• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अलग अलग मामलों में एक उपनिरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी निलंबित

Writer D by Writer D
05/10/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद मंडल के बिजनौर जिले में अलग-अलग मामलों में एक उपनिरीक्षक समेत तीन पुलिसकर्मियों को एसपी ने आज़ निलंबित (Suspended) कर दिया जबकि एक हेड कांस्टेबल व आरक्षी को गिरफ्तार किया गया । नूरपुर थाना इंचार्ज की भूमिका की जांच जारी है।

मुरादाबाद परिक्षेत्र मुरादाबाद डीआईजी कार्यालय प्रवक्ता द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया है कि 29 सितंबर को बिजनौर जिले के थाना नूरपुर में तैनात हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम व आरक्षी अनुज कुमार द्वारा एक मामले में अभियुक्त को थाने से छोड़ने की एवज मे पांच हजार रुपए रिश्वत मांगी गई थी। आरोप है कि तीन हजार रुपए लेकर अभियुक्त को थाने से छोड दिया गया था। इस संबंध में अभियुक्त के परिजनों द्वारा बिजनौर पुलिस अधीक्षक को उनके सीयूजी नंबर पर सारे घटनाक्रम की जानकारी दे दी गई थी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मियों के विरुद्ध शिकायतों की जांच कराए जाने पर आरोप सही पाए गए। तीन अक्टूबर को इस संबंध में पीड़ित परिजनों की ओर से एक तहरीर थाना नूरपुर पर दी गई। थाना पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर नूरपुर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल पुरुषोत्तम तथा आरक्षी अनुज कुमार के खिलाफ 396/23 धारा 7/13 भृष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरक्षी पुरुषोत्तम निवासी ग्राम सिरौरौ थाना गुन्नौर जिला संभल तथा आरक्षी अनुज कुमार निवासी ग्राम छपरौला थाना बादलपुर जिला गौतमबुद्ध नगर को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन द्वारा निलंबित (Suspended) कर दिया गया। वहीं दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को थाना नूरपुर पुलिस द्वारा आज़ गिरफ्तार कर लिया गया ।

अभियोग की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी चांदपुर (बिजनौर) को सौंप दी गई है। प्रकरण में थाना प्रभारी की भूमिका की जांच जारी है।

वहीं दूसरी ओर जनपद बिजनौर के थाना किरतपुर में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह को महिला संबंधी एक मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उक्त प्रकरण की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बिजनौर करेंगे। सात दिन में जांच आख्या प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।

बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर द्वारा जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को पहले से ही महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई किए जाने को उत्तर प्रदेश शासन की प्राथमिकता बताते हुए कर्त्तव्यों और दायित्वों के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई थी।

Tags: crime newsMuradabad news
Previous Post

कुएं में लगा पंप निकालने उतरे दो सगे भाई समेत तीन की मौत

Next Post

यूनिसेफ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने की योगी से मुलाकात

Writer D

Writer D

Related Posts

Power Supply
उत्तर प्रदेश

डिमांड बिजली आपूर्ति में उत्तर प्रदेश नंबर-1, योगी सरकार में लगातार टूट रहे रिकॉर्ड

28/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

फायर एनओसी की वैधता समाप्त होने से पहले ही जारी करें नोटिस, जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं : मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
cm yogi
उत्तर प्रदेश

अखिलेश जी, अयोध्या को रामभक्तों ने संवारा, आप पश्चाताप कर रामलला के दर्शन करिए: मुख्यमंत्री योगी

28/06/2026
Massive fire breaks out in Lucknow's cold storage
उत्तर प्रदेश

लखनऊ के कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण, दमकल की 25 गाड़ियां मौके ओर मौजूद आग

28/06/2026
PNG Connection
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में पीएनजी कनेक्शन विस्तार अभियान तेज, 24 जून तक 1.60 लाख से अधिक कनेक्शन जारी

27/06/2026
Next Post
CM Yogi

यूनिसेफ की एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर ने की योगी से मुलाकात

यह भी पढ़ें

cm yogi

उप्र ‘एक जनपद एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में आगे बढ़ रहा : सीएम योगी

15/05/2022

भारत की पुरातात्विक संपदा का कोई देश नहीं कर सकता मुकाबला : प्रहलाद पटेल

12/06/2021
टॉप10 सेफ्टी फीचर्स जो हर कार में होने ही चाहिए; खरीदने से पहले देखें लिस्ट

नई कार ले रहे हैं? ये 10 सेफ्टी फीचर्स चेक करना न भूलें

06/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version