• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी एटीएस की बड़ी कामयाबी, हिजबुल मुजाहिद्दीन के तीन आंतकियों को दबोचा

Writer D by Writer D
04/04/2024
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, लखनऊ
0
UP ATS

UP ATS

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (UP ATS) ने पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के तीन आंतकवादियों (Terrorists) को भारत-नेपाल सीमा पर सुनौली से गिरफ्तार किया है। इन आतंकियें में दो पाकिस्तानी नागरिक और एक जम्मू-कश्मीर का मूल निवासी है।

आधिकारिक प्रवक्ता ने गुरुवार को यहां बताया कि कुछ समय से खुफिया जानकारी मिल रही थी कि इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) की मदद से पाकिस्तानी नागरिक भारत-नेपाल सीमा के माध्यम से भारत में प्रवेश करने की फिराक में हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एटीएस की गोरखपुर इकाई ने दो पाकिस्तानी नागरिकों मोहम्मद अल्ताफ बट, सैयद गजनफर और श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर निवासी नासिर अली को गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि अल्ताफ बट रावलपिंडी के सादिकाबाद का रहने वाला है, जबकि सैयद गजनफर इस्लामाबाद का रहने वाला है। उन्होंने कहा, “ प्रारंभिक पूछताछ के दौरान अल्ताफ बट ने एटीएस (UP ATS) को बताया कि वह जम्मू-कश्मीर में पैदा हुआ था और कारगिल युद्ध के बाद वह जिहाद का प्रशिक्षण लेने के लिए हिजबुल मुजाहिदीन के एक आतंकवादी के साथ पाकिस्तान गया था।”
प्रवक्ता ने कहा कि अल्ताफ ने एटीएस को बताया कि वह हमेशा चाहता था कि कश्मीर पाकिस्तान का हिस्सा बने। उसने हिज्बुल शिविर में हथियारों का प्रशिक्षण लिया और लंबे समय तक पाकिस्तानी समर्थित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडरों के निर्देशों के तहत काम किया। कमांडरों ने अल्ताफ को गुप्त रूप से नेपाल के रास्ते भारत के जम्मू-कश्मीर पहुंचने के लिए कहा था, जहां उसे आगे के निर्देश मिलने वाले थे।

उन्होंने कहा कि आईएसआई हैंडलर के बताए अनुसार अल्ताफ की मुलाकात काठमांडू में नासिर से हुई थी। उन्होंने कहा, कि नासिर ने ही अल्ताफ और गजनफर को फर्जी भारतीय आधार कार्ड मुहैया कराया था और उन्हें फरेंदा गांव के रास्ते भारत में प्रवेश करने का रास्ता बताया था।

प्रवक्ता ने बताया कि नासिर व्हाट्सएप के जरिए आईएसआई के सलीम के संपर्क में आया। सलीम ने ही नासिर को बताया था कि वह अपने चाचा गजनफर समेत दो लोगों को पाकिस्तान से भेज रहा है, जो उससे काठमांडू में मिलेंगे और उन्हें उन्हें जम्मू-कश्मीर ले जाना है।

ताइवान में भूकंप छोड़ गया तबाही के निशां

अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तार आंतकियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक मेमोरी कार्ड, दो पासपोर्ट (दोनों पाकिस्तानियों के), सात डेबिट/क्रेडिट कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो फ्लाइट टिकट, एक पाकिस्तानी ड्राइविंग लाइसेंस, दो पाकिस्तानी आईडी कार्ड और अमेरिकी डॉलर बरामद की गयी है।

प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ लखनऊ के एटीएस पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

Tags: crime newsLucknow NewsUP ATSup news
Previous Post

भगवंत मान को केजरीवाल से मिलने के लिए मिली इजाजत, ‘मुलाकात जंगला’ के जरिए होगी वार्ता

Next Post

हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi pays tribute to Dr. Shyama Prasad Mukherjee
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रवाद की लौ प्रज्ज्वलित करता रहेगा डॉ. मुखर्जी का बलिदान: मुख्यमंत्री

23/06/2026
Mussoorie Municipality Office
Main Slider

उत्तराखंड में हड़कंप, मसूरी नगर पालिका और CM आवास को बम से उड़ाने की धमकी

23/06/2026
Bulldozers to be used on Lucknow fire tragedy building
Main Slider

लखनऊ अग्निकांड: 15 मौतों के बाद जागा LDA, अब ध्वस्त होगी मौत की इमारत

23/06/2026
PM Modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर की किस्मत बदलने आ रहे PM मोदी, 5 मेगा प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण

23/06/2026
Monsoon
Main Slider

48 घंटे में बिहार पहुंचेगा मानसून, जानिए यूपी में कब बरसेंगे बादल

23/06/2026
Next Post
Heat

हीट वेव से निपटने के लिए योगी सरकार ने कसी कमर

यह भी पढ़ें

acid attack

झांसी एसिड केस : 24 घंटे में पुलिस ने किया छह आरोपियों को गिरफ्तार

26/08/2020
Fun Mall Seal

लखनऊ: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, फन मॉल सील

01/04/2021
स्टांप पेपर

उत्तर प्रदेश में स्टाम्प पेपर होगा बन्द, अब चलेगा ई-स्टाम्प पेपर

17/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version