करवा चौथ पर जानें करवा और छलनी समेत इन चीजों का महत्व

यह भी पढ़ें

Suicide

हिस्ट्रीशीटर अपराधी ने गोली मारकर की आत्महत्या

25/12/2022
CM Yogi

विश्वनाथ दरबार में सीएम योगी ने टेका मत्था, पीएम के आगमन की तैयारियों का लिया जायजा

15/12/2023
Dead Bodies

निर्माणाधीन टैंक में जहरीली गैस से दम घुटने के कारण सभासद समेत दो की मौत

09/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version