• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वर्ल्ड क्रिकेट में मचा हाहाकार, एक दिन में तीन स्टार प्लेयर्स ने खेल को कहा अलविदा

Writer D by Writer D
19/07/2022
in Main Slider, खेल
0
cricket

cricket retirement

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही वनडे सीरीज़ (ODI) खत्म हुई तो क्रिकेट फैन्स को झटके पर झटका लगा। एक ही दिन में वर्ल्ड क्रिकेट (World Cricket) के तीन बड़े नामों ने इंटरनेशनल क्रिकेट (International Cricket) या किसी एक फॉर्मेट से विदाई लेने का ऐलान कर दिया। बेन स्टोक्स, लेंडल सिमंस, दिनेश रामदीन ने इस ऐलान से क्रिकेट फैन्स को हैरान कर दिया।

बेन स्टोक्स ने वनडे से लिया संन्यास

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बने बेन स्टोक्स ने ना सिर्फ अपनी टीम बल्कि फैन्स को भी हैरान किया। कुछ दिन पहले ही बेन स्टोक्स को टेस्ट टीम की कप्तानी मिली थी, उनकी अगुवाई में टीम जीत रही थी। इधर वनडे में भी वह एक बड़े प्लेयर हैं, लेकिन अचानक वनडे से संन्यास का फैसला सबकी उम्मीद से परे था।

बेन स्टोक्स ने कुल 104 वनडे मैच खेले, इसमें 2919 रन और 3 शतक शामिल हैं। बेन स्टोक्स का औसत करीब 40 का है, जबकि वह 74 विकेट भी ले चुके हैं। बेन स्टोक्स ने अपने संन्यास के बयान में लिखा है कि आज के वक्त में तीनों फॉर्मेट खेलना संभव नहीं है।

वेस्टइंडीज़ के दो बड़े सितारों ने खेल को कहा अलविदा

भारत को अभी वेस्टइंडीज़ के खिलाफ ही वनडे-टी20 सीरीज़ खेलनी है, लेकिन उससे पहले ही दो बड़े सितारों ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा। लेंडल सिमंस जो कि वेस्टइंडीज़ के स्टार बल्लेबाज रहे हैं, उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास की बात कही।

लेंडल सिमंस ने कुल 68 वनडे में 1958 रन बनाए, जिसमें 2 शतक शामिल हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 31।58 का रहा। लेंडल सिमंस ने आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से अपना दम दिखाया। आईपीएल में सिमंस के नाम 29 मैच में 1079 रन हैं।

लेंडल सिमंस के अलावा दिनेश रामदीन ने भी संन्यास का ऐलान किया है। 37 साल के दिनेश रामदीन ने वेस्टइंडीज़ के लिए 74 टेस्ट, 139 वनडे और 71 टी-20 मैच खेले हैं। इसमें 2898 टेस्ट रन, 2200 वनडे रन और 636 टी-20 रन शामिल हैं। दिनेश रामदीन लंबे वक्त तक वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर रहे, सभी फॉर्मेट में उनके नाम 400 से अधिक कैच हैं।

Tags: cricket newscricket news in hindcricket retierementInternational Cricketsports newssports news in hindiworld cricket
Previous Post

कमजोरी के साथ शेयर बाजार ने की शानदार रिकवरी, सेंसेक्स में भी आया उछाल

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी डीसीएम, तीन यात्रियों की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Atiq's sons will attend Aban's final journey.
Main Slider

आबान के आखिरी सफर में शामिल होंगे अतीक के बेटे, हाईकोर्ट ने शर्तों के साथ दी पैरोल

07/08/2026
Tejasvi Surya
Main Slider

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

07/08/2026
cm dhami
Main Slider

धामी सरकार की पहल: प्रतिकूल मौसम को छोड़ वर्षभर होगी आदि कैलाश यात्रा

07/08/2026
Sadhus and saints protest outside Rahul Gandhi's residence.
Main Slider

राहुल गांधी के आवास के बाहर साधु-संतों का हंगामा, पुलिस ने किया डिटेन

07/08/2026
Heavy Rain
Main Slider

यूपी के कई जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट, इन इलाकों में हो सकती है मूसलाधार बारिश

07/08/2026
Next Post
collision

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी डीसीएम, तीन यात्रियों की मौत

यह भी पढ़ें

Mobile thief arrested

चोरी के आधा दर्जन मोबाइल समेत आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

03/02/2021
Horoscope

25 मार्च राशिफल: इन राशिवालों पर आज किस्मत रहेगी मेहरबान

25/03/2022
Coconut Oil

इन टिप्स को आजमा कर आपको मिलेगी दमकती त्वचा

12/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version